App

शॉर्ट बॉल का बिछाया जाल, चित हुए कीवी: भारतीय पेसर्स का कहर, न्यूजीलैंड ने घरेलू जमीन पर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय तेज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कहर बरपा दिया. टीम की तेज गेंदबाजी चौकड़ी ने कीवी टीम को उसके घरेलू मैदान पर 41 ओवर में 134 रनों पर ही समेट दिया. यह घरेलू मैदान पर उसका भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर है.

शॉर्ट बॉल का बिछाया जाल, चित हुए कीवी: भारतीय पेसर्स का कहर, न्यूजीलैंड ने घरेलू जमीन पर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
Image Credit: गुरनूर बरार- BCCI

न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में रन लुटाने के बाद भारतीय गेंदबाजी पटरी पर वापस लौट आई है. टीम इंडिया ने लगातार दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 200 रनों तक नहीं पहुंचने दिया. तेज हवालों के शहर वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में अंशुल कंबोज, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार की चौकड़ी ने कहर बरपा दिया. शॉर्ट बॉल के जाल में इन चारों ने मिलकर कीवी बल्लेबाजों को फंसा लिया. न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ तीन बल्लेबाज ही 10 से ज्यादा रन बनाए हैं.

इस सीरीज के दो मैचों में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट बॉल पर न्यूजीलैंड को काफी परेशान किया. शॉर्ट बॉल पर कीवी टीम के 20 में से कुल नौ विकेट लिए हैं. इनमें से गुरनूर बरार ने पांच विकेट लिए हैं. आज गुरनूर के चार विकेट के अलावा आकिब नबी ने सात ओवर में 31 रन देकर दो, अंशुल कंबोज ने आठ ओवर में 25 रन देकर दो और अक्षर पटेल ने 9 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप सिंह ने सात ओवर में 16 रन ही दिए. हालांकि, वह विकेट नहीं ले पाए.

 

 

न्यूजीलैंड का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की टीम 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई. यह कीवी टीम का भारत के खिलाफ वनडे में सबसे न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले 1994 में उसने 142 रन ऑकलैंड में बनाए थे. तब भारत ने सात विकेट से मैच को जीत लिया था. 2019 में भारत ने नेपियर में उसे 157 रन पर समेटकर मैच को आठ विकेट से अपने नाम कर लिया था.

न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर सबसे कम ऑल आउट टोटल

134 रन- वेलिंगटन, 2026

142 रन- ऑकलैंड, 1994 (7 विकेट से हारा)

157 रन- नेपियर, 2019 (8 विकेट से हारा)

168 रन- वेलिंगटन, 2003 (2 विकेट से हारा)

185 रन - ऑकलैंड, 2026 (5 विकेट से हारा)

न्यूजीलैंड में चमके गुरनूर

भरात के लिए इस मैच में गुरनूर बरार ने 10 ओवर 30 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. यह वनडे में किसी भारतीय तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड की जमीन पर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इस मामले में पूर्व दिग्गज जवागल श्रीनाथ पहले स्थान पर हैं. श्रीनाथ ने 2003 में ऑकलैंड के मैदान पर 23 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे. श्रीनाथ ने इसके अलावा 1995 में नेपियर के मैदान पर 52 रन देकर चार और मोहम्मद शमी ने नेपियर में ही 2014 में 55 रन देकर चार विकेट झटके थे.

25 साल बाद शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड को भारत ने ऑकलैंड में खेले गए पहले मुकाबले में 185 रनों पर समेट दिया था. अब वेलिंगटन में 134 रन पर समेट दिया. जनवरी-फरवरी 2001 के बाद यह पहला मौका है जब कीवी टीम एक ही सीरीज में लगातार दो वनडे मैचों में 200 रन से पहले ऑलआउट हुई थी. पिछली बार ऐसा श्रीलंका के खिलाफ हुआ था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More