)
साल 2027 में स्क्रीन पर पहली बार आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया एक साथ रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे. तारा और आदित्य की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी. मेकर्स ने लव स्टोरी का ऐलान कर दिया है. फिल्म में तारा और आदित्य लीड रोल में है. भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनने वाली है.
अभी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं है. अनटाइटल्ड फिल्म एक इंटेंस म्यूजिकल लव स्टोरी है. फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी कर रहे हैं. मेकर्स ने आधिकारिक रूप में तारा सुतारिया के नाम का ऐलान किया है. पहली बड़ी फिल्म है जिसमें तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी एक साथ देखने को मिलेगी. दोनों की जोड़ी इंटेस रोमांटिक फिल्म में नजर आएगी.
मेकर्स के मुताबिक कोई आम रोमांटिक फिल्म नहीं है, फिल्म की कहानी प्यार, जुनून, हिंसा और गहरे इमोशंस पर बनी जाएगी. फिल्म में रोमांस को रॉ और इंटेंस अंदाज में दिखाया जाएगा. प्यार में हाई स्टैक्स कॉन्फिलक्ट भी देखने को मिलेगा. तारा एक बार फिर से भूषण कुमार और निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी के साथ काम करेंगी. फिल्म की शूटिंग अगले साल 2027 में शुरू होगी.
इससे पहले फिल्म मरजावा में उन्होंने काम किया था. फिल्म मरजावां साल 2019 में रिलीज हुई थी. तारा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में ते. फिल्म लव स्टोरी पर आधारित थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. फिल्म के गाने इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हुए थे. फिल्म में तारा के काम की तारीफ हुई थी. लेकिन थिएटर में ज्यादा लोग फिल्म देखने के लिए नहीं पहुंचे थे.
तारा सुतारिया एक्ट्रेस के साथ-साथ सिंगर भी हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी. वह 7 साल की उम्र से सिंगर रही हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा जैसे रियलिटी शो में परफॉर्म किया था. बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो साल 2019 में उन्होंने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से करियर की शुरुआत की थी. करण जौहर की फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था. इसके बाद एक्ट्रेस ने मरजावां, तड़प, हीरोपंती 2, एक विलेन रिटर्न्स जैसी फिल्मों में काम किया है. तारा ने की फिल्मों में काम किया है लेकिन अभी तक उन्होंने सुपरहिट फिल्म में काम नहीं किया है. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाई है.