SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ये क्या हो गई शरद कपूर की हालत? बिना सहारे खड़े होने में भी हो रही मुश्किल, 4 पातलू कुत्तों को भेजना पड़ा NGO; झकझोर देगा VIDEO

शाहरुख खान की फिल्म ‘जोश’ में नजर आए शरद कपूर का एक बेहद इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने चार प्यारे कुत्तों से बिछड़ते समय फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं. आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ पड़ी कि उन्हें अपने ही बच्चों जैसे पालतू जानवरों को खुद से दूर करना पड़ा, चलिए बताते हैं आखिर क्या है पूरी सच्चाई.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 13, 2026, 18:35 IST | Updated: Nov 13, 2026, 19:02 IST
Image Credit: अपने चार पालतू कुत्तों को विदा करते हुए इमोशनल हुए एक्टर!
Join

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ ‘जोश’ फिल्म में काम कर चुके एक्टर शरद कपूर इन दिनों एक बेहद इमोशनल वजह से सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं. वीडियो में शरद अपने चार पालतू कुत्तों से विदा लेते हुए नजर आ रहे हैं. अपने प्यारे जानवरों को खुद से दूर जाते देख एक्टर अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए और कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगे. कभी अपनी शानदार फिटनेस और लुक्स के लिए पहचाने जाने वाले शरद का बदला हुआ रूप देखकर भी लोग काफी हैरान हैं.

वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग एक्टर को गलत समझ रहे थे, लेकिन अब इसके पीछे की असली वजह सामने आ गई है. मुंबई के ‘बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट’ की फाउंडर और एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट हेमा चौधरी ने ये वीडियो शेयर करते हुए पूरी सच्चाई बताई है. उन्होंने साफ किया कि शरद ने अपने कुत्तों को हमेशा के लिए नहीं छोड़ा है, बल्कि ये सिर्फ कुछ समय के लिए किया गया एक लोकल इंतजाम है. हेमा ने लोगों से अपील भी की है कि वे बिना पूरी बात जाने एक्टर को जज या ट्रोल न करें, क्योंकि वे इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं.

घर की बढ़ती जिम्मेदारियों ने किया मजबूर

हेमा चौधरी के मुताबिक, शरद कपूर और उनके परिवार के सामने इस समय कई बड़ी परेशानियां आ खड़ी हुई हैं. एक्टर खुद कुछ फिजिकल हेल्थ प्रॉब्लम्स से जूझ रहे हैं और उन्हें भी देखभाल की सख्त जरूरत है. इसके अलावा, उनके परिवार में हाल ही में एक नन्हे बच्चे का जन्म हुआ है, जिससे घर की जिम्मेदारियां पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ गई हैं. घर में इन सभी कामों और चार कुत्तों की देखभाल करने के लिए कोई नियमित केयरटेकर मौजूद नहीं है. ऐसे हालात में परिवार के लिए एक साथ सब कुछ संभालना और चारों जानवरों को सही समय देना काफी मुश्किल हो रहा था.

बदलेगा एंटरटेनमेंट का अंदाज: आमिर-फरहान ला रहे नया माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म, मोबाइल पर मिनटों में मिलेगा फिल्मों जैसा मजा

योडा मुंबई केंद्र में रखे गए चारों कुत्ते

घर की इन्हीं मुश्किल परिस्थितियों को देखते हुए एक्टर शरद कपूर और उनके परिवार ने एक भारी मन से ये मुश्किल फैसला लेना पड़ा. उन्होंने अपने चारों कुत्तों को कुछ समय के लिए ‘योडा मुंबई’ नाम के एक एनिमल वेलफेयर सेंटर में भेजने का फैसला किया. हेमा चौधरी ने बताया कि वे शरद को पिछले करीब 30 साल से जानती हैं और जब उन्हें उनके मौजूदा हालात का पता चला, तो वे खुद उनसे मिलने गई थीं. वहां जाकर उन्होंने महसूस किया कि परिवार वाकई मजबूरी में ये मदद ले रहा है, जब तक घर के हालात नॉर्मल नहीं हो जाते, तब तक ये कुत्ते इसी सेंटर की देखरेख में रहेंगे.

बच्चों की तरह पालने का छलका दर्द

वायरल हो रहे वीडियो में सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाला पल तब आता है जब शरद कपूर अपने 4 कुत्तों के लिए अपने प्यार और लगाव को बयां करते नजर आते हैं. वे रोते हुए कहते हैं, ‘अभी मेरे घर के हालात कुछ ऐसे हैं... इस घर के बाद, जब मुझे अपना नया बंगला मिल जाएगा, तो मैं योडा से कहूंगा कि कृपया मेरे बच्चों को वापस दे दें, क्योंकि मैं उनके बिना नहीं रह सकता’. उन्होंने एनिमल वेलफेयर सेंटर के लोगों से भी यही गुजारिश की है कि नया घर मिलते ही उनके चारों साथी उन्हें लौटा दिए जाएं. शरद को इस बात की भी चिंता सता रही है कि उनसे अलग होकर उनके कुत्ते भी उतने ही दुखी होंगे.

फिल्म ‘जोश’ से मिली थी बड़ी पहचान

शरद कपूर ने अपने करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, लेकिन साल 2000 में आई फिल्म शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘जोश’ के लिए दर्शक उन्हें आज भी याद करते हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ उनके दमदार अभिनय और लंबी कद-काठी ने खूब ध्यान खींचा था. हालांकि, पिछले कुछ सालों से वे फिल्मी दुनिया और पब्लिक इवेंट्स से काफी दूर हो गए थे. अब इस वायरल वीडियो ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया है. फिलहाल, उनके फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि शरद की सेहत जल्द ठीक हो और वे अपने चारों प्यारे साथियों को वापस घर ला सकें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES