मुस्लिम होकर करवा चौथ व्रत करने पर ट्रोलर्स का शिकार हुईं शफक नाज, एक्ट्रेस बोलीं- क्या सिंदूर लागने से धर्म बदल जाता है?
टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ की फोटो शेयर की है. फोटो में एक्ट्रेस सिंदूर लगाया हुआ है. जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया था. एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए बोला क्या सिंदूर लागने से धर्म बदल जाता है.
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस शफक नाज ने हाल ही में करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत फोटो शेयर की है. करवा चौथ की वजह से इंटरनेट पर उनकी आलोचना की गई. इतना ही धर्म को लेकर सवाल खड़े किए. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर ट्रॉलर्स को करारा जवाब दिया है. उन्होंने वीडियो में बोला क्या सिंदूर लगाने से धर्म बदल जाता है.
सोशल मीडिया पर शेयर की करवा चौथ की फोटो
एक्ट्रेस शफक नाज ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है. फोटो में शफक ने लाल साड़ी और सिंदूर लगा हुआ. एक्ट्रेस ने छलनी के साथ अपनी फोटो शेयर की है. उनकी फोटो को देख लग रहा है कि उन्होंने करवा चौथ को सेलिब्रेट किया है. इंटरनेट पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया. एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- मैंने हाल ही में करवा चौथ मनाते हुए की फोटो शेयर की थी.
ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
एक्ट्रेस ने बोला- मैंने लाल साड़ी पहनी थी. मां में सिंदूर लगाया था. मुझे लगा कि फोटो अच्छी आई है. अचानक कमेंट सेक्शन में गालियां, ट्रोलिंग शुरू हो गई. ऐसा लग रहा था कि सिंदूर लगाने से मेरा धर्म ही बदला गया. सबसे पहले बता दूं कि मेरे पति का नाम जीशान है. वह मुस्लिम हैं. दूसरी बात सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं मुसलमान रहना बंद नहीं कर देती. क्या मेरा धर्म इतना हल्का है?
एक्ट्रेस को इस बात पर गुस्सा आया कि उनके पति जीशान को भी इस विवाद में घसीटा गया है. एक्ट्रेस ने बोला कि किसी त्योहार को मनाने या उसकी फोटो शेयर करने से किसी को दूसरे की प्राइवेट लाइफ पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं मिल जाता है. बहुत दुख होता है कि आज के लोगों को एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना भी समझाना पड़ रहा है. धर्म इंसान को दूसरों की इज्जत करना सिखाता है.
वीडियो में एक्ट्रेस ने आगे बोला कि उन्होंने अपने करियर में कई पौराणिक शोज में काम किया है. उन्होंने बताया कि अलग-अलग संस्कृति से हमेशा से लगाव रहा है. उनके अनुसार धर्म दूसरों का सम्मान करना सिखाता है. किसी को छोटा या बड़ा समझना नहीं. एक्ट्रेस ने वीडियो बोला कि वह आने वाले समय में सभी त्योहार को सेलिब्रेट करेंगी.
इसे भी पढ़ें- राजसी ठाठ, चेहरे पर मासूमियत और दिव्य तेज...'रामायण' में साई पल्लवी का सीता अवतार का नया प्रोमो