SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रोहित शेट्टी से रणवीर सिंह तक: बॉलीवुड के इन सितारों को निशाना बनाना चाहता था हैरी बॉक्सर, अमेरिका में गिरफ्तार

अमेरिका में हैरी बॉक्सर की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड सितारों को मिली धमकियों का मामला फिर चर्चा में है. रोहित शेट्टी से रणवीर सिंह तक, कई फिल्मी हस्तियों को निशाना बनाने की धमकियों में उसका नाम सामने आया था. जानिए कौन है हैरी बॉक्सर और क्या है पूरा मामला.

Written By Swati Singh
Published: Nov 07, 2026, 11:33 AM IST | Updated: Nov 07, 2026, 11:51 AM IST
Image Credit: हैरी बॉक्सर के निशाने पर थे ये सितारे
Join

हरियाणा का मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी हैरी बॉक्सर उर्फ ​​हैरी बिश्नोई को अमेरिका में हिरासत में ले लिया गया है. बता दें कि हैरी और एक अन्य गैंगस्टर, गोल्डी ढिल्लों, लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर कनाडा से इस गिरोह को चला रहे थे. अनमोल बिश्नोई नाम का एक और व्यक्ति भी इसमें अहम भूमिका निभा रहा था, जिसे हाल ही में भारत वापस भेज (डिपोर्ट कर) दिया गया है.

बिश्नोई गैंग के सदस्य और करीबी सहयोगी हैरी का नाम पहली बार तब सामने आया, जब उसने पंजाब के तरनतारन जिले में एक सरपंच को धमकी दी, जिसके चलते 2023 में विरोध-प्रदर्शन हुए थे. एक साल बाद जयपुर में बिश्नोई गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान इन दोनों ने बताया कि हैरी और अनमोल ने उन्हें जयपुर के एक व्यवसायी से 10 करोड़ रुपये की वसूली करने का काम सौंपा था.

बॉक्सर ने मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो संदेशों के जरिए कई बॉलीवुड हस्तियों को धमकी भी दी थी. उस पर हत्या और धमकी देकर एक्सटॉर्शन समेत कई मामले दर्ज हैं. उन्हें हिरासत में लिए जाने से कुछ दिन पहले ही गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिया गया था.

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में हैरी बॉक्सर की भूमिका

फरवरी में मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों को धमकियां मिलीं. इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने ली. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बॉक्सर ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो मैसेज जारी किए, जिनमें फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को धमकाया गया था.

कपिल शर्मा के कैफे पर गोलियां चलाने वालों पर कसा शिकंजा, दो आरोपियों पर चार्ज; सामने आएगा एक्सटॉर्शन कनेक्शन?

ऐसे ही एक ऑडियो मैसेज में खुद को अर्जू बिश्नोई बताने वाले एक व्यक्ति ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए हैरी बॉक्सर और शुभम लोनकर का नाम लिया. मैसेज में कहा गया कि शेट्टी को गैंग के कामों में दखल न देने की कई बार चेतावनी दी गई थी और इस हमले को एक छोटा ट्रेलर बताया गया.

साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि जो लोग इन धमकियों को नजरअंदाज करेंगे या गैंग के विरोधियों का साथ देंगे. उन्हें और भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. पुलिस ने बताया कि वे इस ऑडियो रिकॉर्डिंग की सच्चाई की जांच कर रहे हैं और फरवरी में हुए इस हमले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कथित संलिप्तता की पड़ताल कर रहे हैं.

इन फिल्मी सितारों को भी दी थी धमकी

हाल ही में हैरी बॉक्सर का नाम फिर चर्चा में तब आया, जब उसने बॉलीवुड के 'धुरंधर' एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा. बॉक्सर ने रणवीर के मैनेजर को फोन कर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. साथ ही कहा कि अगर बात नहीं मानी तो अगली सात पीढ़ियां याद रखेंगी. 

उसने वॉइस नोट में साफ तौर पर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को लाइन पर आने की चेतावनी दी थी. इसके अलावा हैरी ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के कैफे पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी.सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा का नाम भी इस गैंग के निशाने पर रहे सितारों में शामिल बताया जा रहा है.

संडियार: जिस नाम को छोड़ने पर मजबूर हुए थे कमल हासन, 23 साल बाद उसी टाइटल पर फिर जताया हक
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES