SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली की रौनक के बीच संजना संघी ने ज़ी न्यूज़ के साथ की दिवाली शॉपिंग, जानिए एक्ट्रेस की पसंद और नापसंद

दिवाली के दौरान मार्केट में रौनक बढ़ जाती है. बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी ने जी न्यूज के साथ दिल्ली की जनपथ मार्केट में शॉपिंग की है. इस दौरान संजना सांघी ने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्सों के बारे में खुलासा किया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 08, 2026, 01:00 PM IST | Updated: Nov 08, 2026, 01:27 PM IST
Image Credit: संजना सांघी ने जनपथ मार्केट में की दिवाली शॉपिंग
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी दिवाली के मौके पर जी न्यूज के साथ शॉपिंग की है. एक्ट्रेस ने दिल्ली की पॉपुलर मार्केट जनपथ से शॉपिंग की है. इस दौरान उनकी अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्सों के बारे में बात की है. इस इंटरव्यू में संजना सांघी ने अपने कॉलेज के दिन, फेवरेड स्ट्रीट फूड, फैशन के बारे में खुलकर बात की है.

जनपथ मार्केट से पुराना रिश्ता

एक्ट्रेस संजना सांघी ने जी न्यूज को इंटरव्यू में बताया कि जनपथ मार्केट से उनका रिश्ता काफी पुराना था. एक्ट्रेस ने बताया कि स्कूल और कॉलेज के दिनों में वह अक्सर इस मार्केट में आई थी. यहां की गलियों की उनकी बचपन की यादें जुड़ी है. संजना को स्ट्रीट फूड पसंद है. वह कॉलेज के दिनों में अक्सर कॉर्न और शकरकंदी का सेवन करते हैं. सर्दियों में उन्हें ये स्नैक खाना बहुत पसंद था. सालों बाद जनपथ में शकरकंदी खाकर एक्ट्रेस बहुत ही खुश हो गईं.

ज्वेलरी है बहुत पसंद

संजना ने शॉपिंग के दौरान बताया कि उन्हें पोल्की और कलरफुल जेमस्टोन वाली ज्वेलरी पसंद है. एक्ट्रेस ने बताया ज्वेलरी किसी भी सिंपल आउटफिट को बेहद खूबसूरत बना सकती हैं. एक्ट्रेस ने टेंपल ज्वेलरी को बोला है कि रश्मिका मंदाना की वजह ज्वेलरी का ट्रेंड शुरू किया टेंपल ज्वेलरी को किसी भी साड़ी के साथ कैरी कर सकते हैं. सिल्क साड़ी के साथ टेंपल ज्वेलरी बेहद खूबसूरत लगती है.

कॉलेज के दिनों को किया याद

शॉपिंग के दौरान संजना ने अपने कॉलेज के दिनों के बारे में बात की है. इस दौरान उन्होंने कई किस्से भी सुनाए. एक्ट्रेस ने बताया कि कॉलेज के दिनों वह जनपथ उनकी फेवरेड जगह थी. कॉलेज के समय वह जींस, कुर्ता, काजल, जूती कैरी करती थी. संजना ने बताया कि कॉलेज के दिनों की दोस्ती, पहला प्यार और रिश्तों का अनुभव आज भी उनके लिए बेहद खास है. वह जब भी किसी फिल्म में कोई रोल करती हैं तो इन्ही अनुभव से उन्हें मदद मिलती है.

मुंबई जाने के बाद बदल गई दिवाली

संजना ने बताया कि पिछले 9 साल से वह मुंबई में रह रही हैं. दीपावली को लेकर उनकी पसंद और तैयारियां बदल चुकी हैं. पहले उनका ध्यान कपड़ों पर रहता था वहीं अब घर की सजावट पर उनका ज्यादा ध्यान रहता है. जनपथ की होम डेकोर दुकानों में उन्होंने दीये, मूर्तियां काफी कुछ देखा.  एक्ट्रेस ने बताया उनकी मां गुजराती हैं, दादी पंजाबी और दादा मरावाडी हैं. इस वजह से उन्होंने घर में कई तरह के त्योहार देखे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES