जब हीरोइनों ने ग्लैमर छोड़ चुना विलेन किरदार, खलनायिका बन लूट ले गईं पूरी लाइमलाइट, मेकर्स की हुई चांदी
सिल्वर स्क्रीन पर जब इन हसीनाओं ने विलेन का किरदार से मचाया था तहलका, ग्लैमरस नहीं दमदार अंदाज से लूट ले गई फिल्म की पूरी लाइमलाइट
फिल्मों में एक्टर विलेन बनकर हर किसी को हैरान कर चुके हैं. धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना समेत कई एक्टर पर्दे पर विलेन किरदार से हर किसी को हैरान कर चुके हैं. क्या आप जानते हैं बॉलीवुड फिल्मों में एक्ट्रेस ने ग्लैमर रोल को छोड़ विलेन किरदार से इंडस्ट्री में अलग ही छाप छोड़ चुकी हैं. आइए जानते हैं उन विलेन किरदार और एक्ट्रेसेस के बारे में.
तब्बू
सस्पेंस थ्रिलर फिल्म अंधाधुन में तब्बू ने सिमी खन्ना का रोल निभाया था. उनका लेडी विलेन किरदार देख हर कोई हैरान हो गया था. उनके विलेन किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में उन्होंने ऐसा किरदार निभाया था, जो क्राइम छिपाने के लिए किसी भी हद को पार सकती है.
विद्या बालन
फिल्म इश्किया में विद्या बालन अपने किरदार से हर किसी को हैरान कर दिया. फिल्म में उन्होंने कृष्णा वर्मा का किरदार निभाया था, जो कि मासूमियत से दो आदमियों को अपने जाल में फंसा लेती हैं.
सुप्रिया पाठक
संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में सुप्रिया पाठक अपने किरदार से हर किसी को हैरान कर दिया था. फिल्म में उन्होंने काफी दमदार किरदार निभाया था. फिल्म में उनके नेगेटिव किरदार को काफी पसंद किया गया था. सुप्रिया पाठक ने सनेरा कबीले की मुखिया का किरदार निभाया था.
कोंकणा सेन
कोंकणा सेन शर्मा ने एक थी डायन फिल्म में अपने रहस्यमयी डायन किरदार से हर किसी को हैरान कर दिया था. विलेन के किरदार को उन्होंने शानदार तरीके से निभाया था. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में कामयाब नहीं हो पाई लेकिन कोंकणा सेन के किरदार की चर्चा काफी हुई थी.
प्रियंका चोपड़ा
सुभाष घई की फिल्म ऐतराज में प्रियंका चोपड़ा ने नेगेटिव रोल किया था. फिल्म में एक्ट्रेस ने सोनिया रॉय लेडी वैंप का किरदार निभाया था. फिल्म से ज्यादा प्रियंका के किरदार की चर्चा हुई थी. प्रियंका के लिए करियर के लिए ये किरदार काफी अहम साबित हुआ था.
काजोल
काजोल पर्दे पर अक्सर ग्लैमरस या सीरियस रोल में नजर आई थी. साल 1997 में काजोल ने अपने नेगेटिव किरदार से हर किसी को हैरान कर दिया था. फिल्म गुप्त में काजोल ने प्यार में साइको लड़की का किरदार निभाया था. काजोल का किरदार गेम चेंजर था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी. काजोल ने अपने इस किरदार से हर किसी को हैरान कर दिया था.