App

टीवी इंडस्ट्री की वो हीरोइन... जिसने बड़े पर्दे पर अक्षय खन्ना को जड़ा था थप्पड़; 2100 से ज्यादा एपिसोड वाले शो से मिली पहचान

छोटे पर्दे पर अपनी खूबसूरती और सादगी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक बेहद खूबसूरत हसीना आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. 2100 से ज्यादा एपिसोड वाले टीवी शो से घर-घर में पहचान बनाने इस एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा तब खींचा था, जब बड़े पर्दे पर अक्षय खन्ना जैसे बड़े स्टार को जोरदार थप्पड़ जड़ा था. चलिए सुनाते हैं उनके 20 साल लंबे करियर की अनकही कहानियां.

टीवी इंडस्ट्री की वो हीरोइन... जिसने बड़े पर्दे पर अक्षय खन्ना को जड़ा था थप्पड़; 2100 से ज्यादा एपिसोड वाले शो से मिली पहचान
Image Credit: गोरी मेम से लेकर बड़े पर्दे तक, जानिए इस खूबसूरत अदाकारा का सफर

आज हम आपको एक ऐसी अदाकारा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं, लेकिन खूबसूरती और लुक के मामले में आज भी 30 की लगती हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने स्क्रीन प्रेजेंस से लाखों लोगों को अपना कायल बनाया. पिछले दो दशकों में उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है. दिलचस्प बात ये है कि उन्हें असली पहचान एक ऐसे सिटकॉम से मिली, जिसके 2100 से भी ज्यादा एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं. टीवी की दुनिया में पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद उन्होंने फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया और वहां भी खूब नाम कमाया.

हम बात कर रहे हैं टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस सौम्या टंडन की, जिनका जन्म 3 नवंबर 1984 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था. सौम्या ने अपने सफर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 2006 में उन्होंने फेमिना कव्हर गर्ल कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर-अप रहीं, जिसके बाद उनके लिए ग्लैमर इंडस्ट्री के दरवाजे खुल गए. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में छोटी-मोटी ऑपर्च्युनिटीज से शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ती चली गईं. सौम्या टंडन ने अपने एक्टिंग करियर की शानदार शुरुआत साल 2006 में आए टीवी शो ‘ऐसा देस है मेरा’ से किया था.

Saumya Tandon Bhabiji Ghar Par Hain!

टीवी धारावाहिकों से की अपने सफर की शुरुआत

इस टीवी शो में उन्होंने ‘रस्टी देओल’ का रोल किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. इसके बाद वो ‘मेरी आवाज को मिल गई रोशनी’ जैसे मशहूर टीवी शो में नजर आईं. एक्टिंग और काम को लेकर उनकी लगन इतनी जबरदस्त थी कि साल 2008 में उन्होंने एक अफगानी टीवी सीरियल ‘खुशी’ में लीड रोल निभाया. 

इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की मदद से उन्होंने विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई. करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी आवाज, भाषा और बात करने के तरीके पर काफी मेहनत की. उनकी इसी मेहनत का बड़ा फायदा आगे चलकर उनके करियर में देखने को मिला.

होस्टिंग की दुनिया में बनाया अपना अलग मुकाम

एक्टिंग के साथ-साथ सौम्या टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेमस एंकर्स में से एक बन गईं. उन्होंने मशहूर डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के पहले तीन सीजन होस्ट किए. स्टेज पर उनकी मौजूदगी, कंटेस्टेंट्स के साथ दोस्ताना अंदाज और बात करने का तरीका शो में जान फूंक देता था. 

इसके बाद उन्होंने ‘बोर्नविटा क्विज कॉन्टेस्ट’, ‘एलजी मल्लिका-ए-किचन’, ‘जोर का झटका: टोटल वाइपआउट’ और ‘एंटरटेनमेंट की रात’ जैसे कई बड़े टीवी शोज को भी होस्ट किया. कैमरे के सामने बिना किसी बनावट के सिंपल अंदाज से लोगों से जुड़ना उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है, जिसकी वजह से ऑडियंस ने उन्हें बहुत पसंद किया. 

Saumya Tandon Movie Jab We Met

जब करीना कपूर की बहन बनकर बड़े पर्दे पर छाईं

अगर फिल्मों की बात करें तो सौम्या ने साल 2007 में इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर के रोल गीत की बहन ‘रूप’ का किरदार निभाया था. भले ही पर्दे पर उनका रोल छोटा था और स्क्रीन टाइम कम मिला, लेकिन अपनी सादगी और खूबसूरती से उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था.

इसके बाद वो पंजाबी फिल्म ‘वेलकम टू पंजाब’ में भी नजर आईं. सौम्या हमेशा से अपने काम को लेकर काफी सोच समझकर फैसले लेती रही हैं और उन्होंने सिर्फ वही फिल्में चुनीं जहां उनके रोल का सच में कोई बड़ा मतलब या असरदार हो.

‘गोरी मेम’ बनकर घर-घर में बनाई पहचान

सौम्या के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 2015 में आया, जब एंड टीवी पर कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ की शुरुआत हुई. इस शो में उन्होंने मॉडर्न, पढ़ी-लिखी और संस्कारी अनीता मिश्रा उर्फ ‘गोरी मेम’ का किरदार निभाया. कानपुर के बैकग्राउंड पर बने इस शो में उनकी कॉमिक टाइमिंग और साथी कलाकारों के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने सिर-आंखों पर बैठाया. 

शो के 2100 से ज्यादा एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं और ये देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले कॉमेडी शोज में शामिल भी हो चुका है. अनीता भाभी के बोलेना का तरीका और आंखों से गुस्सा दिखाने का अंदाज आज भी लोगों को खूब पसंद है.

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना को मारा असली थप्पड़

साल 2025 में आई स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने सौम्या टंडन के करियर को एक नया मोड़ दिया. इस फिल्म में उन्होंने अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पत्नी उल्फत डकैत का किरदार निभाया था. IMDb की कास्ट लिस्ट के मुताबिक सौम्या का किरदार फिल्म की कहानी का एक बहुत जरूरी था. 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली इस फिल्म में उनके काम को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने सराहा. 

फिल्म का एक सीन ने लोगों का खूब ध्यान खींचा, जिसमें उनका किरदार अपने पतिरहमान डकैत को जोरदार थप्पड़ मारता है. खुद सौम्या ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इस सीन के पीछे की घटना का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था, ‘ये फिल्म में मेरा एंट्री सीन था और इसे मिले प्यार ने मुझे सचमुच भर दिया है. इस सीन में मैंने एक साथ सब कुछ महसूस किया - अपने बेटे की मौत के बाद अपने पति के लिए गुस्सा, बेबसी, निराशा और हम दोनों के बीच का दर्द और हां, मैंने अक्षय को एक बार सचमुच थप्पड़ मारा था’. 

उन्होंने आगे लिखा, ‘उनके क्लोज-अप शॉट के दौरान, क्योंकि आदित्य ने कहा था कि ये असली लगना चाहिए. मैं नकली करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. मेरा ब्रेकडाउन वाला क्लोज-अप शॉट एक ही टेक में शूट हो गया था’. लगभग दो दशक लंबे करियर में सौम्या ने ये साबित कर दिया है कि वे सिर्फ खूबसूरत नहीं, बल्कि एक मंझी हुई अदाकारा और बेहतरीन एंकर भी हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More