)
तमन्ना भाटिया ने अन्नू कपूर के कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है. अन्नू कपूर ने साल 2025 में एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया की तारीफ करते हुए कहा था कि आहा माशाअल्लाह क्या दूधिया बदन है. अन्नू कपूर का ये कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इंटरनेट पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था.वहीं अब तमन्ना भाटिया ने इस कमेंट पर अपनी राय रखी है.
NDTV से खास बातचीत में तमन्ना भाटिया से सवाल किया गया था कि उनके रंग को लेकर कमेंट किया गया था. एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह चाहती हैं कि लोग उन्हें केवल खूबसूरती या ग्लैमरस अंदाज से बढ़कर देखें. एक्ट्रेस ने बोला कि एक क्रिएटिव इंसान के लिए सबसे जरूरी है कि वह दूसरों की बात को सुने, लेकिन साथ में यह भी समझना होगा कि आपको किन बातों को अपने पास रखना है और किन बातों को नजरअंदाज करना है.
एक्ट्रेस ने बोला कि वह ऐसे कमेंट्स पर ध्यान नहीं देती हैं. उनका फोकस करियर, काम और भविष्य पर है. मैं अपने एक्टिंग करियर पर फोकस करती हूं. सच बोलू तो मैं मेरा काम एक सेवा जैसा है जिसे मैं करना चाहती हूं. वो काम मैं करती भी हूं.
साल 2025 में एक पॉडकास्ट में अन्नू कपूर से पूछा गया था क्या उन्हें तमन्ना भाटिया पसंद है? इस सवाल के जवाब में एक्टर ने बोला था आहा माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है. उनके इस कमेंट की वजह से उनको इंटरनेट पर ट्रोल किया गया था. ट्रोलिंग के बाद एक्टर को अपने बयान की सफाई देनी पड़ी थी.
एक्टर ने सफाई में बोला कि भारतीयों ने सालों तक अंग्रेजो की गुलामी सही है ना, इसलिए अंग्रेजी में गाली दे दूं तो बड़ी अच्छी लग सकती है, इससे कोई दिक्कत नहीं होती है. वहीं मैं हिंदी में गाली दे दूं तो चुभ जाती है.स्वतंत्रता तो मिल गई है लेकिन लोग मानसिक रूप से अभी भी गुलाब है. मिल्की बॉडी बोलने पर कोई दिक्कत नहीं है. किसी महिला को मिल्की बॉडी बोलो तो चलेगा. मैंने तो बोला था कि अगर आपको बुला लगा तो मैं माफी मांगता हूं.
तमन्ना भाटिया ने 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. एक्ट्रेस ने साल 2005 में रिलीज फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी.