SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लौटेगा मोरपुर का शाही अंदाज: एक बार फिर महाराजा के किरदार में नजर आएंगे ईशान खट्टर, 'द रॉयल्स 2' की शूटिंग शुरू

नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. ईशान खट्टर एक बार फिर महाराजा के किरदार में वापसी करने जा रहे हैं. मोरपुर की शाही दुनिया में इस बार कहानी क्या नया मोड़ लेगी और दर्शकों को कितना मनोरंजन मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा.

Written By Swati Singh
Published: Nov 03, 2026, 04:44 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 04:56 PM IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

जल्द ही मोरपुर का शाही परिवार वापसी के लिए तैयार है. दरअसल, नेटफ्लिक्स की रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है. आने वाले सीजन में ईशान खट्टर, जीनत अमान, साक्षी तंवर, विहान समत और काव्या त्रेहान अपने-अपने किरदारों में फिर से नजर आएंगे.

नए सीजन के बारे में बात करते हुए क्रिएटर्स रंगिता प्रीतीश नंदी और इशिता प्रीतीश नंदी ने कहा, 'मोरपुर ने अपने महल की दीवारों से कहीं दूर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है और इससे ज्यादा खुशी की बात हमारे लिए और क्या हो सकती है. भारत और दुनिया भर में दर्शकों ने 'द रॉयल्स' को जो प्यार दिया है. उसने इस शो के साथ हमारे सफर को और भी खास बना दिया है. हम एक बार फिर इस ऐसी दुनिया में लौटने के लिए उत्साहित हैं, जहां बड़े-बड़े किरदार हैं. उलझे हुए रिश्ते हैं, और एक ऐसा परिवार है जो हमेशा नए-नए सरप्राइज देता रहता है.'

'द रॉयल्स 2' की शूटिंग शुरू

बता दें कि सीजन 1 ने मॉडर्न इंडियन रॉयल्टी की एक नई और ग्लैमरस झलक दिखी थी और दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीता था. यह पहली इंडियन सीरीज बनी, जिसने नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश टीवी शोज में 58 देशों में ट्रेंड किया था. इस सीरीज ने वीकली ग्लोबल रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया था और भारत समेत सात देशों में नंबर वन पर रही थी.

फैंस अपने पसंदीदा चेहरों की वापसी का इंतजार कर सकते हैं, जिनमें ईशान खट्टर, जीनत अमान, साक्षी तंवर, विहान समत और काव्या त्रेहान अपने उन किरदारों में फिर से नजर आएंगे, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. इसके साथ ही नए सीजन को नित्या मेहरा और तनुज चोपड़ा डायरेक्ट करेंगे.

4000 करोड़ दांव पर, 150 करोड़ की ओपनिंग का लक्ष्य; क्या रणबीर कपूर तोड़ पाएंगे रणवीर सिंह का रिकॉर्ड?

नए सीजन के बारे में बात करते हुए शो के क्रिएटर्स रंगिता प्रीतिश नंदी और इशिता प्रीतिश नंदी ने कहा, 'मोरपुर ने साफ तौर पर महल की दीवारों से कहीं आगे, दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते हैं. भारत समेत पूरी दुनिया से जो हमारी सीरीज को दर्शकों की ओर से प्यार मिला है, उसे हम शब्दों से बयां नहीं कर सकते हैं. हम बड़े-बड़े किरदारों, उलझे हुए रिश्तों और एक ऐसी फैमिली की इस दुनिया में वापस आने के लिए एक्साइटेड हैं, जिसमें सरप्राइज की कभी कमी नहीं होती.'

दूसरे सीजन में फिर महाराजा बनेंगे ईशान खट्टर

उन्होंने कहा, 'सीजन 2 के साथ हम कहानी को आगे ले जाने, दर्शकों के पसंदीदा किरदारों को वापस लाने और रोमांस, ह्यूमर और फैमिली ड्रामा को और भी बढ़ाने के लिए तैयार हैं. मोरपुर में एक्सप्लोर करने के लिए अभी बहुत कुछ है. हम चाहते हैं कि दर्शक प्यार, हंसी और शाही एंटरटेनमेंट से भरपूर एक और सीजन के लिए हमारे साथ जुड़ें.'

₹200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर केस में क्यों आया नोरा फतेही का नाम? समन मिलने के बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा, 'सीजन 2 के बारे में सबसे एक्साइटिंग बात यह है कि हमें मोरपुर की दुनिया में और गहराई से जाने का मौका मिलेगा, साथ ही कहानी का दायरा भी बढ़ेगा, जहां नए रिश्ते, नई राइवलरी और नए किरदार कहानी में एक नई एनर्जी लाएंगे. रंगिता और इशिता नंदी ने एक ऐसी दुनिया बनाई है, जो एक मिनट में ग्लैमरस लगती है और अगले ही पल हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देती है और इस सीजन में तनुज चोपड़ा और नित्या मेहरा के डायरेक्शन के साथ, हम इस दिल, ह्यूमर और ड्रामा के मिक्स को अगले लेवल पर जाते हुए देखने के लिए एक्साइटेड हैं.'

(आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES