SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Tiger Shroff First Appearance After Firing: गोलियों की गूंज के बाद पहली बार स्टेज पर उतरे टाइगर श्रॉफ! ‘देवा श्री गणेशा’ पर बांधा समां

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ 18 अक्तूबर, 2026 की फायरिंग घटना के बाद पहली बार मुंबई के ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ में दमदार परफॉर्मेंस देते हुए नजर आए. गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए इस इवेंट में कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुईं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 21, 2026, 23:12 IST | Updated: Nov 21, 2026, 23:25 IST
Join

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ शनिवार शाम मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ के मंच पर पूरे जोश के साथ परफॉर्म करते नजर आए. बीते 18 अक्तूबर, 2026 को हुए फायरिंग हादसे के बाद ये पहला मौका था, जब टाइगर किसी बड़े पब्लिक इवेंट में स्टेज पर उतरे हैं. जैसे ही मंच की रोशनी जली, टाइगर ने ‘देवा श्री गणेशा’ के गाने पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. मुश्किल दौर से गुजरने के बाद उनकी इस एनर्जी भरी वापसी ने फैंस को भी राहत और खुशी से भर दिया.

इस खास इवेंट का आयोजन मुंबई की ऐतिहासिक धरोहर गेटवे ऑफ इंडिया पर किया गया है. इस शाम की रौनक बढ़ाने के लिए शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार और विक्रांत मैसी जैसी बड़ी हस्तियों का भी कार्यक्रम में शामिल होना तय है. अलग-अलग एरिया से जुड़े दिग्गज यहां शांति, साहस और इंसानियत की भावना को सलाम करने के लिए एक मंच पर जुट रहे हैं. ये सालाना पहल आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाले नायकों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ समाज में प्रेम और एकता का मैसेज देती है.

18 अक्तूबर को क्या हुआ था?

18 अक्तूबर, 2026 की शाम को टाइगर श्रॉफ के साथ एक डरावनी घटना घटी थी, जब वो फुटबॉल ग्राउंड से खेलकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर उनकी गाड़ी पर गोली चला दी थी. इस अचानक हुए हमले में उनकी कार का शीशा टूट गया था और गनपाउडर की वजह से टाइगर को मामूली चोटें भी आई थीं. इस हादसे के बाद से ही उनके चाहने वाले उनकी सलामती और वापसी को लेकर फिक्रमंद थे.

‘बागी 4’ के बाद रेमो डिसूजा की फिल्म में दिखेंगे टाइगर

वर्कफ्रेंट की बात करें तो, टाइगर श्रॉफ को पिछली बार निर्देशक ए. हर्षा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बागी 4’ में देखा गया था. साजिद नाडियाडवाला के निर्माण में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, महेश ठाकुर, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे, जो 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब टाइगर जल्द ही कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा की एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ एल्विश यादव और अभिषेक बनर्जी भी काम कर रहे हैं.

शांति और हिम्मत के साथ यादगार बनी शाम

गेटवे ऑफ इंडिया की खूबसूरत शाम में टाइगर श्रॉफ की ये परफॉर्मेंस सिर्फ एक डांस परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास की मिसाल भी बन गई. गोलियों के खौफ को पीछे छोड़कर जिस अंदाज में उन्होंने बप्पा के गीत पर कदम थिरकाए, उसने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया. बड़े सितारों की मौजूदगी और इंसानियत के जज्बे के बीच ये आयोजन मुंबई की सबसे पॉपुलर शामों में शामिल हो गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES