App

HBD: स्टेज, गाना और Bigg Boss... सपना चौधरी की जिंदगी के वो 5 मोड़, जहां से मिला स्टारडम

Sapna Choudhary Birthday Special: छोटे ऑर्केस्ट्रा से करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी कैसे बनीं पैन-इंडिया डिजिटल स्टार? 'तेरी आंख्या का यो काजल', 'बिग बॉस 11' और बॉलीवुड गानों से लेकर सोशल मीडिया स्टारडम तक, जानिए सपना चौधरी की जिंदगी और करियर के 5 बड़े मोड़.

HBD: स्टेज, गाना और Bigg Boss... सपना चौधरी की जिंदगी के वो 5 मोड़, जहां से मिला स्टारडम
Image Credit: जब देसी अंदाज बना सपना चौधरी की सबसे बड़ी पहचान (एआई फोटो)

Sapna Choudhary Birthday Special: आज सपना चौधरी का नाम सिर्फ हरियाणवी डांस या फिर स्टेज शो तक सीमित नहीं है. वह एक ऐसी रीजनल सेलिब्रिटी बन चुकी हैं, जिनकी पहचान हरियाणा से निकलकर देश के हर कोने तक पहुंची है. उनके गानों पर शादियों, पार्टियों और सोशल मीडिया पर लोग अक्सर थिरकते नजर आते हैं. हालांकि, सपना का यह स्टारडम रातों-रात नहीं बना, इसके पीछे उनकी जिंदगी और करियर के 5 बड़े पड़ाव रहे हैं, जिन्होंने धीरे-धीरे उनकी पहचान बदल दी.

आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर जब उनके अब तक के करियर पर नजर डालते हैं, तो यह सिर्फ एक डांसर के स्टार बनने की कहानी नहीं लगती, बल्कि उन तमाम पड़ावों की कहानी नजर आती है, जिन्होंने सपना की पहचान को हर कदम पर एक नया मुकाम दिया. ऐसे में उनकी जिंदगी के उन 5 बड़े मोड़ों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने एक स्टेज परफॉर्मर को पैन-इंडिया सेलिब्रिटी बना दिया.

preview

कैसे हुई सपना चौधरी के करियर की शुरुआत?

सपना चौधरी के करियर की शुरुआत किसी बड़े फिल्म सेट या ग्लैमरस स्टेज से नहीं हुई थी. उन्होंने कम उम्र में ही स्थानीय ऑर्केस्ट्रा और स्टेज परफॉर्मेंस के जरिए काम करना शुरू किया. पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियों के बीच डांस उनके लिए कमाई का जरिया बना. इसके बाद वह हरियाणवी रागनी और स्थानीय कार्यक्रमों में परफॉर्म करने लगीं. उन्होंने डांस को सिर्फ हुनर नहीं, बल्कि करियर का आधार बनाया, जो आगे चलकर एक बड़े फैन बेस में तब्दील हो गया.

haryanvi dancer Sapna Choudhary dance viral on song badli badli laage watch  video | पीले सूट में डांस कर सपना चौधरी ने फैंस को बनाया दीवाना, VIDEO हुआ  VIRAL | Hindi News, बॉलीवुड

किस गाने ने रातों-रात दिलाई पहचान?

सपना चौधरी के करियर में अगर किसी एक गाने को सबसे बड़े पॉप-कल्चर टर्निंग पॉइंट के तौर पर देखा जाए, तो वह 'तेरी आंख्या का यो काजल' है. इस गाने की धुन और सपना के डांस स्टेप्स ने इसे ऐसा मोमेंट बना दिया कि लोग हर मौके पर इसे दोहराने लगे. यूट्यूब और सोशल मीडिया ने इसकी पहुंच कई गुना बढ़ाई, जिससे यह गाना सिर्फ हरियाणवी म्यूजिक तक सीमित न रहकर देश-विदेश की शादियों, पार्टियों और वायरल वीडियो तक धूम मचाने लगा.

630 मिलियन के पार हुआ सपना चौधरी का ये दमदार गाना, 7 साल पूरे डांस को देखकर  बुड्ढों की भी बिगड़ जाए तबीयत | sapna choudhary song teri aankhya ka yo  kajal crossed 630 million views on youtube | Times Now Navbharat

बिग बॉस ने देसी पहचान को नेशनल टीवी तक कैसे पहुंचाया?

सपना चौधरी के करियर का तीसरा बड़ा मोड़ सलमान खान का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' बना. जिस कलाकार की लोकप्रियता अब तक मुख्य रूप से हरियाणवी म्यूजिक, स्टेज शोज और इंटरनेट वीडियो तक सीमित थी, उसे पहली बार देशभर के बड़े टेलीविजन दर्शकों के सामने अपनी पर्सनालिटी दिखाने का मौका मिला. बिग बॉस ने उनके लिए सिर्फ एक रियलिटी शो का दरवाजा नहीं खोला, बल्कि उनकी देसी पहचान को नेशनल टीवी ऑडियंस तक भी पहुंचाया.

Bigg Boss Season 11: घर में जमीन पर ही सोएंगी सपना चौधरी, सीजन 10 में मनवीर  था पसंदीदा कंटेस्टेंट | Jansatta

बॉलीवुड और सोशल मीडिया में क्या रहीं चुनौतियां?

सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' के बाद सपना की पहचान धीरे-धीरे टेलीविजन और बॉलीवुड तक पहुंचने लगी. उन्होंने 'वीरे की वेडिंग' में 'हट जा ताऊ', 'नानू की जानू' में 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' जैसी फिल्मों में स्पेशल डांस अपीयरेंस किए और 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में भी काम किया. हालांकि, मेनस्ट्रीम हिंदी एंटरटेनमेंट में जगह बनाना आसान नहीं रहा. साल 2022 में सपना ने शेयर किया था कि बिना किसी गॉडफादर के रीजनल बैकग्राउंड और भाषा को लेकर बनी सोच के कारण उन्हें मौकों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा.

preview

रीजनल पहचान ही कैसे बनी डिजिटल स्टारडम की ताकत?

सपना चौधरी की पहचान अब सिर्फ 'हरियाणवी डांसर' वाली नहीं रह गई है. वह एक पैन-इंडिया डिजिटल सेलिब्रिटी बन चुकी हैं. तंजानिया के किली और नीमा पॉल जैसे इंटरनेशनल क्रिएटर्स के उनके गानों पर डांस वीडियो इस बात का सबूत हैं. सपना के सफर का सबसे बड़ा मोड़ यही रहा कि उन्होंने अपनी रीजनल पहचान को पीछे छोड़ने के बजाय उसी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाए रखा और आज के दौर में एक रीजनल कलाकार होकर भी पैन-इंडिया स्टार बनकर उभरी हैं.

preview

पांचों मोड़ों पर सपना को मिली अलग पहचान

सपना चौधरी की पूरी जर्नी को देखें तो हर पड़ाव ने उनकी पहचान में कुछ नया जोड़ा है. जैसे-

  1. स्टेज शो ने उन्हें कलाकार बनाया.
  2. हरियाणवी म्यूजिक ने उन्हें रीजनल स्टार बनाया.
  3. 'तेरी आंख्या का यो काजल' ने उन्हें वायरल सेंसेशन बनाया.
  4. 'बिग बॉस' ने उन्हें नेशनल ऑडियंस तक पहुंचाया.
  5. बॉलीवुड, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने उनकी पहचान को रीजनल बाउंड्रीज से बाहर पहुंचाया.
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More