भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /मुझसे गलती हो गई... थाई एक्टर ने 'बॉलीवुड' का उड़ाया मजाक, भड़के इंडियन फैंस तो हाथ जोड़कर मांगी माफी

मुझसे गलती हो गई... थाई एक्टर ने 'बॉलीवुड' का उड़ाया मजाक, भड़के इंडियन फैंस तो हाथ जोड़कर मांगी माफी

थाई एक्टर फोर्थ नाटावत (Fourth Nattawat) ने गेम शो के दौरान 'बॉलीवुड हीरो' के नाम पर स्टीरियोटाइप जेस्चर करने के बाद भारतीय फैंस से माफी मांगी है. जानें क्या है पूरा विवाद और एक्स पर उन्होंने क्या लिखा.

Written ByAlkesh Kushwaha
Published: Oct 09, 2026, 08:24 AM IST|Updated: Oct 09, 2026, 08:32 AM IST
joinshare
मुझसे गलती हो गई... थाई एक्टर ने 'बॉलीवुड' का उड़ाया मजाक, भड़के इंडियन फैंस तो हाथ जोड़कर मांगी माफी
Image Credit: बॉलीवुड हीरो का ड्रामा पड़ा भारी, थाई स्टार Fourth Nattawat ने मांगी माफी (x/fourth)

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Thai Actor Fourth Nattawat Apology: थाई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर फोर्थ नाटावत एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. एक थाइलैंड के लेट-नाइट शो के दौरान उन्होंने 'बॉलीवुड हीरो' शब्द का गेस करते समय कुछ ऐसे जेस्चर्स और हरकते कीं, जिससे भारतीय फैंस बुरी तरह भड़क गए. विवाद बढ़ता देख फोर्थ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा माफीनामा जारी किया है और कहा है कि उनका इरादा किसी भी देश या संस्कृति का मजाक उड़ाने का बिल्कुल नहीं था.

गेम शो में क्या हुआ था?

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब फोर्थ नाटावत और उनके को-स्टार जेमिनी नोरावित एक थाई लेट-नाइट शो में पहुंचे थे. इस शो को कटान्यू सवांगश्री होस्ट कर रहे थे. शो के एक गेम सेगमेंट में फोर्थ की आंखों पर पट्टी बांधी गई थी और जेमिनी को कार्ड पर लिखे शब्द 'बॉलीवुड हीरो' का इशारा करके फोर्थ से जवाब निकलवाना था.

जेमिनी ने हाथ के इशारों से हिंट देना शुरू किया. जवाब का अंदाजा लगाते हुए फोर्थ ने काफी बढ़ा-चढ़ाकर सिर और गर्दन मटकाना शुरू कर दिया. उन्होंने अजीब से एक्सप्रेशन्स दिए और हाथ फैलाकर अजीब डांस स्टाइल किया. इतना ही नहीं, उन्होंने हिंट के तौर पर 'धूम मचाले' गाना भी गाया, लेकिन फिर भी वे सही जवाब गेस नहीं कर पाए.

 

“Racism gets ignored so easily if its directed towards Indians & I agree.” —Thai actors Fourth Nattawat & Gemini Norawit portray ‘Bollywood hero’ using exaggerated head-bobbing, Indian fans call out racist stereotype. https://t.co/icrmT1RLSO

— The Indian Idiot (@theindianidiot) October 7, 2026

 

क्यों भड़क उठे भारतीय फैंस?

जब इस गेम शो की छोटी सी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो भारतीय फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. फैंस का कहना था कि गेम खेलना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन जिस तरह से भारतीय संस्कृति और बॉलीवुड डांस को दिखाया गया, वह बेहद घटिया स्टीरियोटाइप था. विदेशों में अक्सर भारतीय डांस और कल्चर को सिर्फ सिर हिलाने, हाथों के अजीब इशारों और ड्रामेटिक एक्सप्रेशन्स तक सीमित कर दिया जाता है.

भारतीय यूथ ने एक्स पर सवाल उठाया कि आखिर कब तक हमारे इतने समृद्ध डांस फॉर्म्स को सिर्फ एक भद्दे मजाक की तरह दिखाया जाता रहेगा. भारत में केवल एक डांस स्टाइल नहीं है, बल्कि यहां शास्त्रीय, लोक और मॉडर्न डांस की एक विशाल रेंज मौजूद है.

फोर्थ नट्टावट ने एक्स पर क्या लिखा?

मामला बढ़ता देख फोर्थ नाटावत ने 8 अक्टूबर 2026 को अपने एक्स अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी किया. उन्होंने लिखा कि वे हमेशा से समानता और विविधता का समर्थन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे. फोर्थ ने अपनी सफाई में लिखा कि उनका इरादा किसी भी नस्ल या संस्कृति का मजाक उड़ाने का नहीं था. यह सब बस एक गेम का हिस्सा था. लेकिन अगर उनकी इस हरकत से किसी को भी चोट पहुंची है, खासकर उनके इंडियन फैंस को, तो वे दिल से माफी मांगते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना उनके लिए एक सीख की तरह है और वे भविष्य में अपने व्यवहार में सुधार करेंगे.

 

ผมยืนยันจริงๆ ว่า ผมไม่ได้มีเจตนา และไม่มีความคิดที่จะล้อเลียนเชื้อชาติใดๆทั้งสิ้น ยืนยันจริงๆว่าเป็นเพียงการเล่นเกม แต่ทั้งนี้อยากขอโทษสุดหัวใจจริงๆ ถ้ามีพฤติกรรมใดๆที่ไปทำร้าย จิตใจ ไม่ว่าจะเป็นใครก็ตามนะครับ โดยเฉพาะอย่างยิ่ง แฟนๆชาวอินเดีย จะเป็นบทเรียนที่สำคัญในการปรับปรุงตัวต่อไปครับ 🤍🤍

— FOURTH (@tawattannn) October 8, 2026

 

फैंस का कैसा रहा रिएक्शन

फोर्थ की माफी के बाद भारतीय फैंस का गुस्सा शांत होता दिखा. ज्यादातर फैंस ने उनकी माफी को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया. फैंस का कहना था कि वे एक्टर से कोई निजी दुश्मनी नहीं रखते, बल्कि वे बस इतना चाहते थे कि वे अपनी गलती समझें. एक यूजर ने लिखा कि जवाबदेही तय करना मुश्किल काम नहीं है अगर हम सब साथ आएं. अच्छी बात है कि उन्होंने अपनी गलती मानी और माफी मांगी. अब इस टॉपिक को यहीं बंद कर देना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा कि कम से कम आप अपनी गलती मान रहे हैं और सुधारना चाहते हैं, यह बात तारीफ के काबिल है. उम्मीद है आगे ऐसा नहीं होगा.

 

See it's not that hard to get accountability if we come together. It's good he acknowledge and apologied, I hope it won't happen again. Now the whole topic should rest. It was about educating him and he got it.

— pond's.deluluwife🐻(#teamdean🫦) (@zal_barthstwin) October 8, 2026

 

थाई इंडस्ट्री में पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवाद

यह पहली बार नहीं है जब किसी थाई स्टार या शो पर भारतीय संस्कृति के अपमान का आरोप लगा हो. अगस्त 2026 में ही GMMTV के एक और बड़े स्टार पॉन्ड नारावित को भी ऐसे ही विरोध का सामना करना पड़ा था. अपने एक कॉन्सर्ट में पॉन्ड ने 'हेलिकॉप्टर' गाने पर परफॉर्म किया था, जहां उन्होंने पगड़ी और शेरवानी पहनी थी. फैंस का आरोप था कि उनकी कोरियोग्राफी में भरतनाट्यम और बाजीराव मस्तानी के 'मल्हारी' डांस का मजाक उड़ाया गया था.

 

this is weird as hell btw… https://t.co/N62rFvcMgd

— sam (@nanijpg) August 21, 2026

 

इसके अलावा GMMTV के पुराने शो 'Fish Upon the Sky' में भी सिख समुदाय के पहनावे का मजाक बनाने का आरोप लग चुका है. इन घटनाओं के कारण भारतीय फैंस अब ऐसी हरकतों को लेकर काफी सतर्क और मुखर हो चुके हैं.

कौन हैं फोर्थ नाटावत?

फोर्थ नाटावत जिरो जिरोच्टिकुल का जन्म 18 अक्टूबर 2004 को हुआ था. उन्होंने 2019 में 'थाईलैंड स्कूल स्टार' का खिताब जीता था, जिसके बाद उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई. वे इस समय चुलालोंगकॉर्न यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने 'F4 Thailand' जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया है. हालांकि उन्हें असली पहचान अपने को-स्टार जेमिनी नॉराविट के साथ बॉय लव शोज से मिली है, जिसकी वजह से उनकी तगड़ी ग्लोबल फैन फॉलोइंग है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Bollywood News