SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

महेश बाबू का नया धमाका: 'वाराणसी' के बाद क्या संजय लीला भंसाली संग करने वाले हैं काम? नई फिल्म की कहानी सुनाने का दावा

तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू और बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की खबरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं. 'वाराणसी' के बाद क्या महेश बाबू भंसाली की पैन-इंडिया फिल्म में दिखेंगे? जानिए पूरी रिपोर्ट.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Sep 17, 2026, 09:25 AM IST | Updated: Sep 17, 2026, 09:41 AM IST
Image Credit: mahesh babu sanjay leela bhansali
Join

Mahesh Babu SLB Movie: भारतीय सिनेमा में आजकल साउथ और बॉलीवुड के मेल का नया दौर चल रहा है. बड़े-बड़े डायरेक्टर्स अब साउथ के सुपरस्टार्स के साथ काम करना चाहते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर ने फैंस का एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दिया है. तेलगुनाऊ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और तेलुगु फिल्मों के प्रिंस महेश बाबू एक साथ एक बड़ी फिल्म के लिए हाथ मिला सकते हैं. अगर यह खबर सच होती है तो यह इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा कोलैबोरेशन साबित हो सकता है.

फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग पूरी करने के बाद संजय लीला भंसाली अब अपने नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग में जुट गए हैं. तेलगुनाऊ के मुताबिक, भंसाली ने हाल ही में महेश बाबू से मुलाकात की है और उन्हें एक नई कहानी का आइडिया सुनाया है.

साउथ इंडस्ट्री पर भंसाली की नजर

ऐसा पहली बार नहीं है जब संजय लीला भंसाली का नाम किसी साउथ के बड़े एक्टर के साथ जुड़ा है. इससे पहले भी खबरें आई थीं कि भंसाली अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ काम करने को लेकर बातचीत कर रहे थे. अब महेश बाबू के साथ उनकी मीटिंग की खबरों ने इस बात को लगभग साफ कर दिया है कि भंसाली अब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने और एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म बनाने की तैयारी में हैं.

कैसी होगी महेश बाबू और भंसाली की फिल्म

संजय लीला भंसाली को उनकी भव्य और पीरियड ड्रामा फिल्मों के लिए जाना जाता है. 'देवदास', 'पद्मावत' और 'बाजराव मस्तानी' जैसी फिल्मों से उन्होंने सिनेमा का एक अलग ही लेवल सेट किया है. माना जा रहा है कि महेश बाबू के साथ बनने वाली फिल्म भी एक बड़े बजट की पीरियड ड्रामा होगी जिसे पूरे देश की भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. हालांकि अभी तक मेकर्स या एक्टर की तरफ से इस प्रोजेक्ट पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है.

'वाराणसी' में बिजी हैं सुपरस्टार महेश बाबू

भंसाली के साथ महेश बाबू की फिल्म कब शुरू होगी, यह पूरी तरह से उनकी आने वाली फिल्म 'वाराणसी' पर निर्भर करता है. महेश बाबू इस समय दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली की मच-अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज के साथ कुछ अहम सीन की शूटिंग अभी बाकी है. यह फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार है.

आने वाला साल 2027 भंसाली और महेश बाबू दोनों के लिए ही बेहद खास होने वाला है. भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को रिलीज होने जा रही है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं. वहीं दूसरी तरफ महेश बाबू की 'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES