App

शाहरुख खान बनें भारत के सबसे अमीर एक्टर, जानें किंग खान की नेटवर्थ

शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं. हुरुन इंडिया 2026 सेलेब्स की लिस्ट के अनुसार शाहरुख खान सबसे अमीर स्टार हैं. आइए जानते हैं किंग खान की नेटवर्थ कितनी है.

शाहरुख खान बनें भारत के सबसे अमीर एक्टर, जानें किंग खान की नेटवर्थ

बॉलीवुड स्टार्स केवल फिल्म नहीं बल्कि साइड विजनेस और विज्ञापन से पैसे कमाते हैं. हुरुन इंडिया 2026 की सबसे अमीर सेलेब की लिस्ट आ गई है. लिस्ट में शाहरुख खान नंबर 1 पर आए हैं. शाहरुख खान अमीर स्टार की लिस्ट में किंग बन गए हैं. आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ क्या है. शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन और सलमान को पीछे करते हुए ये टाइटल अपने नाम किया है.

शाहरुख की नेटवर्थ

द हुरुन की लिस्ट के अनुसार शाहरुख खान की नेटवर्थ 10 हजार करोड़ है. उनकी कमाई बिजनेस, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स भी शामिल है. शाहरुख खान विज्ञापन के जरिए भी कमाई करते हैं.

दूसरे नंबर पर हैं अमिताभ बच्चन

अमरी स्टार की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं. अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ 4 हजार करोड़ है. सलमान खान लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. सलमान खान की नेटवर्थ 3 हजार करोड़ है. वहीं चौथे नंबर ऋतिक रोशन 2500 करोड़ के साथ हैं. करण जौहर जो पिछले साल इस लिस्ट में थे. वहीं इस साल वह इस लिस्ट में नहीं है.

शाहरुख खान की नेटवर्थ में आई गिरावट

शाहरुख खान भले ही देश के सबसे अमीर एक्टर हैं. लेकिन उनकी नेटवर्थ में गिरावट आई है. पिछले साल उनकी नेटवर्थ 12,490 करोड़ बताई गई थी. उनकी कमाई में 2490 करोड़ की गिरावट आई है. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार साल 2025 में शाहरुख खआन की नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये बताई गई थी. अब उनकी नेटवर्थ घटकर 10,000 करोड़ हो गई है. साल की शुरुआत में हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में शाहरुख खान की नेटवर्थ 10,800 करोड़ बताई गई थी.

शाहरुख खान की फिल्म

शाहरुख खान जल्दी फिल्म किंग में नजर आएंगे. 3 साल बाद शाहरुख खान पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. किंग से पहले शाहरुख खान डंकी, पठान और जवान में नजर आएं थे. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट हुई थी. आस्क एसआरके सेशन के दौरान शाहरुख के कंफर्म किया कि किंग 24 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी, सुहान खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन लीड रोल में है. फिल्म किंग एक्शन थ्रिलर हैं. पहली बार पर्दे पर शाहरुख खान बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More