SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ का स्टेज वीडियो वायरल, क्या फायरिंग के बाद एक्टर ने किया परफॉर्म?

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वीडियो में एक्टर लोगों के सामने परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फायरिंग के बाद एक्टर ने परफॉर्म किया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 21, 2026, 11:34 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 11:41 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग ने फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है. बॉलीवुड स्टार्स फायरिंग की घटना को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं वहीं टाइगर श्रॉफ की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक्टर स्टेज पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

टाइगर श्रॉफ का वीडियो हुआ वायरल

इंटरनेट पर टाइगर श्रॉफ का वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद का है. वायरल वीडियो में टाइगर श्रॉफ परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ये आदमी बेहद कमाल का है. एक दिन पहले मुंबई में उनके साथ घटना हुई. 12 घंटे बाद जामनगर में स्टेज पर परफॉर्मेंस करने के लिए पहुंच गए. टाइगर श्रॉफ बहुत ही एनर्जेटिक आदमी है.

क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फायरिंग के बाद का वीडियो नहीं है. टाइगर का यह वीडियो अंबानी परिवार के जामनगर रिलायंस ग्रीन्स नवरात्रि के कार्यक्रम का है. रिलायंस ग्रीन्स अक्टूबर 2026 में जामनगर में हुआ है. उनका ये वीडियो फायरिंग से पहले का है. सोशल मीडिया पर फायरिंग के बाद के वीडियो का दावा गलता है. यह वीडियो फायरिंग से पहले का है.

18 अक्टूबर को एक्टर पर हुआ हमला

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर 2026 की शाम को मुंबई के जुहू इलाके पर हमला हुआ था. टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर BMW कार से घर लौट रहे थे, तभी बाइक पर सवार हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की, इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, लेकिन वह सुरक्षित हैं. इस हमले में उनके ड्राइवर घायल हो गए. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोइ गैंग ने ली है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. टाइगर पर हुए हमले से फिल्म इंडस्ट्री हैरान है. टाइगर पर हुए हमले ने फिल्म स्टार की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES