)
जनवरी 1968 में जब सोनिया गांधी पहली बार भारत आईं तो प्रसिद्ध हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन और उनकी पत्नी तेजी बच्चन ने अपने घर में उनका स्वागत किया. शादी से पहले सोनिया कुछ समय बच्चन परिवार के साथ रहीं. बच्चन परिवार के साथ रहते हुए इस दौरान उनके लिए भारत का माहौल, यहां के रीति-रिवाज और रहन-सहन बिल्कुल नया था. उन्हें हिंदी भाषा भी अच्छी तरह नहीं आती थी, ऐसे में नए देश और नए माहौल में खुद को ढालना उनके लिए एक अलग अनुभव था.
अपने किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में कांग्रेस नेता भारत में बिताए अपने शुरुआती दिनों को याद किया है. वह बताती हैं कि उन्हें बच्चन परिवार से बहुत अपनापन मिला, जो इलाहाबाद में इंदिरा गांधी के दोस्त थे. उन्हें हरिवंश राय बच्चन की दी गई एक सलाह भी याद है, जो उन शुरुआती दिनों के काफी समय बाद तक उनके साथ रही.
कवि ने उनसे एक बार कहा था, 'इस देश में यह मायने नहीं रखता कि आप असल में क्या हैं, बल्कि यह मायने रखता है कि लोग आपको क्या समझते हैं.' सोनिया बताती हैं कि उस समय उन्हें यह समझने में मुश्किल हुई कि उनका क्या मतलब था. हालांकि, कई सालों बाद उन्हें उनके शब्दों का असली महत्व समझ में आया.
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में बताया है कि वह 13 जनवरी 1968 को सुबह 5:15 बजे नई दिल्ली पहुंची थीं. तब राजीव गांधी, उनके भाई संजय गांधी और उनके दोस्त अमिताभ बच्चन मौजूद उन्हें लेने एयरपोर्ट पर पहुंचे. बता दें कि उस समय अमिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया में सुपरस्टार नहीं बने थे. लंबा सफर तय करके आने की वजह से सोनिया काफी थकी हुई थीं और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था. लेकिन राजीव को देखते ही उनकी सारी घबराहट और थकान दूर हो गई. इसके बाद वे सभी 13 विलिंगडन क्रिसेंट गए, जो अमिताभ बच्चन के माता-पिता का घर था जहां उनके ठहरने का इंतजाम किया गया था.
यहां हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन ने बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. सोनिया ने तेजी बच्चन को याद करते हुए लिखा कि उनका स्वभाव काफी प्यारभरा था. पहली मुलाकात में ही तेजी बच्चन ने उन्हें गले लगाकर ऐसा अपनापन दिया कि सोनिया की सारी झिझक दूर हो गई. सोनिया लिखती हैं, 'जैकेट और पैंट पहने, सिर पर फ्रेंच-स्टाइल का स्कार्फ ओढ़े, छोटी-सी कद-काठी वालीं मिसेज बच्चन ने बरामदे में बहुत प्यारी मुस्कान के साथ और गर्मजोशी से गले लगाकर मेरा स्वागत किया. मुझे तुरंत ही राहत और तसल्ली महसूस हुई. वह मेरे लिए एक मां की तरह बन गईं, जो हमेशा मेरी मदद करने मुझे सिखाने और सलाह देने के लिए तैयार रहती थीं.' सोनिया ने लिखा कि तेजी बच्चन का साथ उनके लिए नए देश और नए माहौल में खुद को ढालने के दौरान बेहद खास रहा.
भारत आने के बाद सोनिया को तेजी बच्चन के कमरे के बगल वाले कमरे में ले जाया गया. एक साल तक अलग रहने के बाद यहीं पर राजीव और सोनिया को आखिरकार एक-दूसरे के साथ कुछ समय अकेले बिताने का मौका मिला. सोनिया लिखती हैं कि राजीव ने कमरे को आरामदायक बनाने की पूरी कोशिश की थी. उन्होंने बिस्तर के पीछे वाली दीवार पर पाब्लो पिकासो के 'ब्लू पीरियड' की एक पेंटिंग की कॉपी लगाई थी. ये बिल्कुल वैसी ही थी, जैसी कैम्ब्रिज में उनके अपने कमरे में हुआ करती थी. बिस्तर के पास वाली मेज पर खुशबूदार गुलाबों से भरा एक फूलदान रखा था और एक रंग-बिरंगे कालीन पर मोरक्को की कढ़ाई वाला चमड़े का एक 'पफ' (बैठने के लिए गद्दीदार स्टूल) रखा हुआ था.
हालांकि, बाथरूम को बेहतर बनाने की एक कोशिश के दौरान सोनिया गांधी के साथ एक ऐसी घटना हुई, जिसने उन्हें डरा दिया. दरअसल, राजीव गांधी ने अपनी मां के घर से एक पुराना नीले-हरे रंग का मोटा कालीन लाकर बाथरूम के फर्श के कुछ हिस्से पर बिछा दिया था. सोनिया लिखती हैं, 'ऐसा लग रहा था कि उस कालीन को कीटनाशक डालकर संदूक में रखा गया था. जैसे ही वह बाथरूम में गईं, उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी. उन्हें महसूस हुआ कि अस्थमा का दौरा पड़ने पर जिस तरह सांस फूलती है, ठीक वैसा ही हो रहा था. राजीव और तेजी बच्चन ने तुरंत उसकी दवा-दवाई में मदद की और तब तक उसकी देखभाल की, जब तक कि वह बेहतर महसूस करने नहीं लगी.
सोनिया पानी किताब में लिखती हैं, आराम करने और अपना सामान खोलने के बाद उनकी मुलाकात हरिवंश राय बच्चन से हुई. सोनिया लिखती हैं कि हरिवंश राय बच्चन का व्यक्तित्व काफी अलग था. उनकी पीठ थोड़ी झुकी हुई थी, उन्होंने शॉल ओढ़ रखी थी और आंखों पर चश्मा लगा हुआ था. उनके घने और घुंघराले बाल भी सोनिया को काफी अलग लगे. उनका जिक्र करते हुए वह लिखती हैं, 'पहली नजर में हरिवंश राय बच्चन उन्हें किसी कहानी की किताब के किरदार जैसे लगे थे.'
सोनिया लिखती हैं, 'हरिवंश राय बच्चन ने सुबह की सैर पर निकलने से पहले मुस्कुराते हुए उनका स्वागत किया और कुछ अच्छे शब्द कहे. सोनिया को वे आवाजें भी याद हैं जो बच्चन परिवार में उनकी सुबह का हिस्सा बन गई थीं. वह अक्सर तड़के सुबह अपनी खिड़की के बाहर बजरी पर कदमों की आहट सुनकर जाग जाती थीं. यह हरिवंश राय बच्चन होते थे, जो सुबह-सुबह घर के चारों ओर टहल रहे होते थे. उन्होंने बताया कि अक्सर सुबह-सुबह उनकी नींद खिड़की के बाहर बजरी पर किसी के चलने की आवाज से खुल जाती थी. यह हरिवंश राय बच्चन होते थे, जो रोज सुबह घर के आसपास टहलते थे.
सोनिया बताती हैं, 'जब वह दोबारा सोने की कोशिश करतीं, तो कुछ देर बाद एक तेज और लंबी आवाज सुनाई देती थी. शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आता था कि यह कैसी आवाज है. बाद में पता चला कि हरिवंश राय बच्चन शंख बजाकर भगवान को जगाते थे. इसके बाद उनकी पूजा की घंटी बजने की आवाज भी सुनाई देती थी.
बच्चन परिवार के घर रहने के दौरान हरिवंश राय कभी-कभी सोनिया को हिंदी सिखाने की कोशिश करते थे. वह लिखती हैं कि लेकिन उन्होंने सालों तक अंग्रेज़ी पढ़ी थी, फिर भी वह न तो इसे धाराप्रवाह बोल पाती थीं और न ही भारतीय अंग्रेज़ी लहज़े को ठीक से समझ पाती थीं. सोनिया अपनी किताब में लिखती हैं कि उन्होंने कई साल तक इंग्लिश पढ़ी थी, लेकिन तब भी वह इसे अच्छी तरह बोल नहीं पाती थीं. भारतीय अंग्रेजी लहजे को समझने में भी उन्हें दिक्कत होती थी. ऐसे में नए देश और नए माहौल में लोगों से बातचीत करना उनके लिए हमेशा आसान नहीं था.
सोनिया ने बताया कि हरिवंश राय बच्चन से उनकी कभी-कभार छोटी-छोटी बातचीत होती थी. इस दौरान उन्हें भारत में लोगों की सोच और नजरिए को लेकर एक खास बात समझाते थे. उन्होंने सोनिया से कहा था, 'सोनिया बेटी, तुम्हें यह समझना होगा कि इस देश में मायने यह नहीं रखता कि तुम असल में क्या हो, बल्कि यह मायने रखता है कि लोग तुम्हें क्या समझते हैं.'
सोनिया बताती हैं कि इस सलाह ने उन्हें उलझन में डाल दिया था. वह सोचने लगीं कि क्या इसका मतलब यह है कि वह कभी 'खुद' नहीं रह पाएंगी? उन्होंने सोचा कि उन्हें अपनी असल पहचान से अलग रूप क्यों पेश करना पड़ेगा? वह लिखती हैं कि उस समय वह इस चेतावनी का पूरा मतलब नहीं समझ पाई थीं. कई बार जब राजीव उन्हें वापस बच्चन परिवार के घर छोड़ते थे, तो वह चुपचाप रोती थीं और अपने परिवार और घर को याद करती थीं. भारत के जीवन में ढलने के दौरान राजीव उन्हें दिलासा देने की कोशिश करते थे. हालांकि, अब पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें कवि के वे शब्द याद आते हैं और वह समझ पाती हैं कि वे कितने गहरी समझ रखने वाले इंसान थे. वह उन्हें एक संवेदनशील व्यक्ति के रूप में याद करती हैं, जिन्होंने खुद भी जनमत के बदलते रुख को करीब से देखा और महसूस किया था.
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा कि भारत आने के शुरुआती दिनों में हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन उनके 'अस्थायी पालक माता-पिता' की तरह थे. भारत में उनका पहला ठिकाना बच्चन परिवार का घर ही था, एक ऐसा समय जब वे नए माहौल में ढलने की कोशिश कर रही थीं और राजीव गांधी के साथ अपनी शादी की तैयारी कर रही थीं. उनकी यादें उन निजी रिश्तों और रोजमर्रा के अनुभवों की झलक देती हैं, जिन्होंने भारत में उनके शुरुआती दिनों को आकार दिया. बच्चन परिवार से मिले प्यार और देखभाल के अलावा हरिवंश राय बच्चन की दी गई सलाह भी उन यादों में से एक रही, जो उनके साथ आगे के सालों तक बनी रहीं. हार्परकॉलिन्स द्वारा प्रकाशित किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) में सोनिया गांधी ने अपनी निजी यात्रा, अपने परिवार और भारत में अपने जीवन से जुड़ी इन यादों को शेयर किया है.