रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज का अब TV पर होगा टेलीकास्ट, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज टीवी पर टेलीकास्ट को तैयार है. ओटीटी के बाद अब फिल्म टीवी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं किस चैनल पर फिल्म होगी रिलीज.
साल 2026 की सुपरहिट फिल्म धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस और ओटीटी के बाद अब टीवी पर रिलीज को तैयार है. रणवीर सिंह के किरयर की सुपरहिट फिल्म अब टीवी पर टेलीकास्ट के लिए एकदम तैयार है. दंगल के बाद रणवीर सिंह की फिल्म दूसरी सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली फिल्म है. फिल्म ने 1852 करोड़ रुपये का ग्लोबल कलेक्शन किया है. फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है. वहीं आदित्य धर ने फिल्म को खूबसूरती के साथ पर्दे पर दिखाया है.
टीवी कब और कहां टेलीकास्ट होगी
रणवीर सिंह की फिल्म फाइनली टीवी पर टेलीकास्ट को तैयार है. रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल टेलीविजन प्रीमियर की डेट और टाइम की जानकारी दी है. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि फिल्म टेलीविजन पर कब रिलीज हो रही है. धुरंधर द रिवेंज 18 अक्टूबर को शाम 7 बजे स्टारगोल्ड पर टेलीकास्ट होगी. एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- टेलीविजन पर पहली बार.
धुरंधर द रिवेंज फिल्म स्टार कास्ट
धुरंधर द रिवेंज फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म दो पार्ट में बनी है. पहला पार्ट साल 2025 में रिलीज हुआ था. फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट था. फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2026 में रिलीज हुआ. दूसरे पार्ट को भी बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और आर माधवन लीड रोल में हैं.
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी अंडरकवर खुफिया एजेंट की है. भारतीय अंडरकवर कराची में आपराधिक गैंग और पाकिस्तानी राजनीति का हिस्सा न जाता है. वह पाकिस्तान में कई बड़े खतरों का सामना करता है. फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह रंगी के इर्द-गिर्द घूमती है. जसरीकत हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान जाता है. वह गैंगस्टर रहमान डकैत को मारने के बाद ISI के आतंकी गिरोह से भारत में हुए आतंकी हमलों का बदला लेता है. इसके अलावा फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे पाकिस्तान भारत में नकली नोट की सप्लाई करता है. इसे रोकने में भी हमजा की अहम भूमिका होती है.
क्यों देखनी चाहिए धुरंधर
धुरंधर फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है. फिल्म में एक्शन और देशभक्ति को खूबसूरती के दिखाया गया है. इसके अलावा फिल्म का म्यूजिक भी खास है. फिल्म देखते समय कभी आपको रोना आएगा, तो कभी गुस्सा आएगा, वहीं कभी डर लगेगा कहीं हमजा फंस न जाए. अगर आप एक्शन स्पाई फिल्म के शौकीन हैं तो आप ये फिल्म देख सकते हैं.