SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रणवीर सिंह के 'रॉकस्टार नाना' ने दुनिया को कहा अलविदा, 96 की उम्र में ली आखिरी सांस; पोती ने लिखा इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के दौरान 96 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी चचेरी बहन सौम्या हिंगोरानी ने इस खबर की जानकारी शेयर की और इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उनके शानदार जीवन को याद किया.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 11, 2026, 06:39 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 06:50 AM IST
Image Credit: रणवीर सिंह के 'रॉकस्टार नाना' ने दुनिया को कहा अलविदा
Join

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का 8 नवंबर को दिवाली के दिन 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. परिवार इस दुख की घड़ी से गुजर रहा है और उनकी पोती सौम्या हिंगोरानी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी है. हालांकि, रणवीर ने अभी तक सोशल मीडिया पर अपने नाना के निधन को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इस बीच रणवीर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने नाना के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी. इस वीडियो से पता चलता है कि वे अपने 'रॉकस्टार' नाना से काफी प्यार करते थे.

वहीं, मंगलवार रात को सौम्या ने उनके निधन की जानकारी दी. उन्होंने उनके जीवन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा. उन्होंने उनके साथ बिताए समय और उनकी छोड़ी गई यादों को याद किया है.

पोती ने लिखा इमोशनल पोस्ट

सौम्या ने अपने पोस्ट में लिखा, '96 साल की उम्र. यह एक शानदार जीवन है, जिस पर शोक मनाने के बजाय जश्न मनाया जाना चाहिए. मेरे दादू डॉ. राम दिवाली के दिन शांति से हमें छोड़कर मेरी दादी के पास चले गए. उन्होंने जाने के लिए इससे बेहतर और शुभ समय नहीं चुना हो सकता था. दिन का सबसे सुनहरा पल जब लक्ष्मी पूजा हो रही थी. मुझे यकीन है कि वे दोनों अपनी कुर्सियों पर बैठे होंगे, व्हिस्की की चुस्की ले रहे होंगे और हमें एक साथ देखकर खुश हो रहे होंगे. दुनिया के सबसे अच्छे दादू होने के लिए आपका शुक्रिया. हमें सब कुछ देने के लिए धन्यवाद. मेरे लिए आइसक्रीम का एक स्कूप बचाकर रखना, जब तक हम फिर से साथ न नाचें. हरि ओम.'

रणवीर सिंह की 'रॉकस्टार' नाना से जुड़ी यादें

बता दें कि रणवीर सिंह अक्सर अपने नाना के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते रहे हैं. वे कभी-कभी ऐसी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हैं, जिनसे फैंस को उनके और उनके नाना के बीच खास रिश्ते की झलक देखने को मिलती है. साल 2023 में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने नाना के साथ फेमस गाने 'क्या झुमका' पर डांस करते नजर आ रहे थे.

इतना ही नहीं, रणवीर सिंह अपने नाना के साथ तस्वीरें भी शेयर कर चुके हैं, जिनमें उनके नाना 'टीम रॉकी' लिखी टी-शर्ट पहने हुए नजर आए थे. 93 साल की उम्र में भी वे पूरे जोश में थे और उन्होंने एक मजेदार डिमांड भी रखी. वीडियो में उन्होंने कहा, 'टिक्की छोड़ो, मेरे लिए टकीला लाओ.' रणवीर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'नाना एकदम 'रॉकी' स्टाइल में हैं. 93 साल की उम्र में भी एकदम रॉकिंग.'

यह भी पढ़ें- सिर्फ गोली-बारूद नहीं, भावनाओं की भी जंग है 'मातृभूमि', कैसा है सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर?

वहीं, साल 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान रणवीर ने अपने फैंस को अपने नाना के जज्बे की एक और झलक दिखाई. भीषण गर्मी के बावजूद उनके 93 साल के नाना घर से बाहर निकले और अपना वोट डाला. रणवीर ने उनकी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे शर्ट, पैंट और धूप का चश्मा पहने हुए हैं और एक पुलिसकर्मी उनकी मदद कर रहा है. उन्होंने लिखा, '93 साल की उम्र. बाहर 93°F तापमान, फिर भी उन्होंने वोट दिया. वे एक वोटर हैं. मेरे रॉकस्टार नाना.'

रणवीर-दीपिका के परिवार के लिए एक नया अध्याय

बता दें कि दशहरे के खास मौके पर रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी बेटी देवी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की थी. इस कपल ने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES