App

सरकार से सलमान खान की 'मातृभूमि' को मिली मंजूरी, जानें कब रिलीज होगी वॉर ड्रामा फिल्म

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को हरी झंडी मिल गई है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी फिल्म मातृभूमि के बदलाव से संतुष्ट है. इससे पहले फिल्म के नाम भी बदलाव किया गया है.

सरकार से सलमान खान की 'मातृभूमि' को मिली मंजूरी, जानें कब रिलीज होगी वॉर ड्रामा फिल्म
Image Credit: 'मातृभूमि' फिल्म को मिली हरी झंडी

सलमान खान की पॉपुलर फिल्म मातृभूमि जल्द ही थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है. आखिरकार फिल्म मातृभूमि को मंजूरी मिल गई हैं. काफी लंबे समय बाद फिल्म को मंजूरी मिली है. मातृभूमि की फिल्म का नाम बदला गया है. शुरुआत में फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था, जिसके बाद फिल्म का नाम बदला गया. फिल्म की कहानी भारत और चीन के बीच के टकराव की है. साल 2020 में हुए चीन और भारत के टकराव की वजह से फिल्म को लंबे समय तक मंजूरी का इंतजार करना पड़ा है.

सलमान खान की फिल्म को मिली मंजूरी

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने फिल्म को मंजूरी दे दी है. फिल्म अगले महीने रिलीज हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार पहले रक्षा मंत्रालय ने फिल्म के कंटेंट और चीन के जिक्र को लेकर आपत्तियां जताई थी, क्योंकि नई दिल्ली और बीजिंग के रिश्ते ठीक हो रहे थे. इस वजह से फिल्म में देरी हुई है.

फिल्म के नए वर्जन से मिली मंजूरी

रिपोर्ट्स के अनुसार सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी ने मेकर्स द्वारा जमा किए गए मातृभूमि के नए वर्जन को मंजूरी दी है. उन्होंने सलमान खान की फिल्म वॉर ड्रामा को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफेकेट दिया है. इसका अर्थ है कि अब फिल्म थिएटर में रिलीज हो सकती है.

कब होगी भाईजान की फिल्म रिलीज

रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स जल्द ही वॉर ड्रामा फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए भेजेंगे. अगर फिल्म को इस महीने में CBFC से मंजूरी मिल जाती है तो सलमान खान की फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है. सलमान खान ने फिल्म रिलीज के लिए पहले एक तारीख सोची हुई है जो कि 13 नवंबर है. फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान CBFC की मंजूरी के बाद ही होगा. मातृभूमि फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है. सलमान खान के साथ पर्दे पर चित्रांगदा सिंह लीड रोल में दिखेंगी.

फिल्म में किए गए बदलाव

भारत के चीन के साथ सुधरे रिश्तों की वजह से सरकार ने फिल्म के कुछ पार्ट्स पर आपत्ति जताई है. फिल्म में उन सीन को बदलने का सुझाव दिया है. मातृभूमि फिल्म के ओरिजिनल वर्जन में काफी बदलाव किया गया है. फिल्म में भारत और चीन के रिश्ते को सकारात्मक दिखाया जाएगा. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी या फ्लॉप इसका तो पता रिलीज के बाद ही चलेगा.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More