दूसरी बेटी के जन्म के बाद बदली दीपिका-रणवीर की दिवाली, बेंगलुरु में परिवार संग मनाया त्योहार
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बेटी देवी के जन्म के बाद बेंगलुरु में दिवाली का त्योहार मनाया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिवाली की फोटो शेयर की है. दीपिका पीले रंग के एथनिक सूट में नजर आईं, जबकि रणवीर बैंगनी कुर्ते में दिखाई दिए हैं.
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिहं ने बेंगलुरू में दिवाली मनाई है. कपल ने एक्ट्रेस के घरवालों के साथ दिवाली सेलिब्रेट किया है. इंटरनेट पर उनके दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो वायरल हो रही है. वायरल फोटो में रणवीर सिंह दीपिका और ससुराल वालों के साथ सेल्पी लेते हुए नजर आ रहे हैं. दूसरी बेटी जन्म के बाद कपल ने बेंगलुरू में दिवाली सेलिब्रेट किया है. कपल ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है.
दीपिका-रणवीर की दिवाली
रणवीर और दीपिका की दिवाली की फोटो सोशल मीडिया पर आ रही है. दीपिका बॉलीवुड की दिवाली पार्टी में नजर नहीं आई थी. सोशल मीडिया पर सामने आई दिवाली पार्टी फोटो में रणवीर, दीपिका और उनके माता-पिता प्रकाश और उज्जवला पादुकोण नजर आ रहे हैं. फोटो में दीपिका की बहन अनीशा और फैमिली फ्रेंड नजर आ रहे हैं. फोटो में दीपिका बेंगलुरू के एमियल गॉरमेट रेस्टोरेंट के शेफ के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं. दिवाली के मौके पर दीपिका ने पीले रंग का एथनिक आउटफिट पहना हुआ है. वहीं रणवीर सिंह पर्पल कुर्ता पहने नजर आ रहा है.
देवी रखा दूसरी बेटी का नाम
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए साल 2026 बेहद खास रहा है. 19 सितंबर दीपिका ने दूसरी बेटी को जन्म दिया. दशहरें के मौके पर कपल ने बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है. पहली बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ है. अप्रैल 2026 में दीपिका और रणवीर ने बेटी दुआ की फोटो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था. दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव किट था.
दिवाली के दिन रणवीर के दादाजी का हुआ निधन
दिवाली के दिन रणवीर सिंह ने अपने दादा जी डॉक्टर राम हिंगोरानी को खो दिया. रणवीर की कजिन सौम्या हिंगोरानी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा-96 साल के युवा, एक शानदार लाइफ, जिंदगी का जश्न मनाया जाना चाहिए, दुख मनाने के लिए नहीं. मेरे दादू, डॉक्टर, दिवाली पर शांति से हमें छोड़कर दादी के घर चले गए. इससे ज्यादा शुभ समय नहीं चुना होगा. लक्ष्मी पूजा का खास दिन. मुझे यकीन है कि वो दोनों अपनी कुर्सी पर क्रिस्प व्हिस्की पी रहे होंगे. दुनिया के सबसे अच्छे दादू, हमें सब कुछ देने के लिए शुक्रिया. मेरे लिए एक स्कूप आइसक्रीम बचाकर रखा.
इसे भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड राजवेल राज की दुल्हन बनीं प्रिया भवानी शंकर, 7 साल के प्यार को मिला मुकाम, शादी का वीडियो वायरल