App

'मेरे पास पहनने को कपड़े तक नहीं थे...' शहनाज गिल ने किया माही विज का सपोर्ट, बिग बॉस के दिनों को किया याद

Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij: सलमान खान का 'बिग बॉस 20' इन दिनों हर जगह छाया हुआ है. इसी बीच शहनाज गिल ने माही विज का सपोर्ट किया है. स्टोरी शेयर करते हुए शहनाज गिल ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि माही कैसा खेल रही हैं- अच्छा या बुरा. लेकिन फिर भी मैं उन्हें सपोर्ट कर रही हूं.'

'मेरे पास पहनने को कपड़े तक नहीं थे...' शहनाज गिल ने किया माही विज का सपोर्ट, बिग बॉस के दिनों को किया याद
Image Credit: शहनाज गिल ने किया माही विज का सपोर्ट

Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' काफी सुर्खियों में बना हुआ है. 'बिग बॉस 13' से पहचान बना चुकी एक्ट्रेस शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. जब शहनाज बिग बॉस के घर में आई थीं, तो उन्हें कोई भी नहीं जानता था, लेकिन बिग बॉस के घर में रहते हुए हसीना ने हर किसी का दिल जीत लिया था. उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज और साफ दिल से हर किसी के दिलों पर राज किया था. आज हसीना कई बॉलीवुड फिल्में कर चुकी हैं, जिसके चलते शहनाज गिल इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन गई हैं.

इसी बीच शहनाज गिल ने बिग बॉस का वो समय याद किया है, जब उनके पास कपड़े नहीं थे और माही विज ने उनके लिए कपड़े भेजे थे. शहनाज गिल ने उसी दौर को याद करते हुए अब माही विज को सपोर्ट किया है. हाल ही में शहनाज ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए माही विज का साथ दिया और लिखा, माही आज जहां भी हैं, वहां से वो गुजर चुकी हैं.

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

दरअसल, शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'मैं बिग बॉस नहीं देख रही हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि माही कैसा खेल रही हैं- अच्छा या बुरा. लेकिन फिर भी मैं उन्हें सपोर्ट कर रही हूं.' शहनाज ने आगे लिखा, 'मैं भी उसी स्थिति में थी, जिसमें माही आज हैं और मुझे याद है कि वह कितना मुश्किल समय था. एक समय ऐसा भी था, जब मेरे पास पहनने के लिए कपड़े तक नहीं थे. तब माही ने आगे बढ़कर मुझे बहुत सपोर्ट किया.'

sehnaaz gill

मैं हमेशा माही को सपोर्ट करूंगी- शहनाज गिल

शहनाज गिल ने पोस्ट में आगे लिखा, 'जब मैं हंसती थी, तो वह भी मेरे साथ हंसती थी. जब मैं रोती थी, तो वह भी मेरे साथ रोती थीं. वह सच में बहुत साफ दिल की इंसान हैं. मैंने उनका वह रूप देखा है और इसलिए चाहे वह घर के अंदर कैसा भी खेलें, मैं हमेशा उन्हें सपोर्ट करूंगी.'

शहनाज गिल ने जीता था फैंस का दिल

बता दें कि शहनाज गिल सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में नजर आई थीं. इस सीजन को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की बॉन्डिंग ने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा था. शहनाज भले ही सीजन की ट्रॉफी नहीं उठा पाई थीं, लेकिन उन्होंने फैंस के दिलों में एक अलग जगह जरूर बनाई थी. इसके बाद शहनाज गिल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद हसीना कई फिल्मों में नजर आईं. शहनाज बॉलीवुड के साथ-साथ पंजाबी इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव हैं. उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो हसीना पंजाबी फिल्म 'सिंह वर्सेस कौर' में नजर आई हैं. इसमें उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल नजर आए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More