App

मदन राठौड़ का बड़ा दावा- 'राजस्थान में अब खत्म होगा सरकार बदलने का रिवाज'

भजनलाल सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर पार्टी बड़े जश्न की तैयारी में है. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दावा किया है कि राजस्थान में बीजेपी लगातार सत्ता में रहेगी. वहीं, SIR और पंचायत चुनाव को लेकर भी राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा.

मदन राठौड़ का बड़ा दावा- 'राजस्थान में अब खत्म होगा सरकार बदलने का रिवाज'
Image Credit: madan rathore

राजस्थान की भजनलाल सरकार अगले महीने तीन साल पूरे करने जा रही है. तीसरी वर्षगांठ को लेकर बीजेपी संगठन स्तर पर तैयारियों में जुटा है. पार्टी इस मौके को सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के मौके के रूप में देख रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जो वादे किए, उन्हें पूरा करने का काम किया है. इसी के दम पर राजस्थान में अब हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज खत्म होगा.

मदन राठौड़ का दावा- राजस्थान में अब सरकार बदलने का रिवाज होगा खत्म
राठौड़ बोले ने कहा हम जो कहते हैं, वो करते हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जो कहा, वो कर रहे हैं. इसलिए हम कह रहे हैं कि आने वाले समय में भी बीजेपी की ही सरकार रहेगी. अब राजस्थान में सरकार बदलने का रिवाज खत्म होगा.

कांग्रेस ने किसानों का खून चूसा - मदन राठौड़ 

मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए जनता और किसानों की चिंता नहीं की. राठौड़ ने कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि अब लोग कांग्रेस की हकीकत समझ चुके हैं. कांग्रेस घोटाले नहीं करती तो देश में कांच जैसी सड़कें होतीं. कांग्रेस घोटाले नहीं करती तो आज विकसित भारत होता. कांग्रेस ने सिर्फ लूट मचाई, जनता की चिंता नहीं की. कांग्रेस ने किसानों का खून चूसा और लोगों को सिर्फ नारे दिए.

राठौड़ बोले- कांग्रेस जिसे पॉकेट वोट बैंक समझती थी, वो वर्ग अब जागरूक हो गया है

उधर, SIR को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव जारी है. बीजेपी प्रदेश के बड़े शहरों में पदयात्रा कर चुकी है. दीपोत्सव के बाद इस अभियान को और तेज करने की तैयारी है. बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस SIR को लेकर भ्रम फैला रही है. राठौड़ ने विपक्ष पर भीड़तंत्र के जरिए सत्ता हासिल करने की कोशिश का आरोप लगाया. राठौड़ ने कहा कांग्रेस के नेतृत्व को क्या हो गया है, क्यों SIR-SIR चिल्ला रहे हैं ? जिनके नाम कटने चाहिए थे, उन्हीं के नाम कटे हैं. विपक्ष भीड़ के माध्यम से सत्ता हथियाना चाहता है। जो चुनाव में आपस में लड़ते हैं, वो अब एक हो गए हैं.

निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद बीजेपी अब पंचायत चुनाव को लेकर भी उत्साहित है. पार्टी का दावा है कि पंचायत चुनाव में निकाय चुनाव से भी बड़ी जीत मिलेगी. राठौड़ ने कहा कि जनता का समर्थन लगातार बीजेपी के साथ बढ़ रहा है

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vishnu Sharma

Vishnu Sharma

विष्णु शर्मा जी मीडिया राजस्थान में कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ITV Network के चैनलों—India News, India News Rajasthan और NewsX—के साथ की, जहां पॉलिटिक्स बीट पर काम किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की राजनीति को करीब से कवर किया और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया। विष्णु शर्मा विधानसभा और लोकसभा चुनाव कवर कर चुके हैं। चुनावों के दौरान उन्होंने राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में जाकर जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।फिलहाल विष्णु शर्मा Zee News के साथ काम कर रहे हैं और राजस्थान की राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर कर रहे हैं।
Read More