)
राइज एंड फॉल 2 रियलिटी शो सुर्खियों में बना हुआ है. शो को काफी पसंद किया जा रहा है. शो से अब तक तीन कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं. ऐसे में शो में एक साथ 3 कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं. व्हाइट कार्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट में ऋषभ जायसवाल, जशवंत बोपन्ना और एक्ट्रेस सोनम मलिक का नाम शामिल है. इन दिनों की एंट्री से स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी के गेम पर असर पड़ सकता है.
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट शो में ऋषभ, जशवंत और सोनम शो में हिस्सा ले सकते हैं. सोशल मीडिया पर मेकर्स ने इसकी जानकारी दी है. अमेजॉन एमएक्स प्लेयर के सोशल मीडिया पेज पर इसकी घोषणा की गई है. इस पोस्ट में लिखा था एक नहीं, 2 नहीं अब सीधे 3 प्लेयर. बैलेंस हिलने वाला है. अब देखना होगा कि ये तीनों में कौन रूलर बनकर पेंटहाउस जाता है और कौन बेसमेंट का वर्कर बनता है.
ऋषभ इससे पहले एमटीवी स्प्लिट्सविला 14 और रोडीज सीजन 19 में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा वह टीवी सीरियल में भी काम कर चुके हैं. जशवंत भी रोडीज सो का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा वह स्प्लिट्सविला 15 का खिताब जीत चुके हैं. ऐसे में दोनों स्टार के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
राइज एंड फॉल 2 की शुरुआत में कई बड़े चेहरे नजर आए थे. शो में शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, तेज प्रताप यादव, मनीष कश्यप, सारा गुरपाल, काजल राघवानी, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, कैरा, सिवेत तोमर जैसे कंटेस्टेंट शामिल हुई थे. वहीं कुछ लोग शो से बाहर आ चुके हैं.
सिवेत तोमर शो से सबसे पहले बाहर हुए थे. दरअसल सिवेत और शहजाद पूनावाला के बीच लड़ाई हुई थी. जिसके बाद नियम तोड़ने की वजह से शहजाद को शो से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद तबीयत खराब होने की वजह से करण पटेल को भी शो से बाहर जाना पड़ा. वहीं लीगल और राजनीति कारण की वजह से तेज प्रताप यादव को भी शो से बाहर जाना पड़ा था.
सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव के वीडियो काफी वायरल हो रहे थे. शो में उनके कॉमेडी अंदाज को पसंद किया जा रहा है. इंटरनेट पर तेज प्रताप यादव के वीडियो को लोग पसंद कर रहे थे. ऐसे में तेज प्रताप का शो से बाहर आना फैंस को पसंद नहीं आया. शो वह अपने कॉमेडी अंदाज से लोगों को हंसा रहे थे.