सैयामी खेर ने खोला बॉलीवुड का काला सच, 20 साल की उम्र में शॉर्टकट के लिए मिली गंदी सलाह
सैयामी खेर का खोला बॉलीवुड का काला सच, 20 साल की उम्र में शॉर्टकट के लिए मिली गंदी सलाह
एक्ट्रेस सैयामी खेर को फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो चुके हैं. 10 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस ने अपने करियर को याद किया, वहीं बताया कि शुरुआती समय में उन्हें लोगों ने बहुत गलत-गलत सलाह दी थी. एक्ट्रेस सैयामी ने बताया है कि इंडस्ट्री की शुरुआत में वह शांत लड़की है. उस समय उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की ज्यादा जानकारी नहीं थी.
20 साल की उम्र में मिली थी सलाह
आईएएनएस को बात करते हुए सैयामी खेर ने शुरुआती दिनों याद करते हुए बोला कि जब मैं पहली बार फिल्म के सेट पर गई थी. उस समय मेरी उम्र 20 साल की थी. उस समय मैं नासिक से आई बेहद इंट्रोवर्ट लड़की थ, जो फिल्मों की दुनिया अनजान थी. इसके बाद मुझे रिजेक्ट कर दिया जाता था कि मैं इस इंडस्ट्री के लिए नहीं बनी हुई हूं.
गांव की लड़की जैसी लगती हूं
सैयामी ने बताया है कि मुझे यहां तक बोला गया था कि मैं गांव की लड़की की तरह दिखती हूं. मुझमें एक्ट्रेस बनने वाली काबिलियत नहीं है. इसके अलावा इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए उन्हें सलाह भी दी गई, जो कि मेरे लिए सुनना आसान नहीं था. कुछ लोगों ने सलाह दी की किसी एक्टर या डायरेक्टर को डेट कर लो,इससे इंडस्ट्री में फिल्में आसानी से मिल जाएगी. इसके अलावा लोगों ने मुझे कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की सलाह दी थी.
साल 2016 में किया था डेब्यू
सैयामी ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने दिलीप शंकर और आदिल हुसै के साथ लगभग 3 महीने तक वर्कशॉप किया था.ये तीन महीने उनकी लाइफ के लिए बहुत अच्छे थे. क्योंकि उस दौरान उन्होंने काम की सच्चाई और खुद पर भरोसा करने की सीख मिली. इसके लगभग 6 महीने बाद उन्हें फिल्म मिर्ज्या के लिए फाइनल कर लिया गया था. साल 2016 में मिर्ज्या फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में वह हर्षवर्धन कपूर के साथ नजर आई थीं. फिल्म का डायरेक्शन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.
साउथ फिल्मों में दिखा चुकी हैं कमाल
सैयामी खेर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 से तेलुगु फिल्म रे से की थी. एक्शन रोमांटिक फिल्म का डायरेक्शन वीआईवीएस चौधरी ने किया था. इस फिल्म में सैयामी मॉर्डन लड़की किरदार निभाया था. उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. साल 2021 में सैयामी तेलुगु फिल्म वाइल्ड डॉग में नजर आई थी. एक्शन-थ्रिलर फिल्म में वह नागार्जुन के साथ नजर आई थी. एक्ट्रेस के काम की जमकर तारीफ हुई थी.