App

अर्जुन कपूर की लाइफ में फिर हुई प्यार की एंट्री? वरुण धवन ने बताया गर्लफ्रेंड का नाम, जाह्नवी कपूर भी रह गईं हैरान

कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर बतौर गेस्ट पहुंच थे. अर्जुन कपूर इस एपिसोड में मेहमान बनकर आए थे. शो में वरुण धवन ने खुलासा किया है कि एक्टर किसी को डेट कर रहे हैं.

अर्जुन कपूर की लाइफ में फिर हुई प्यार की एंट्री? वरुण धवन ने बताया गर्लफ्रेंड का नाम, जाह्नवी कपूर भी रह गईं हैरान
Image Credit: वरुण धवन ने अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड का नाम

कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे हैं. इस दौरान दोनों स्टार ने अपने करियर पर खुलकर बात की है. वहीं एपिसोड में अर्जुन कपूर बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे. शो में वरुण धवन ने खुलासा किया है कि एक्टर अर्जुन कपूर किसी को डेट कर रहे हैं.

अर्जुन की डेटिंग लाइफ पर बोले वरुण

शो में वरुण धवन ने कहा कि अर्जुन कपूर किसी को डेट कर रहे हैं. जब वरुण धवन ने दावा किया तो जाह्नवी कपूर भी हैरान रह जाती है. इसके बाद जाह्नवी कपूर बोलती हैं कि क्या वो सच में डेट कर रहे हैं? इस पर वरुण धवन बोलते हैं कि इसलिए तो अर्जुन कपूर अलीबाग जाते हैं.  इसके बाद अर्जुन कपूर ने वरुण से पूछा कि किसे डेट कर रहा हूं. इस पर वरुण ने अर्जुन से बोला कि बता दो. वरुण की इस बात पर अर्जुन बोलते हैं- क्योंकि तुम किसी से मिल लिए और फोटो ले ली तो ये

जाह्नवी कपूर ने पूछा सवाल

वरुण धवन का इस तरह से दावा करने के बाद अर्जुन कपूर ने पूछा कि वह किसको डेट कर रहे हैं. जाह्नवी कपूर ने बोला लास्ट टाइम भी मुझे इनकी वजह से पता चला था कि आप किसी को डेट कर रहे हो. अर्जुन ने बोला वरुण को कुछ नहीं पता है, वो बस अंदाजा लगा रहा है.

वरुण धवन ने किया गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा

अर्जुन कपूर ने जाह्नवी कपूर और वरुण धवन के बीच रैपिड फायर राउंड का विनर चुनना था. जब अर्जुन विनर की घोषणा करने वाले थे तभी वरुण बोलते हैं कि मैं तुम्हारे बहुत सारे सीक्रेट्स बचाकर रखे हैं. इसपर जाह्नवी कपूर बोलती हैं कि उन्होंने आपके अलीबाग वाला रिलेशनशिप का राज खोल दिया है. इसके बाद वरुण धवन बताते हैं कि ये किसी रियल एस्टेट को डेट कर रहे हैं, जो वहां पर बिला बनाने का काम करती है. वरुण धवन ने खुलासा किया कि वह तारिणी को डेट कर रहे हैं.

वरुण धवन ने अर्जुन की गर्लफ्रेंड का पूरा नाम नहीं बताया है. अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि वरुण धवन ने केवल मजाक में बोला है या फिर सच में अर्जुन कपूर किसी को डेट कर रहे हैं.

मलाइका के संग थे रिलेशनशिप में

अर्जुन कपूर इससे पहले मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार 2018 में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था. दोनों ने लगभग 5 से 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था. साल 2024 में अर्जुन कपूर ने इवेंट के दौरान खुद को सिंगल बताया था.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More