SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘जान से मार दूंगा...’, खुद से 11-12 साल बड़ी डेलनाज दारूवाला को डेट कर रहे सौरभ बेदी! एज गैप को लेकर भद्दे कमेंट्स पर भड़के एक्टर

स्प्लिट्सविला फेम सौरभ बेदी और उनकी गर्लफ्रेंड डेलनाज दारूवाला को एज गैप की वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा है. अब एक पॉडकास्ट में सौरभ ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है और काम दिलवाने के आरोपों पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 22, 2026, 08:41 IST | Updated: Nov 22, 2026, 09:26 IST
Image Credit: गर्लफ्रेंड डेलनाज दारूवाला के साथ ट्रोलिंग पर भड़के सौरभ बेदी
Join

स्प्लिट्सविला शो से फेमस हुए सौरभ बेदी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. जब से सौरभ ने डेलनाज दारूवाला के साथ अपने प्यार का खुलकर इजहार किया है, तब से सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके पीछे ही पड़ गए हैं. दोनों की उम्र में फासले को लेकर यूजर्स लगातार घटिया बातें लिख रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. अब इन सब बकवास बातों पर सौरभ का सब्र टूट गया है. हाल ही में नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट में बात करते हुए सौरभ ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर किसी ने भी उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में उल्टा-सीधा बोला तो वो चुप नहीं बैठेंगे.

इस पूरी बातचीत के दौरान सौरभ काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने दो टूक कह दिया कि वह अपनी पार्टनर के खिलाफ कोई भी बकवास बर्दाश्त नहीं करेंगे. सौरभ ने भड़कते हुए कहा, ‘मैं तो थोड़ा शरीफी वाली लाइन में हूं, कोई लड़का मेरे सामने आकर बोल दे एक बार, मैं जान से मार दूंगा’. उन्होंने लोगों के इन भद्दे कमेंट्स को पूरी तरह से गलत ठहराया. सौरभ का मानना है कि वे इस दुनिया के कोई पहले ऐसे इंसान नहीं हैं, जिनका दिल अपने से बड़ी उम्र की महिला पर आया हो. आखिर में उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि सोशल मीडिया पर होने वाली इस तरह की ट्रोलिंग से उन्हें रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ता है.

काम दिलवाने के आरोपों पर दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ये बातें भी फैलाई थीं कि डेलनाज दारूवाला ने ही सौरभ बेदी को मॉडलिंग के प्रोजेक्ट्स दिलवाए हैं. इन तमाम बातों और अफवाहों पर भी सौरभ बेदी ने बिना किसी डर या झिझक के खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने ट्रोल करने वालों की बोलती बंद करते हुए कहा, ‘अगर उन्होंने मुझे काम दिलवाया भी होगा तो मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है, आखिर इससे क्या ही फर्क पड़ जाता है’. सौरभ ने साफ तौर पर ये भी बताया कि वे दोनों पिछले 8 सालों से एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं और डेलनाज ने उन्हें सिर्फ इसलिए कोई काम नहीं दिलवाया, क्योंकि वे उन्हें पसंद करती थीं.

Coldplay गाए तो वाह-वाह, दिलजीत दोसांझ गाए तो हाय-हाय... अहमदाबाद कॉन्सर्ट में फूटा सिंगर का गुस्सा, इन 4 गानों पर छिड़ा संग्राम

प्रेमानंद जी महाराज का उदाहरण देकर समझाया

बातचीत के दौरान जब सौरभ से पूछा गया कि क्या सोशल मीडिया पर आने वाले इन निगेटिव कमेंट्स का असर डेलनाज पर भी हो रहा है? तो उन्होंने बहुत ही साफ जवाब देते हुए कहा कि डेलनाज दिमागी तौर पर काफी मजबूत इंसान हैं और उन्हें ऐसी फालतू बातों से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है. इसके आगे उन्होंने ये भी समझाया कि वे खुद ऑनलाइन ट्रोलिंग को इतना सीरियस क्यों नहीं लेते हैं. अपनी बात रखते हुए उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज का उदाहरण दिया. सौरभ ने कहा, ‘मैं प्रेमानंद जी महाराज को भगवान की तरह मानता हूं, लेकिन आज के दौर में लोग उन्हें भी ट्रोल करने से पीछे नहीं हटते, तो फिर मैं तो एक मामूली इंसान हूं’.

निहारिका तिवारी संग जुड़ा था नाम

सौरभ बेदी इससे पहले रियलिटी शो स्प्लिट्सविला एक्स6 का हिस्सा रह चुके हैं, जहां निहारिका तिवारी के साथ उनकी जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. शो के दौरान दोनों की केमिस्ट्री लोगों को इतनी पसंद आई थी कि फैंस ने प्यार से उन्हें ‘सोरिका’ का नाम दे दिया था. हर तरफ बस इसी जोड़ी के चर्चे हुआ करते थे, लेकिन सितंबर 2026 में निहारिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया और दोनों के रास्ते अलग होने की जानकारी दी. निहारिका के इस ऐलान के बाद सौरभ बेदी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी और साफ शब्दों में कहा कि उनके और निहारिका के बीच कभी भी कोई रोमांटिक रिलेशनशिप था ही नहीं.

अक्टूबर में किया था रिश्ता ऑफिशियल

निहारिका संग अफेयर की खबरों के बीच सौरभ ने अक्टूबर 2026 में डेलनाज के साथ कुछ फोटोज शेयर की थीं. इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने इस नए रिश्ते पर मुहर लगाई थी और दुनिया के सामने इसे ऑफिशियल किया था. हालांकि, पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर लोग दोनों के एज गैप को लेकर तरह-तरह की बातें बनाने लगे. यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में दोनों को काफी ट्रोल करना शुरू कर दिया और निगेटिव कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई. सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती इस आलोचना और लोगों की बेवजह की ट्रोलिंग से परेशान होकर आखिरकार सौरभ ने अपने अकाउंट से उन सभी तस्वीरों को आर्काइव करने का फैसला ले लिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES