)
फिल्म और टीवी की दुनिया में एक्टर्स सेट पर करीब 14 से 15 घंटे की लंबी शिफ्ट, भारी-भरकम मेकअप और हेवी कपड़ों का बोझ लिए बैठे रहते हैं. वहीं कई रोल्स के लिए उन्हें ऑडिशन-स्क्रीन टेस्ट का झझंट भी झेलना पड़ता है. क्योंकि यही वो जगह है, जो एक्टर्स की पूरी दुनिया होती है. लेकिन अब पासा पूरी तरह से पलट चुके है. अब कुछ एक्टर्स बिना किसी मेकअप, बिना किसी हेवी कपड़े, भारी-भरकम सेट और डायरेक्टर के कट बोलने का इंतजार किए बिना अपने घर के सोफे पर बैठकर करोड़ों की कमाई कर रहें हैं. यूट्यूब की अनफिल्टर्ड कंटेंट दुनिया ने स्टार्स के लिए एक ऐसी जगह तैयार कर दी है, जहां वो अपने बेडरूम से लेकर किचन तक की रॉ-रिएलिटी दिखाकर मेकर्स की गुलामी से आजादी पाई और एक ही रात में अपना नया डिजिटल एम्पायर खड़ा कर लिया.
आज का डिजिटल वर्ल्ड पूरी तरह बदल चुका है. अब स्टार्स को किसी प्रोडक्शन हाउस की स्क्रिप्ट या टीवी चैनल के अप्रूवल का इंतजार नहीं करना पड़ता है. सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, फराह खान, आलिया भट्ट, अर्चना पूरन सिंह और भारती सिंह जैसे तमाम बड़े सितारे समझ चुके हैं कि ऑडियंस को अब बनावटी किरदारों से ज्यादा उनकी असली जिंदगी अट्रैक्ट करती है. बिना किसी भारी-भरकम प्रोडक्शन कॉस्ट के, केवल अपने स्मार्टफोन या एक बेसिक कैमरे से ये स्टार्स ऐसा बिजनेस मॉडल चला रहे हैं, जहां उन्हें एक रुपए भी खर्च करने की जरूरत नहीं होती, लेकिन मुनाफा आसमान छू रहा है.
पहले के समय में कलाकार टीवी शोज या फिल्मों के मेकर्स पर निर्भर रहते थे कि उन्हें स्क्रीन पर कितना टाइम और डायलॉग मिलेंगे. लेकिन यूट्यूब और व्लॉगिंग के इस एरा में माइक्रो-ओनरशिप का ट्रेंड आ गया है. अब हर सेलिब्रिटी अपने खुद के मीडिया चैनल को चलाकर मालिक बन सकता है, जिसका सबसे बड़ा एग्जाम्पल आज हमारे पास सलमान खान हैं. 'दबंग' स्टार ने हाल ही में अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Being The Salman Khan लॉन्च किया है, जहां वो खुद ये तय करते हैं कि उन्हें अपने फैंस को क्या दिखाना है या क्या नहीं. इस चैनल पर वो फैंस को एक्टिंग के गुण सिखाने से लेकर अपनी बॉडी लैंग्वेज के राज खोल रहे हैं, जिस पर किसी चैनल या निर्देशक का कोई भी कंट्रोल नहीं होगा.

इस डिजिटल मार्केट में ब्रांड्स अब पुराने ऐड के बजाए सीधे सेलिब्रिटी व्लॉगर्स पर पैसा लगा रहे हैं. जब भी कोई एक्टर या एक्ट्रेस अपने घर के सोफे पर बैठकर किसी भी ब्रांड का जिक्र करते हैं, तो उसका असर सीधा ऑडियंस और उनके फैंस पर पड़ता है. यही वजह है कि इन सितारों को ऐड के लिए अब टीवी के चक्कर नहीं काटने पड़ते, बल्कि ब्रांड्स खुद चलकर इनके पास आते हैं और करोड़ों रुपये का कैश फ्लो सीधे इनके डिजिटल अकाउंट्स में पहुंच जाता है.

फिल्मों या बड़े टीवी रियलिटी शोज को बनाने में करोड़ों रुपये लगाए जाते हैं, जिसमें सेट डिजाइनिंग, कॉस्ट्यूम और भारी क्रू शामिल होता है. इससे बिल्कुल उलट, यूट्यूब व्लॉग्स के वर्ल्ड में प्रोडक्शन कॉस्ट लगभग जीरो होती है. फराह खान अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर बॉलीवुड हस्तियों के घर जाकर उनके साथ अनफिल्टर्ड बातें और कुकिंग करती हैं, जिसे लोग करोड़ों की संख्या में देखते हैं. इसी तरह, आलिया भट्ट अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपनी फिटनेस, मेकअप रूटीन और बिहाइंड द सीन की फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं. इसमें न तो कोई भारी सेट लगता है और न ही कोई लाइटिंग का खर्च, जिसके चलते इनका प्रॉफिट मार्जिन रिकॉर्ड तोड़ हाई देखने को मिलता है.

सलमान खान के बाद इस ट्रेंड का सबसे बड़ा एग्जाम्पल सीनियर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और उनका परिवार है, जो यूट्यूब चैनल Archana Puran Singh चलाते हैं. ऑडियंस अब पर्दे पर उनकी हंसी देखने के साथ-साथ ये भी देखना पसंद कर रही है कि वो अपने घर पर बिना मेकअप के अपने बेटों आर्यमान और आयुष्मान और पति परमीत से कैसे बहस करती हैं. उनके चैनल पर आने वाले होम टूर, सेलिब्रिटी गेस्ट के साथ बातचीत और फैमिली ड्रामा ने इस बात को साबित कर दिया है कि जनता को अब नकली सेट नहीं, बल्कि स्टार्स की असली फैमिली लाइफ में ज्यादा दिलचस्पी है.
टीवी कॉमेडी की दुनिया के पावर कपल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने डिजिटल स्पेस पर अपनी जबरदस्त धाक बनाई हुई है. उनके यूट्यूब चैनल Life of Limbachiyaa's और Bharti TV पर उनके बेटे 'गोल्ला' की शैतानियां, घर की किचन के किस्से और दोस्तों के साथ डिनर नाइट्स के वीडियो खूब तेजी से वायरल होते हैं. भारती अपने व्लॉग्स में ये दिखाती हैं कि कैसे एक वर्किंग वूमन अपने बच्चे को संभालते हुए घर संभालती है. इस बेबाक और देसी अंदाज ने उन्हें यूट्यूब की दुनिया का बेताज बादशाह बना दिया है, जहां हर वीडियो पर लाखों-करोड़ों व्यूज किया जाते हैं.

ऑडियंस अब सितारों को सिर्फ पर्दे पर झूठे किरदार निभाते हुए देखकर खुश नहीं होती है. वो ये जानना चाहते हैं कि सुबह उठने के बाद सेलिब्रिटी क्या पीता है, उसका बेडरूम कैसा दिखता है और किचन में कौन खाना बनाता है. फराह खान अपने चैनल पर सेलिब्रिटी होम टूर के साथ-साथ अपने कुक दिलीप के साथ मजेदार नोकझोंक दिखाती हैं, जिसे लोग दीवानों की तरह देखते हैं. यही पर्सनल एक्सेस इस नए डिजिटल बिजनेस का असली गोल्डमाइन है, जो बिना किसी स्क्रिप्ट के लगातार करोड़ों छाप रहा है.
ये तो साफ है कि ऑडिशन के धक्के खाने और डायरेक्टर्स के आगे रोल के लिए हाथ जोड़ने का दौर अब पीछे छूट चुका है. सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट, फराह खान और अर्चना पूरन सिंह तक, सभी ने ये समझ लिया है कि डिजिटल मीडिया ने उन्हें पुराने सिनेमा से हटकर आजाद कर दिया है. बिना किसी स्क्रिप्ट और झझंट के, केवल अपने दम पर ये सेलेब्स आज यूट्यूब से करोड़ों का एम्पायर चला रहे हैं और आने वाले समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की असली ताकत यही अनफिल्टर्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म्स बनने वाले हैं.