App

क्या अर्जुन कपूर को फिर से हुआ प्यार? साहिबा बाली संग फोटो ने दी डेटिंग की अफवाहों को हवा

साहिबा बाली ने गुरुपर्व के मौके पर अर्जुन कपूर संग अपनी फोटो शेयर की है. इस फोटो के शेयर होने के बाद से ही दोनों की डेटिंग की अफवाह तेज हो गई. इससे पहले कॉफी विद करण सीजन 9 में वरुण धवन ने बताया था कि अर्जुन कपूर सिंगल नहीं है.

क्या अर्जुन कपूर को फिर से हुआ प्यार? साहिबा बाली संग फोटो ने दी डेटिंग की अफवाहों को हवा
Image Credit: मलाइका के बाद किसे डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर?

अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. कॉफी विद करण सीजन 9 में वरुण धवन ने बताया था कि अर्जुन कपूर सिंगल नहीं है वह किसी को डेट कर रहे हैं. वरुण धवन ने लड़की का नाम नहीं बताया. वहीं गुरुपर्व के मौके पर साहिबा बाली ने अर्जुन कपूर संग फोटो शेयर की है. इस फोटो के बाद से ही उनके अफेयर की खबरें तेज हो गई है.

साहिबा बाली ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर साहिबा बाली ने एक्ट्रेस अर्जुन कपूर संग फोटो शेयर की है. फोटो शेयर होने के बाद से इंटरनेट पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इससे पहले ही दोनों के डेटिंग की अफवाह उड़ चुकी है. गुरुपर्व के मौके पर साहिबा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इस फोटो में अर्जुन कपूर भी उके साथ दिख रहे हैं. इंटरनेट पर फोटो तेजी से वायरल हो गई.

कैप्शन ने खींचा ध्यान

फोटो को शेयर करते हुए साहिबा ने कैप्शन में लिखा- मैंने उसका आधा प्रसाद भी खा लिया. हैप्पी गुरपुरब. फोटो का कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस पोस्ट के बाद से यूजर्स उनकी डेटिंग को लेकर इशारा कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा मुझे पता है कि क्या वो डेट कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या यह एक सॉफ्ट लॉन्च है? इससे पहले दोनों की लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के वनडे मैच के दौरान दोनों एक साथ नजर आए थे. उस दौरान उनकी डेटिंग की अफवाह उड़ी थी.

साहिबा का नाम इन लोगों से भी जुड़ चुका है

अर्जुन से पहले साहिबा का नाम कॉमेडियन कुल्लू और समय रैना के साथ भी जुड़ चुका है. साहिबा ने उस समय भी अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह का बयान नहीं दिया था. वहीं अब उनका नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है.

वरुण धवन ने किया था खुलासा

कॉफी विद करण सीजन 9 में वरुण धवन ने खुलासा किया था कि अर्जुन कपूर सिंगल नहीं है. वरुण धवन ने नाम का खुलासा नहीं किया. वरुण धवन के खुलासे के बाद करण जौहर और जाह्नवी कपूर हैरान हो जाते हैं. अर्जुन कपूर वरुण धवन को बोलते हैं कि उन्होंने एक फोटो देखी है, उसी के आधार पर वरुण ऐसा बोल रहे हैं. वरुण धवन ने बोला कि अर्जुन बार-बार अलीबाग जाते हैं. क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड अलीबाग में रहती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More