)
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों प्रेग्नेंसी का आनंद ले रही हैं और अपनी जिंदगी के इन बेहतरीन पलों का लुत्फ उठा रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप की फोटो फैंस के साथ शेयर की और इसे अपना 'मैटरनिटी शूट' बताया. हसीना के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसने हर किसी का ध्यान खींचा है. तस्वीरों को देखकर फैंस ने हसीना पर बेहद प्यार लुटाया है.
'खुशी' फिल्म की एक्ट्रेस सामंथा ने हाल ही में एक नई तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपना बेबी बंप दिखा रही हैं. हालांकि, किसी भव्य या ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट के बजाय उन्होंने एक सादा और आरामदायक तरीका चुना. तस्वीरों में हसीना सोफे पर आराम से बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सामंथा ने अपनी एक कैंडिड तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सोफे पर आराम कर रही हैं. सनग्लासेस पहने एक्ट्रेस सोफे पर आराम से बैठी हैं और प्यार से अपने बेबी बंप को थामे हुए हैं. इसके साथ सामंथा ने एक छोटा और मजेदार कैप्शन लिखा, 'इसे ही मेरा मैटरनिटी शूट समझें.'
तस्वीर में 'ऊ अंटावा' फेम एक्ट्रेस सामंथा लाल टॉप और सफेद ट्राउजर पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने इस कैजुअल लुक को काले चश्मे के साथ पूरा किया. सामंथा के तस्वीर पोस्ट करते ही कमेंट सेक्शन में फैंस ने उन पर खूब प्यार बरसाया और प्यारे-प्यारे मैसेज लिखे. एक फैन ने उन्हें 'अब तक की सबसे कूल होने वाली मां' बताया, तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'प्लॉट ट्विस्ट: बच्चा अभी से सारी लाइमलाइट चुरा रहा है.' एक और फैन ने लिखा, 'जल्द ही जूनियर सामंथा आने वाली हैं.'
बता दें कि सामंथा अपने पति राज निदिमोरु के साथ पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में एक निजी समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. गौरतलब है कि इससे पहले उनकी शादी नागा चैतन्य से हुई थी. कुछ हफ्ते पहले सामंथा और राज ने कोयंबटूर के ईशा फाउंडेशन में 'सीमनथम' (पारंपरिक गोद भराई समारोह) आयोजित करके अपने जीवन के इस खास पड़ाव का जश्न मनाया.
बता दें कि जून 2026 में अपनी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की हैदराबाद में आयोजित सक्सेस मीट के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अपने मौजूदा काम पूरे करने के बाद वह कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगी, ताकि अपने जीवन के इस नए चरण पर ध्यान दे सकें. एक्ट्रेस ने अपने फैंस को यह भी भरोसा दिलाया कि यह ब्रेक कुछ समय के लिए ही होगा और मां बनने के बाद वह बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी. फिलहाल वह 'मास्टरशेफ तमिल' को होस्ट कर रही हैं.