)
Rise And Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का सीजन 2 शुरुआत से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है. शो में 'पेंटहाउस' और 'बेसमेंट' के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. हाल ही में एक बार फिर नए ड्रामे का नया डोज देखने को मिलने वाला है. शो के अपकमिंग एपिसोड के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी और सारा गुरपाल अल्टीमेट रूलर तेज प्रताप यादव को इंप्रेस करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं.
दोनों ने फिल्म 'रूही' के मशहूर गाने 'पनघट' पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी और दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव बैठकर इस परफॉर्मेंस को देखते हुए मजा लेते नजर आए. इस परफॉर्मेंस के बाद माहौल एकदम मजेदार हो गया.
'राइज एंड फॉल 2' के लेटेस्ट मोड़ के तहत 'बेसमेंट' में रह रहे वर्कर्स को 'पेंटहाउस' में प्रमोट होने के लिए सबके सामने ऑडिशन देना था. इस दौरान उन्हें अल्टीमेट रूलर तेज प्रताप यादव के सामने परफॉर्मेंस देनी थी. अनाउंसमेंट हुई कि जिसका परफॉर्मेंस तेज प्रताप यादव को सबसे ज्यादा पसंद आएगा, उसे ही पेंटहाउस में शामिल होने का मौका मिलेगा. इस दौरान सारा गुरपाल ने परफॉर्मेंस देते हुए कुछ ऐसा कर दिया कि उसे देखते-देखते स्वरा भास्कर भी हैरान रह गईं.
दरअसल, ऑडिशन के दौरान पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल ने बॉलीवुड के फेमस गाने 'पनघट' पर जोरदार डांस करना शुरू कर दिया. डांस करते-करते सारा अचानक तेज प्रताप यादव के पास पहुंच गई और उनकी गोद में बैठकर डांस करने लगी. इस दौरान सारा ने इतना रोमांटिक डांस किया कि तेज प्रताप भी उनके मूव्स को देखते रह गए और उन्होंने उनकी परफॉर्मेंस को 'क्यूट' भी कहा.
Another blockbuster promo from Rise and Fall 😭🔥 They will impress Tej Pratap Yadav for the Rise, and Gautam Gulati is about to become the new Penthouse member 💀 This show is serving nonstop drama! #RiseAndFall #GautamGulati https://t.co/E0AHdP730o
— 𝗙𝗥𝗢𝗭𝗘𝗡 🥶 (@Frozen_pratik) October 2, 2026
इस सीन को देखने के बाद पास में बैठीं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर काफी ज्यादा शॉक्ड रह गईं. इतना ही नहीं, उन्होंने शरमाकर अपना चेहरा भी छिपा लिया. सारा गुरपाल के डांस को देखने के बाद बाकी कंटेस्टेंट भी काफी शॉक्ड रह गए. उन्होंने इस परफॉर्मेंस के दौरान काफी बोल्ड मूव्स दिए और हर किसी का दिल जीत लिया.
वहीं, अब तेज प्रताप यादव और सारा गुरपाल का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और धमाल मचा रहा है. फैंस तेज प्रताप के बेफिक्रे और बिंदास अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. इस दौरान तेज प्रताप यादव कहते नजर आए, 'बिहार में धमाल होने वाला है.' तभी गौतम कहते हैं, 'बापूजी ने कहा घर छोड़ दो, मां ने कहा पारो को छोड़ दो और ये घर वाले (पेंटहाउस) वाले बोल रहे हैं कि जमीन ही छोड़ दो.'
अब ऐसी चर्चा सामने आ रही है कि प्रियंका चाहर चौधरी जल्दी ही बेसमेंट में चली जाएंगी. बता दें कि शो के पहले हफ्ते में ही 'अल्टीमेट रूलर' बनकर पावर में आए तेज प्रताप यादव का यह अंदाज हर किसी को काफी पसंद आया है. 'राइज एंड फॉल' के सीजन 2 में मनोरंजन का डोज हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. इस शो को देखने में दर्शकों को काफी मजा आ रहा है.