SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘दृश्यम 3’ की मीरा देशमुख के बाद KING 100 की ‘महंती झांसी रानी‘ बनकर लौट रहीं तब्बू, 28 साल बाद नागार्जुन संग कर रहीं काम

तब्बू और नागार्जुन पूरे 28 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. एक्ट्रेस के 54वें जन्मदिन पर मेकर्स ने उनकी आने वाली बड़ी फिल्म से पहला धांसू लुक और वीडियो जारी कर दिया है. राजनीति और शाही अंदाज से भरपूर इस रोल ने आते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 04, 2026, 11:55 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 12:37 PM IST
Image Credit: तब्बू के बर्थडे पर सामने आया किंग 100 का फायर लुक
Join

हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी पहचान बनाने वाली तब्बू और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन पूरे 28 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. इस जोड़ी को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. हाल ही में नागार्जुन की 100वीं फिल्म का नया पोस्टर सामने आया था, जिसमें इसकी रिलीज डेट भी बता दी गई है. इस खबर के आते ही फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है और सोशल मीडिया पर भी लगातार इसकी बातें हो रही है. माना जा रहा है कि दोनों की ये वापसी सिनेमाघरों में खूब धूम मचाने वाली है.

4 नवंबर को तब्बू के 55वें जन्मदिन पर मेकर्स ‘अन्नपूर्णा स्टूडियो’ ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है. प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर उनका पहला लुक और एक छोटा वीडियो शेयर किया, जिसमें तब्बू का अंदाज काफी सीरियस और रौबदार नजर आ रहा है. सामने आते ही ये लुक इंटरनेट पर छा गया और लोग उनके इस बेबाक अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं. उनका ये अलग अंदाज देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और काफी बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर हर कोई उनके इस अंदाज की बात कर रहा है. पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है और सभी को पसंद भी आ रहा है.

झांसी रानी के रोल में तब्बू का नया अवतार

फिल्म में तब्बू के कैरेक्टर का नाम ‘महंती झांसी रानी’ रखा गया है. सामने आए छोटे से वीडियो में वे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ती दिख रही हैं. साथ ही बैकग्राउंड में एक भारी आवाज गूंजती है, जो उनके मिजाज को बखूबी बयां करती है. उस आवाज में बताया जाता है कि झांसी रानी की नजर में दुनिया में सिर्फ दो तरह के लोग होते हैं. एक वो जो खुद की मेहनत के दम पर आगे बढ़ते हैं और दूसरे वो जो बस अपनी किस्मत का रोना रोते हैं. उनकी सोच में कोई उलझन नहीं है और जो लोग हाथ पर हाथ रखकर किस्मत के भरोसे बैठे रहते हैं, उनके लिए उनके दिल में कोई इज्जत नहीं.

‘पटाखे जलाना देश विरोधी है...’, दीया मिर्जा के नक्शेकदम पर चली आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, दिवाली से पहले दी लोगों को नसीहत

रॉयल घराने से निकलकर राजनीति का सफर

इस वीडियो और डायलॉग को देखकर बिल्कुल साफ समझ हो गया कि फिल्म में तब्बू का रोल किसी बड़े और रईस खानदान से जुड़ा है. इसके बाद वो सत्ता और राजनीति की दुनिया में कदम रखती हैं, जहां उनके सामने कई बड़ी मुश्किलें और कांटे आते हैं. एक्ट्रेस का ये किरदार काफी डीप और मजबूत नजर आ रहा है. लोगों का भी यही मानना है कि काफी वक्त बाद तब्बू को इस तरह के जबरदस्त रोल में देखना सच में बहुत मजेदार होगा. इस रोल में उनकी बेहतरीन एक्टिंग का असली कमाल और जादू देखने को मिलेगा. फैंस को अब पर्दे पर उनके आने का बेसब्री से इंतजार है.

सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

फिल्म के इस पोस्टर और टीजर के आते ही लोग दीवाने हो गए. इंटरनेट पर लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने सोशल मीडिया पर कहा कि देवी साई प्रसाद ने फिर अपना जादू चला दिया है और तब्बू ने आते ही महफिल लूट ली. वहीं, दूसरे यूजर ने तब्बू को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘तब्बू मैम, महंती झांसी रानी के रोल में आपका अंदाज सच में कमाल है’. लोगों का मानना है कि देवी साई प्रसाद का बैकग्राउंड म्यूजिक हर सीन में जान डाल रहा है. इससे लोगों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है. हर कोई अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

क्रिसमस पर शाह रुख खान से बड़ी टक्कर

नागार्जुन और तब्बू की ये मच अवेटेड तेलुगु फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. दिलचस्प बात ये है कि ठीक इसी दिन शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ भी बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है. एक ही तारीख पर दो बड़ी फिल्मों के आने से बॉक्स ऑफिस पर दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त और कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है. फैंस और थिएटर ऑडियंस लंबे समय से इस बड़े क्लैश की राह देख रहे हैं और दोनों ही फिल्मों को लेकर सिनेमा प्रेमियों के बीच तगड़ा क्रेज बना हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES