)
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में नोमिनेशन टास्क होता है. माही लव से बोलती हैं कि टास्ट पूरा करने के लिए लव स्काउट और आसिफ को एक दूसरे की जगह पर भेजती हैं. जिसके बाद लव फूट-फूटकर रोती हैं. वह बोलती हैं कि स्काउट ने अचानक उन्हें मना कर दिया है.
लव बोलती है कि इससे उन्हें बहुत ज्यादा दुख हुआ है. वह स्काउट और काश्वी की शादी की प्लानिंग कर रही थीं, लेकिन काशवी ने ही उन पर स्काउट को फंसाने का आरोप लगा दिया है. लव बोलती हैं कि किसी के साथ 50 दिन बिताए और अचानक वो कैसे ना बात करें. लव बोलती है कि वह शो के आखिरी तक स्काउट, आसिफ, आम्रपाली और यंग संग अपना रिश्ता बनाए रखेंगी.
टास्क के अंत में बिग बॉस बोलते हैं कि लव, आम्रपाली, आसिफ, गुल्लू, स्काउट और कनिका नोमिनेट हुए हैं. बिग बॉस कंटेस्टेंट्स पूछते हैं कि उन्हें माही की कप्तानी कैसे लगी, आम्रपाली , कनिका, आसिफ, लव, अरिशफा सब लोग माही की कैप्टेंसी को नापसंद किया है. यंग माही का सपोर्ट करते हैं. इसके बाद बिग बॉस अनाउंस करते हैं, माही की कैप्टेंसी फेल रही है
देर रात आम्रपाली और लव, गुल्लू के साथ बदलती प्रायोरिटीज के बारे में बात करती है. स्काउट आम्रपाली से बोलते हैं कि वह मेंटली स्टेबल हैं. स्टाउट कहते हैं कि पिछला दिन खराब था, लेकिन अब वह गेम पर फोकस करेंगे. जिसके बाद लव और स्काउट अपने बीच के मुद्दे को सुलझाने का फैसला करते हैं. उदिति अरिश्फा से बोलती हैं कि उनके बीच जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद स्काउट और लव को एक साथ नहीं बैठना चाहिए.
बिग बॉस हाउस में माही की कैप्टेंसी खतरे में हैं. बिग बॉस घरवालों को माही को दोबारा कैप्टन बनने का मौका देते हैं. अगर घरवाले माही की कैप्टेंसी से खुश नहीं तो अभी भी उनके पास पूरा मौका है, उन्हें हटाने का, जिसके बाद माही के खिलाफ सबसे पहले आम्रपाली होती हैं. आम्रपाली ने बोला कि कैप्टन बनने के बाद तो यह और ज्यादा सिर पर चढ़ रही है. आम्रपाली के अलावा उदिति, कनिका, गुल्लू ने बोला. वहीं स्काउट और यंग ने माही का साथ दिया.
बिग बॉस 20 में अब माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर, स्काउट, रैपर यंग, आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, मनीष गोयल बचे हैं.