)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को आठ विकेट से परास्त कर दिया. वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में जिम्बाब्वे का सफाया कर दिया. इससे पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज में भी क्लीन स्वीप किया था. प्रतिका रावल को तीन मैचों में कुल 220 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया. तीसरे वनडे में पांच विकेट लेने वाले वैष्णवी शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं.
जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन एनकोमो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. 11 में से सिर्फ चार बल्लेबाज ही टीम के लिए दहाई अंक तक पहुंच पाईं. ओपनर मोडेस्टर मुपाचिकवा ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए. कप्तान एनकोमो ने 35 रनों का योगदान दिया. चिएड्जा धुरुरू ने 20 और न्याशा ग्वानजुरा ने 10 रन टीम के स्कोर में जोड़े. जिम्बाब्वे की पूरी टीम 39.5 ओवर में 131 रन पर सिमट गई.
SERIES CLEAN SWEEP 🏆 🎥 Captain @mandhana_smriti receives the Muthoot Fincorp ODI Series Trophy as #TeamIndia completes a dominant 3-0 series victory 👏🇮🇳 #INDvZIM | @mflone_ https://t.co/GO5A1DHZet
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 28, 2026
वैष्णवी बरपाया कहर
भारत के लिए गेंदबाजी में 20 साल की वैष्णवी शर्मा कमाल कर दिखाया. उन्होंने अपने तीसरे वनडे मैच में ही 5-फर (पारी में 5 या उससे अधिक विकेट) ले लिया. वैष्णवी का इंटरनेशनल क्रिकेट (वनडे या टी20) में पहला 5-फर है. उनका साथ क्रांति गौड़ और सायली सतघरे ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.
For her 5⃣-star performance, Vaishnavi Sharma is the Player of the Match 🌟 RELIVE her fifer ▶️ https://t.co/7ueJPltIPH #TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ https://t.co/F4zjFFhRUg
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 28, 2026
बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
132 रन के टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम ने पहली ही गेंद पर यास्तिका भाटिया का विकेट गंवा दिया. यास्तिका खाता भी नहीं खोल पाईं. यहां से प्रतिका रावल और हरलीन देओल ने दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों पर 59 रनों की साझेदारी की. हरलीन 19 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुईं. उनके बाद क्रीज पर आईं शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे की गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने प्रतिका के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 गेंद पर नाबाद 74 रन जोड़े. प्रतिका ने 56 गेंद पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहीं. शेफाली ने 26 गेंद पर ही नाबाद 51 रन ठोक दिए. उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. भारत ने 17.2 विकेट पर 133 रन बनाकर मैच को जीत लिया.
2️⃣2️⃣0️⃣ Runs 💥 1️⃣ Century 💯 2️⃣ Fifties 🤝 Congratulations to Pratika Rawal on being named the Player of the Series following a dominant campaign against Zimbabwe 👏 #TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ https://t.co/PfDEl8Mfv2
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 28, 2026
टी20 और वनडे सीरीज के सभी मैचों के नतीजे
16 अक्टूबर: पहला टी20- रायपुर- भारत 4 विकेट से जीता
18 अक्टूबर: दूसरा टी20- रायपुर- भारत 9 विकेट से जीता
20 अक्टूबर: तीसरा टी20- रायपुर- भारत 92 रन से जीता
23 अक्टूबर: पहला वनडे- वडोदरा- भारत 9 विकेट से जीता
25 अक्टूबर: दूसरा वनडे- वडोदरा- भारत 121 रन से जीता
28 अक्टूबर: तीसरा वनडे- वडोदरा- भारत 8 विकेट से जीता.