SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘जो किस्मत में नहीं...’, बहू शाम्भवी के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब; बोले- ‘वो मेरी बहू नहीं, बल्कि...’

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और एक्स ‘एमटीवी रोडीज’ कंटेस्टेंट शाम्भवी शर्मा ने हाल ही में अपने ससुर और मशहूर एक्टर सुदेश बेरी पर करियर में सपोर्ट न करने के गंभीर आरोप लगाए थे. अब इस पूरे विवाद पर सुदेश बेरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बहू की बातों पर ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 27, 2026, 07:09 IST | Updated: Nov 27, 2026, 07:57 IST
Image Credit: बहू शाम्भवी के आरोपों पर एक्टर सुदेश बेरी ने तोड़ी चुप्पी (Social Media)
Join

टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाले सुदेश बेरी ने आखिरकार अपनी बहू और एक्स ‘एमटीवी रोडीज’ कंटेस्टेंट शाम्भवी शर्मा के आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है. शाम्भवी ने हाल ही में अपने पति सूरज बेरी के साथ शादी और ससुराल वालों से करियर में सपोर्ट न मिलने को लेकर कई बातें कही थीं. इस पूरे विवाद पर रिएक्ट करते हुए सुदेश ने अपनी बात बेहद साफ शब्दों में रखी. उन्होंने कहा, ‘शाम्भवी सिर्फ मेरी बहू नहीं, बल्कि मेरी बेटी जैसी है’. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि वे किसी की किस्मत नहीं बदल सकते और न ही जबरदस्ती किसी को कुछ दिला सकते हैं.

सुदेश ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने आज तक अपने लिए भी कभी स्टारडम के पीछे भागने की कोशिश नहीं की है. हाल ही में एक बड़े मीडिया हाउस से बात करते हुए सुदेश बेरी ने बताया कि वे फिल्म इंडस्ट्री में मिलने वाले हर नए कलाकार का हमेशा दिल से हौसला बढ़ाते हैं, फिर चाहे वो उनका रिश्तेदार हो या कोई बाहरी इंसान. सुदेश का मानना है कि वे इंडस्ट्री के सभी नए बच्चों को अपने परिवार जैसा ही समझते हैं, लेकिन अगर किसी की किस्मत में ही सक्सेस नहीं लिखी है, तो कोई भी इंसान चाहकर भी उसे कामयाबी की ऊंचाइयों तक नहीं पहुंचा सकता और न सक्सेस दिला सकता है.

बहू की उम्मीदों पर सुदेश का तंज

शाम्भवी की प्रोफेशनल मदद लेने की उम्मीदों पर सुदेश ने थोड़ा तंज भरे अंदाज में अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा, ‘मैं किसी को भी वो चीज दिलाने में मदद नहीं कर सकता, जो उसकी किस्मत में लिखी ही नहीं है’. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सुदेश ने शाम्भवी के नाम का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि उनके नाम से ही जाहिर होता है कि वे खुद देवी का एक रूप हैं, तो ऐसे में उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए मेरी मदद की क्या जरूरत है. सुदेश के इस बयान से ये बात साफ हो जाती है कि वे इस पूरे मामले को ज्यादा हवा नहीं देना चाहते हैं और इससे दूरी बनाना ही बेहतर समझ रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर महासंग्राम! एडवांस बुकिंग में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रही Avengers Doomsday और Dune 3; जानें किसने मारी बाजी

शाम्भवी ने लगाए थे ये गंभीर आरोप

दरअसल, ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब हाल ही में शाम्भवी शर्मा ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में अपने ससुराल वालों को लेकर मन की बात सबके सामने रखी. उन्होंने बताया कि जब उनकी शादी एक जाने-माने फिल्मी परिवार में हुई थी, तो उन्हें लगा था कि इससे उनके करियर को नई रफ्तार मिलेगी और वे एंटरटेनमेंट की दुनिया से लगातार जुडी रहेंगी. शाम्भवी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, ‘मुझे लगा था कि बॉलीवुड के बडे घर की बहू बनने के बाद मैं अपने मीडिया के काम में एक्टिव रहूंगी और मेरे ससुर मुझे आगे बढने में पूरा सपोर्ट करेंगे, लेकिन मेरी सोच के उलट ऐसा कुछ भी नहीं हुआ’.

21 साल की उम्र में लिया था शादी का फैसला

इंटरव्यू के दौरान शाम्भवी ने अपनी पर्सनल लाइफ के उतार-चढ़ाव पर भी बिना किसी झिझक के बात की. उन्होंने बताया कि उनकी लाइफ में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया, जब उन्होंने सिर्फ 21 साल की उम्र में शादी करने का फैसला किया. असल में, 18 साल की उम्र में ही उन्हें सूरज बेरी से प्यार हो गया था. शादी के मुश्किल से तीन महीने बाद ही वह अपने पति के साथ इंडिया छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में बस गईं. उनके इस एक कदम ने उनकी सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया और उन्हें भारत में बनाई अपनी सारी पहचान, कामयाबी और चमकते करियर को हमेशा के लिए पीछे छोड़ना पड़ा.

विदेश में ब्रेड और पानी पीकर किया गुजारा

एक्स ‘एमटीवी रोडीज’ कंटेस्टेंट ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि भारत में उनका करियर काफी अच्छा चल रहा था, लेकिन विदेश में एक नई जिंदगी शुरू करने के लिए उन्होंने अपने सपनों को रोक दिया. हालांकि, इस फैसले की उन्हें पर्सनल लाइफ में बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ी. ऑस्ट्रेलिया में बिताए अपने सबसे मुश्किल दिनों को याद करते हुए शाम्भवी ने बताया कि वहां उन्हें और उनके पति को फाइनेंशियल स्ट्रगल का सामना करना पड़ा था. एक वक्त तो ऐसा भी आ गया था जब उनके पास खाना खरीदने तक के पैसे नहीं थे और उन्हें सिर्फ ब्रेड और पानी के सहारे अपना गुजारा करना पड़ा था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES