SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रश्मिका मंदाना ने 400 परिवारों को लिया गोद, पर्दे पर ही नहीं रियल लाइफ में मसीहा बनीं जयम्मा

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म रणबाली में जयम्मा के किरदार में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने हाल में 400 परिवारों को गोद लिया है. एक्ट्रेस उन परिवारों के राशन का खर्च उठाएंगी.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 14, 2026, 03:57 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 06:31 PM IST
Image Credit: रश्मिका मंदाना 1 साल तक के 400 परिवारों के राशन का उठाएंगी खर्च ( इंस्टाग्राम)
Join

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पति विजय देवरकोंड के साथ रणबाली फिल्म में नजर आएंग. फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने 400 परिवार को गोद लिया है. एक्ट्रेस तीन-तीन महीनों की किस्त में उन परिवारों के राशन का खर्च उठाएंगी. एक्ट्रेस 1 साल के लिए परिवारों की मदद करेंगी.

रश्मिका ने 400 परिवारों को लिया गोद

रश्मिका मंदाना ने फिल्म रिलीज से पहले जरूरतमंद परिवार की मदद करने की पहल कर लोगों का दिल जीत लिया है. एक्ट्रेस ने फिल्म रणबाली में जयम्मा का किरदार निभाया है. इस किरदार का रश्मिका मंदाना की सोच और लाइफ में गहरा असर पड़ा है. एक्ट्रेस ने 400 परिवार को गोद लिया है.  एक्ट्रेस ने 400 लोगों को एक साल के लिए राशन देने की पहल शुरू की है.

एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. रश्मिका ने इस पोस्ट को इसलिए शेयर किया है ताकि उनके फैंस और अन्य लोग भी जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए एक बड़ा कैप्शन लिखा है.

 

 रश्मिका ने लिखा- जब आप कोई किरदार निभाते हैं तो उसका कुछ ना कुछ असर आप के ऊपर भी पड़ता है. कई लोग पूछते रहते हैं कि क्या जयम्मा और मुझमें कोई समानता है? मैंने बोला हां. ये काम उनमें से एक छोटा सा काम है, ये मेरा हिस्सा रहा है और जयम्मा का भी. आपके प्यार के बदले मैं इस तरह का काम करती रहूंगी. लेकिन पहले मैं इन सब चीजों को छिपाकर रखती थी, क्योंकि मुझे लगता था कि अगर मेरी टीम और कुछ लोगों को इस बारे में पता है तो इतना काफी है.

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- लेकिन अब मैं इस बारे में खुलकर बात कर रही हूं क्योंकि मुझे लगता है कि अगर मेरे इस काम से आप सभी को कुछ प्रेरणा मिलती है, तो मुझे बहुत खुशी होगी. मैंने 400 परिवार को गोद लिया है. मैं एक बार में 400 परिवारों की तीन महीने तक मदद करना चाहती हूं. एक साल तक मैं इन परिवार की मदद करूंगी. मुझे उम्मीद है कि मेरे राशन देने से उन परिवार के कुछ पैसों की बचत होगी, जिसका इस्तेमाल वह अपने अच्छे भविष्य के लिए कर सकते हैं.

रणबाली फिल्म में आएंगी नजर

रश्मिका मंदाना जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म रणबाली में नजर आएंगी. फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी. रणबाली फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो कि मद्रास अकाल (1876-1878) पर आधारित है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES