)
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के इंडिया गॉट लेटेंट सीजन 2 के हालिया एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना पहुंचे. उनके साथ इस बार आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, स्टैंड-अप कॉमेडियन रजत सूद, मेंटलिस्ट सुहानी शाह भी इ एपिसोड का हिस्सा बने. बता दें कि एक्टर आयुष्मान खुराना शो में अपनी आने वाली स्पाई-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. फिल्म में एक्टर एक ऐसे रोल में नजर आएंगे, जिसकी कहानी स्पाई वर्ल्ड के आस-पास घूमती है.
ये एपिसोड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, इस दौरान पैनल में मौजूद कॉमेडियन कुल्लू ने सिंगर अदनान सामी का जिक्र किया, जिससे सभी की हंसी छूट गई. वहीं, अब सिंगर ने इंस्टाग्राम पर इस मजाक पर अपना जवाब दिया है.
क्या है पूरा मामला?
शो के दौरान आयुष्मान से उड़ता तीर के बारे में पूछा था. इसपर एक्टर ने बताया, 'यह भारत की पहली देशभक्ति कॉमेडी है. यह एक जासूसी कॉमेडी भी है. इसमें मैं एक पाकिस्तानी जासूस हूं जो भारत में आता है, उसकी याददाश्त चली जाती है और वह सोचता है कि वह भारतीय है. उसको देश भक्ति तो याद है, लेकिन देश कौन सा है भूल जाता है (मैं एक पाकिस्तानी जासूस की भूमिका निभा रहा हूं जो भारत आता है और फिर उसकी याददाश्त चली जाती है. वह सोचता है कि वह ऐसा है) एक भारतीय. वह देशभक्त है लेकिन भूल जाता है कि वह किस देश का है.'
इसपर कुल्लू तुरंत बोल पड़ते हैं, 'वो अदनान सामी है.' इसपर सभी पैनलिस्ट हंस पड़ते हैं. वहीं, अब सिंगर अदनान सामी ने रील पर कमेंट किया है. उन्होंने लिखा, 'पहले मुझसे राइट्स लो और फिर फिल्म बनाओ'. बता दें कि अदनान सामी एक जाने-माने सिंगर हैं, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर अपनी पिछली पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ दी है. साल 2016 की शुरुआत में नेचुरलाइजेशन (नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया) के जरिए भारतीय नागरिकता हासिल की है. पहले उनके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट था और वे पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर रहते थे.
फिल्म 'उड़ता तीर' के बारे में
'उड़ता तीर' की कहानी बिलाल अहमद (आयुष्मान) नाम के एक पाकिस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत में आता है और एक एक्सीडेंट के बाद अपनी याददाश्त खो देता है. इससे उसे गलतफहमी हो जाती है कि वह एक भारतीय जासूस है.बता दें कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर यह फिल्म अब 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले फिल्म की रिलीज 11 सितंबर के लिए तय की गई थी, लेकिन अब इसे कुछ हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है. इस फिल्म से पहले आयुष्मान और सारा पहले 'पति पत्नी और वो दो' में साथ नजर आ चुके हैं और अब एक बार फिर उनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी.
फिल्म को आकाश ए कौशिक ने लिखा और डायरेक्ट किया है. खास बात यह है कि 'उड़ता तीर' उनके डायरेक्शन करियर की शुरुआत है. फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं. दोनों प्रोडक्शन हाउस इससे पहले 'किल', 'ग्यारह ग्यारह' और 'द लंचबॉक्स' जैसी फिल्मों के लिए साथ काम कर चुके हैं. इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में करण जौहर, आदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन शामिल हैं.