App

Rise and Fall Season 2: शराब के नशे में स्वरा भास्कर को Hug करने लगा डायरेक्टर, एक्ट्रेस ने सुनाया दर्दनाक किस्सा

राइज एंड फॉल 2 शो में स्वरा भास्कर खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रही हैं. लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने बताया कि फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें परेशान कर दिया था.

Rise and Fall Season 2: शराब के नशे में स्वरा भास्कर को Hug करने लगा डायरेक्टर, एक्ट्रेस ने सुनाया दर्दनाक किस्सा


फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अक्सर सुनने में मिलता है कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर कई बार एक्ट्रेसेस को परेशान करते हैं. उनके गलत और घटिया बात करते हैं. वहीं अब राइज एंड फॉल 2 के लेटेस्ट एपिसोड में स्वरा भास्कर ने अपना अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि कैसे एक फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें परेशान किया था. स्वरा ने बताया कि रात को नशे में डायरेक्टर उनके घर पर आ गया था.

शायरियां भेजकर करता था परेशान

स्वरा भास्कर शो में तेज प्रताप यादव, राज ग्रोवर और प्रियंका चाहर चौधरी से बात करती हैं. उन्होंने बताया है कि जब वह एक फिल्म में काम कर रही थी, उस फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें परेशान कर दिया था. स्वरा ने बताया कि डायरेक्टर उन्हें शायरियां भेजता था. एक्ट्रेस ने बताया है कि वह डायरेक्टर सेट पर सामने बैठकर भी उन्हें मैसेज करता रहता था.  

रोमांटिक सीन रिहर्सल करने को बोला

स्वरा ने आगे बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म का एक रोमांटिक सीन रिहर्सल करने को कहा था. उस सीन को लेकर डायरेक्टर ने उनसे बोला था कि इस सीन को रिहर्स करना होगा. जब स्वरा ने पूछा कि वो सीन कौन-कौन रिहर्स करेगा तो डायरेक्टर ने बोला कि वह दोनों ही इस सीन को लेकर चर्चा करेंगे. इसके बाद स्वरा ने डायरेक्टर को बोला कि अगर आपको रिहर्स करना है तो आप हीरो, कैमरा पर्सन को बुलाए ताकि सब लोग सीन को रिहर्स कर सकें.

जब डायरेक्टर की वजह से डर गई थी स्वरा

स्वरा ने बताया वह लोग एक गेस्ट हाउस में रुके थे. वहां वह अकेली महिला थी. रिहर्सल के बाद जब वह अदंर गई, तो डायरेक्टर ने शराब की आधी बोतल खत्म कर दी थी. डायरेक्टर के साथ सिनेमेटोग्राफर भी थे.  स्वरा काफी डर गई थी, उन्हें लग रहा था कि वह दो शराबी आदमियों के बीच रिहर्सल क्यों रही थी. जैसे-तैसे स्वरा वहां से निकल गई.

जब डायरेक्टर ने खटखटाया स्वरा के कमरे का दरवाजा

स्वरा ने बताया है कि रात को डायरेक्टर ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया था. जब वह लगातार दरवाजा पीट रहा था, तो एक्ट्रेस ने दरवाजा खोला. एक्ट्रेस ने देखा डायरेक्टर इतने नशे में था कि वह डोल रहा था. स्वरा ने बोला सर क्या हुआ. इसपर डायरेक्टर ने बोला-क्या मैं तुम्हें गले लगा सकता हूं. फिर डायेक्टर ने बोला गले लगने से क्या होता है. इसके बाद स्वरा ने डायरेक्टर को वहां से जाने के लिए बोल दिया. इसके बाद उन्होंने डायरेक्टर को बोला कि उन्हें डर लग रहा है.

तेज प्रताप ने किया सवाल

स्वरा की बात सुनने के बाद तेज प्रताप ने बोला कि उन्होंने डायरेक्टर को मारा क्यों नहीं? स्वरा ने बोला कि वह मार नहीं सकती थी. वह फिल्म का डायरेक्टर था. वह ऐसा करती तो फिल्म हाथ से निकल जाती.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More