SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सैफ जैसा मैं हैंडल नहीं कर पाऊंगी... बहन सबा ने 50 की उम्र में सिंगल रहने पर खुले दिल से बोला, जानिए क्यों कही यह बात

सैफ अली खान और सोहा अली खान की बहन सबा पटौदी ने 50 साल की उम्र में सिंगल रहने और अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है. जानिए उन्होंने क्यों कहा कि वह शादी के लिए कभी कोई समझौता नहीं करेंगी और उनके परिवार का क्या रिएक्शन है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 12, 2026, 07:19 AM IST | Updated: Oct 12, 2026, 07:35 AM IST
Image Credit: 50 की उम्र में सिंगल होने पर सबा पटौदी का बड़ा बयान (फाइल फोटो)
Join

Saba Pataudi Lifestyle: बॉलीवुड के शाही पटौदी खानदान के बारे में अक्सर ही फैंस जानना चाहते हैं. जहां एक तरफ सैफ अली खान, करीना कपूर खान और सोहा अली खान अपनी मैरिड लाइफ और फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं, वहीं सैफ की बहन सबा पटौदी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. सबा पटौदी ने हाल ही में शी द पीपल को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. 50 साल की उम्र में भी सिंगल रहने वाली सबा ने बताया कि उन्होंने क्यों कभी शादी नहीं की और क्या वह भविष्य में पार्टनर की तलाश करेंगी या नहीं.

पटौदी खानदान की बेटी और मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर सबा पटौदी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. सबा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है कि 50 साल की उम्र में भी वह सिंगल क्यों हैं. उन्होंने साफ किया कि उन्होंने अपनी मर्जी से सिंगल रहने का कोई पक्का फैसला नहीं किया था, बल्कि उन्हें अपनी पसंद का सही इंसान कभी मिला ही नहीं. सबा ने यह भी कहा कि अगर उन्हें भविष्य में कोई ऐसा पार्टनर मिलता है, तो वह आज भी शादी करने के लिए तैयार हैं.

पिता से मिली सीख और इंडिपेंडेंट सोच

सबा ने बताया कि उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी ने उन्हें बचपन से ही काफी जिम्मेदार और स्वतंत्र रहना सिखाया था. उनके पिता की इस सीख का असर उनकी सोच पर भी पड़ा है. उन्होंने बातचीत में एक्ट्रेस तापसी पन्नू के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें जीवन में एक ऐसा साथी चाहिए जो पूरी तरह जिम्मेदार हो. सबा ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी ऐसे इंसान के साथ समझौता नहीं किया जो जिम्मेदारी का मतलब नहीं समझता हो.

स्ट्रॉन्ग महिलाओं के लिए आज भी चुनौतियां

अपनी जिंदगी के अनुभव शेयर करते हुए सबा ने माना कि आज के समाज में भी स्ट्रॉन्ग महिलाओं के लिए सही पार्टनर ढूंढना आसान नहीं होता. उन्होंने कहा कि आज के समय में भी कई पुरुष पूरी तरह से मजबूत और स्वतंत्र स्वभाव वाली महिलाओं को स्वीकार नहीं कर पाते हैं. जब उनसे अकेलेपन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अकेली जरूर रहती हैं लेकिन खुद को अकेलापन महसूस नहीं करतीं. उन्हें अपनी खुद की कंपनी बहुत पसंद है और वह अपने स्पेस में काफी खुश रहती हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह सिर्फ समाज के दबाव में आकर शादी करने के लिए कभी भी कोई गलत समझौता नहीं करेंगी.

भाई सैफ अली खान की पर्सनैलिटी पर कही बड़ी बात

जब सबा से यह पूछा गया कि क्या उनके दोस्त उनके लिए कोई पार्टनर नहीं ढूंढते, तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया. सबा ने कहा कि उनके कई दोस्त यह सोचते हैं कि उनके लिए कोई क्यों नहीं मिला. इस पर सबा का कहना था कि वह अपने भाई सैफ अली खान जैसा इंसान अपनी जिंदगी में बिल्कुल नहीं संभाल सकती थीं. उन्होंने बताया कि सैफ काफी आउटगोइंग और एनर्जेटिक हैं, जबकि उनका अपना स्वभाव काफी शांत और लो-की है. उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जो शांत स्वभाव का हो और जिसके साथ उनकी गहरी दोस्ती और समझ बैठ सके.

परिवार और भाई-बहनों के पार्टनर्स के साथ प्यारा रिश्ता

सबा ने अपने परिवार के बाकी सदस्यों और भाई-बहनों के पार्टनर्स जैसे करीना कपूर खान, सोहा, कुणाल खेमू और अमृता सिंह के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की. उन्होंने बताया कि उनका इन सभी के साथ अपना एक अलग और बहुत प्यारा रिश्ता है. उनका यह रिश्ता किसी पर निर्भर नहीं है बल्कि वह खुद सभी से बहुत जुड़ी हुई हैं. सबा अपने परिवार के बच्चों से भी बहुत प्यार करती हैं और उनके साथ एक कूल बुआ की तरह वक्त बिताती हैं. अंत में सबा ने यह भी कहा कि भले ही लोगों को लगता हो कि वह हमेशा सिंगल ही रहेंगी, लेकिन जिंदगी में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES