App

रामायण की सीता को लेकर मचे बवाल पर साई पल्लवी का जवाब, आलोचनाओं पर पहली बार खुलकर बोलीं

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लोगों ने काफी पसंद किया है. फिल्म ने कमाई में कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. वहीं साई पल्लवी मां सीता के किरदार को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर अपना रिएक्शन दिया है.

रामायण की सीता को लेकर मचे बवाल पर साई पल्लवी का जवाब, आलोचनाओं पर पहली बार खुलकर बोलीं
Image Credit: ट्रोलिंग पर बोलीं साई पल्लवी

रामायण फिल्म रिलीज हो चुकी है. फिल्म में सीता का किरदार साई पल्लवी ने निभाया है. फिल्म में सीता के रोल को लेकर उनकी कास्टिंग और लुक्स को लेकर इंटरनेट पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए, वहीं अब साई पल्लवी का रिएक्शन सामने आया है. एक्ट्रेस ने बोला कि इंटरनेट पर लोगों की राय से वह काफी प्रभावित हुई हैं उन्होंने बोला कि अंदर से मजबूती लाने की जरूरत है.

साई पल्लवी ने ट्रोलिंग पर दिया रिएक्शन

साई पल्लवी ने कहा कि- सोशल मीडिया पर उनके सीता किरदार को लेकर हो रही टिप्पणियों के बारे में बता है. मैं सोशल मीडिया पर हो रही बातों से अनजान नहीं हूं. लोग कह रहे हैं कि मां कितनी सुंदर होनी चाहिए और ऐसी कई बातें, ऐसी बातें को आपको काफी प्रभावित करती है. आप अंदर से बहुत ज्यादा प्रभावित होते हैं, मुझे लगता है कि कमी वहीं और आपको खुद को मजबूत बनाने की जरूरत है.

साई ने आगे बोला- जितना हो सकता है वह खुद को कॉन्फिडेंस महूसस करती हूं. उन्होंने बोला कि लोगों की राय उनकी राय है. अगर किसी के अंदर असुरक्षा की भावना है तो, तो उसे खुद को मजबूत बनाना चाहिए ताकि वह दुनिया का सामना कर सके, या फिर ऐसी बातों को नजरअंदाज कर सके.

दीपिका चिखलिया ने भी उठाए थे सवाल

साई पल्लवी को सीता के रोल में कास्ट किए जाने बाद ट्रेलर रिलीज के बाद रामानंद सागर की रामायण मां सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने अपना रिएक्शन दिया था. साई पल्लवी की एक्टिंग की तारीफ की थी. वहीं फिल्म में मां सीता के लुक को सवाल उठाए थे. उन्होंने सीता के घुंघराले बालों को लेकर कहा था कि रामायण में ऐसा वर्णन नहीं मिलता है.

वहीं फिल्म रिलीजके बाद एक्टर मुकेश खन्ना ने भी कुछ सीन पर आपत्ति जताई थी.उन्होंने फिल्म में सीता को राक्षसों से लड़ते, हथियार उठाते दिखाए जाने पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि वाल्मीकि रामायण में सीता को कभी योद्धा के रूप में नहीं दिखाया गया है.

तनीषा मुखर्जी ने भी साई पल्लवी को सीता के रोल के लिए गलत कास्टिगं बताया. एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा ने फिल्म देखने पर एक्स पर रिएक्शन देते हुए लिखा- वहीं साई पल्लवी को एक शानदारी एक्ट्रेस मानती हैं, लेकिन सीता के रूप में वह सही नहीं लगी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More