SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच जब 'दबंग' सलमान ने संभाली TV की कमान, शो ने तोड़े TRP के सारे रिकॉर्ड; बिग बॉस नहीं उसका नाम

Salman Khan: इन दिनों सलमान खान अपने पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सजीन को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जहां वो वीकेंड के वार में घरवालों की क्लास लगाते और समझाते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपने एक पुराने टीवी शो के दिनों को याद किया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 04, 2026, 11:15 AM IST | Updated: Oct 04, 2026, 11:20 AM IST
Image Credit: सलमान खान
Join

सुपरहिट टीवी शो की जब भी बात की जाती है, तो सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस नंबर वन पर आता है. इन दिनों टीवी स्क्रीन पर 'बिग बॉस 20' का जलवा है और हर शनिवार-रविवार को जब को भाईजान अपने बेबाक अंदाज में वीकेंड का वार लेकर आते हैं, तो ऑडियंस की नजरें टीवी स्क्रीन से हटती ही नहीं हैं. बिना किसी लाग-लपेट के सीधे-सपाट अंदाज में घरवालों की क्लास लगाना और गलत को गलत बोलना ही सलमान का स्टाइल है, जिसके फैंस दीवाने हैं. लेकिन होस्टिंग की इस आर्ट में सलमान का ये सफर सिर्फ बिग बॉस से ही शुरू नहीं हुआ, बल्कि इसकी शुरुआत तो सालों पहले एक ऐसे समय पर हो गई थी, जब उनकी जिंदगी में सिर्फ और सिर्फ विवादों का दौर चल रहा था.

इस हफ्ते वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान का एक अलग ही रूप देखने को मिला, जब उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. सलमान ने मेकर्स और ऑडियंस के सामने ये भी साफ कर दिया कि कई कंटेस्टेंट जानबूझकर अपनी असली पर्सनैलिटी छिपा रहे हैं और सिर्फ इसलिए टकराने से बच रहे हैं, ताकि हफ्ते के आखिर में उन्हें सलमान की डांट न सुननी पड़े.

सलमान ने दी कंटेस्टेंट को सलाह

सलमान खान ने वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट्स को समझाते हुए कहा कि पिछले हफ्ते कई लोग बहुत दबे-कुचले अंदाज में खेले हैं. अगर वो अपनी बात ही सामने नहीं रखेंगे, तो सलमान के पास भी उनके बारे में कहने के लिए कुछ होगा ही नहीं. उन्होंने साफ शब्दों में सलाह दी कि गेम में किसी से डरने की जरूरत नहीं है और सबको अपनी आवाज उठाने का पूरा हक है.

विवादों से मिटता हुआ स्टारडम

इस बातचीत को आगे बढ़ाते हुए सलमान खान ने अपनी लाइफ के उस मुश्किल दौर को याद किया, जब उनके खिलाफ मीडिया और अखबारों में इतनी नेगेटिव बातें फैल रही थीं कि लोग उनके काम को भूल चुके थे. उन्होंने बताया कि स्थिति ये हो गई थी कि उस दौर की कड़वाहट और विवादों ने उनकी सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'मैंने प्यार किया', 'तेरे नाम', 'हम आपके हैं कौन..!' और 'करण अर्जुन' तक की कामयाबी को भी कहीं धुंधला कर दिया था. ऐसा लग रहा था मानो बरसों की मेहनत पर सिर्फ गॉसिप्स और विवाद भारी पड़ गए हों.

मुश्किल दौर में मानी पता सलीम की सलाह

साल 2008 के आसपास सलमान के पास सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के नए रियलिटी शो 'दस का दम' की होस्टिंग का ऑफर आया. लेकिन उनकी जिंदगी में चल रहे बवंडर की वजह से सलमान इस शो को करने में हिचकिचा रहे थे. इस उलझन को सुलझाने के लिए वो सीधे अपने पिता और दिग्गज राइटर सलीम खान के पास पहुंच गए. सलीम खान ने सलमान को समझा और उन्हें एक ऐसी बात कही जिसने हमेशा के लिए सब बदल दिया. सलीम खान ने सलमान से कहा, 'भरोसा रखो और अपनी परवरिश दिखाओ'. पिता के इस भरोसे के दम पर सलमान ने छोटे पर्दे के कैमरे को फेस किया.

'दस का दम' ने कैसे पलटी किस्मत की बाजी?

पिता सलीम की बात मानकर सलमान ने टीवी शो 'दस का दम' की कमान संभाली. जैसे ही शो ऑन-एयर हुआ, ऑडियंस को स्क्रीन पर कोई हीरो वाला किरदार नहीं, बल्कि बिल्कुल असली, सीधा और दिल से बोलने वाला सलमान खान दिखाई दिया. अमेरिकी गेम शो 'पावर ऑफ 10' पर बेस्ड इस कॉम्प्लेक्स फॉर्मेट वाले शो में, जहां दो कंटेस्टेंट सही अंदाजा लगाकर आगे बढ़ते थे, सलमान ने अपनी सादगी और परवरिश से सबका दिल जीत लिया. शो हिट रहा और ऑडियंस का नजरिया रातोंरात बदल गया, जिससे सलमान खान का करियर एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES