App

सोनिया की किताब में गलतियों की भरमार! पन्ने पलटते ही सामने आईं एक के बाद एक कई गड़बड़ियां

सोनिया गांधी की किताब में कई तथ्यात्मक गलतियां सामने आई हैं. अहमद पटेल के निधन का साल 2022 लिखने समेत कुछ ऐतिहासिक घटनाओं के विवरण पर भी सवाल उठ रहे हैं.

सोनिया की किताब में गलतियों की भरमार! पन्ने पलटते ही सामने आईं एक के बाद एक कई गड़बड़ियां
Image Credit: सोनिया गांधी की किताब

कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा 'BELONGING A JOURNEY OF LOVE' चर्चा में बनी हुई है. इस किताब में उन्होंने अपनी प्रेम कहानी से राजनीति की तमाम उठा-पटक का जिक्र किया है. किताब बाजार में आने के बाद कई ऐसी बातें सामने आई हैं, जो पहले भी चर्चा में रही हैं. इसके अलावा कई नई बातें भी सामने आई हैं. हालांकि, इस किताब में कई गलतियां भी हैं.

अहमद पटेल के देहांत का साल लिखा गलत

सोनिया गांधी ने अहमद पटेल के बारे बताते हुए लिखा,'वह मेरे राजनीतिक सचिव बने रहे, लेकिन दुख की बात है कि 2022 में कोविड महामारी के शिकार हो गए. उनके निधन से पार्टी में एक खालीपन पैदा हो गया, जिसे मैंने व्यक्तिगत रूप से भी महसूस किया.' सोनिया ने अपनी किताब में बताया कि अहमद पटेल का देहांत 2022 में हुआ, जबकि अहमद पटेल 25 नवंबर 2020 को इस दुनिया से अलविदा कह गए थे.

SONIA GANDHI

अन्ना आंदोलन की तारीख गलत

एक दूसरी बड़ी गलती अन्ना हजारे आंदोलन के साल को लेकर हुई है. किताब में आंदोलन का साल 2012 बताया गया है, जबकि इसकी शुरुआत 5 अप्रैल 2011 को दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई थी. इसके बाद अगस्त 2011 में रामलीला मैदान आंदोलन का प्रमुख केंद्र बना था.

SONIA_ANNA

सोनिया गांधी को घेर रही है भाजपा

सोनिया गांधी की किताब को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. क्योंकि इसमें कुछ ऐसे मुद्दे भी हैं, जिन्होंने फिर से राजनीति का पारा हाई कर दिया है. अब इस पर भाजपा खेमे से कड़ी प्रतिक्रिया आई है. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,'यह कैसी री-लॉन्चिंग है?  सोनिया गांधी ने अपनी किताब में संजय गांधी को खलनायक और राजीव गांधी को नायक के रूप में पेश किया है. संजय गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी आज जीवित नहीं हैं कि वे इन दावों का जवाब दे सकें. आखिर कौन तय करेगा कि उन्होंने किताब में जो लिखा है, वह सही है या गलत? अगर सोनिया गांधी आपातकाल की इतनी ही विरोधी थीं, तो 1980 के चुनाव में इंदिरा गांधी ने संजय गांधी को चुनाव मैदान में क्यों उतारा? राजीव गांधी को क्यों नहीं उतारा गया?'

उन्होंने आगे लिखा,'मेरा मानना है कि सोनिया गांधी भारत की सभ्यता और संस्कृति को ठीक से नहीं समझतीं. संयुक्त परिवार के मूल्य, बड़ों की भूमिका, छोटों की जिम्मेदारी और सास की भूमिका जैसे विषयों की भी उन्हें सही समझ नहीं है. जब मेनका गांधी को परिवार के घर से बाहर जाने के लिए मजबूर किया जा रहा था, तब क्या सोनिया गांधी को बुरा नहीं लगा? मुझे लगता है कि यह किताब सिर्फ खुद की प्रशंसा करने के लिए लिखी गई है, जिसमें खुद को बहुत अच्छा और बाकी सभी को गलत दिखाने की कोशिश की गई है. मेरा मानना है कि यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है.'

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More