SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

47 की उम्र में दुनिया छोड़ गए 'शोले' के ये एक्टर, मगर मौत के बाद भी पर्दे पर जारी रहा सफर; रिलीज हुई थीं 10 फिल्में

बॉलीवुड में ऐसे कई सुपरस्टार रहे हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उन्होंने अपने करियर में एक से एक दमदार किरदार निभाए, जिन्हें आज तक लोग नहीं भूल पाए हैं. वो किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मौत के बाद एक-दो नहीं, बल्कि 10 फिल्में रिलीज हुई थीं.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 05, 2026, 09:18 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 09:24 PM IST
Image Credit: मौत के बाद भी सिनेमाघरों में कायम रहा संजीव कुमार का जादू
Join

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई स्टार्स रहे हैं, जिनके निधन के बाद उनकी फिल्में रिलीज हुईं. इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई स्टार्स के नाम शामिल हैं. आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके निधन के बाद एक-दो नहीं, बल्कि 10 फिल्में रिलीज हुई थीं. हम जिस स्टार की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि संजीव कुमार हैं. संजीव कुमार ने अपने करियर में 'शोले', 'सीता और गीता' और 'त्रिशूल' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था.

वहीं, 6 नवंबर, 1985 को संजीव कुमार का 47 साल की उम्र में निधन हो गया था. उनका जन्म 9 जुलाई, 1938 को सूरत में हुआ था. आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में जिंदा हैं. उनका असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था. हालांकि, जब वो थिएटर की दुनिया में आए, तो उस वक्त डायरेक्टर सावन कुमार टाक ने उन्हें स्क्रीन के लिए संजीव कुमार नाम दिया था. इसके बाद वे इसी नाम से फेमस हो गए और लोगों के दिलों में बस गए.

1960 में शुरू किया था करियर

संजीव कुमार ने साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था. उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 170 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया. उनके निधन के बाद उनकी एक-दो नहीं, बल्कि 10 फिल्में रिलीज हुई थीं. इन फिल्मों को दर्शकों से भी काफी प्यार मिला था.

यह भी पढ़ें- 'रामायण' में सिर्फ युद्ध नहीं, दर्द की भी है कहानी! ये 5 सीन देख खुद को रोने से नहीं रोक पाएंगे दर्शक

निधन के बाद एक्टर की रिलीज हुईं ये 10 फिल्में

एक्टर संजीव कुमार के निधन के बाद उनकी जो 10 फिल्में रिलीज हुई थीं, उनमें साल 1986 में रिलीज हुईं 'कातिल', 'हाथों की लकीरें', 'बात बन जाए', 'कांच की दीवार', 'लव एंड गॉड' और 'राही', साल 1988 में रिलीज हुईं 'दो वक्त रोटी' और 'नामुमकिन', साल 1989 में रिलीज हुई 'ऊंच नीच बीच' और साल 1993 में रिलीज हुई 'प्रोफेसर की पड़ोसन' शामिल हैं. ये सभी फिल्में काफी पॉपुलर हुई थीं.

यह भी पढ़ें- 'रामायण' के मुरीद हुए बाहुबली के डायरेक्टर: रणबीर कपूर को बताया शानदार, यश और साई पल्लवी की भी की जमकर तारीफ

अमर हो गया था संजीव कुमार का ये किरदार

बता दें कि संजीव कुमार द्वारा निभाए गए सभी किरदारों को लोगों ने काफी पसंद किया और आज भी उन किरदारों के लिए उन्हें याद किया जाता है. हालांकि, उनका जो सबसे पॉपुलर किरदार रहा, वो 'शोले' के ठाकुर बलदेव सिंह का था. इस फिल्म में लीड किरदारों में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र नजर आए थे. संजीव कुमार ने फिल्म में ठाकुर का किरदार निभाया था. इस किरदार को लोगों ने काफी प्यार दिया था, जिसके चलते उनका यह किरदार अमर हो गया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES