SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लॉस एंजिल्स में होगा रणबीर कपूर की 'रामायण' का वर्ल्ड प्रीमियर, रिलीज से पहले दिखाई जाएगी फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण राइज ऑफ लीजेंड का वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में होगा. दिवाली थीम पर फिल्म का प्रीमियर एकेडमी म्यूजियम में होगा.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 18, 2026, 05:57 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 06:06 PM IST
Image Credit: लॉस एंजिल्स में होगा 'रामायण' का भव्य प्रीमियर(इंस्टाग्राम)
Join

नमित मल्होत्रा रामायण राइज ऑफ लीजेंड फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने को तैयार है. फिल्म वर्ल्ड प्रीमियर एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में होगा. फिल्म का प्रीमियर 27 अक्टूबर 2026 को होगा. प्रीमियर में 945 मेहमान शामिल होंगे.

27 अक्टूबर को होगा वर्ल्ड प्रीमियर

रणबीर कपूर की रामायण फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म है. रामायण फिल्म बेहद खास है. फिल्म में शानदार दृश्य, दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है. फिल्म के ट्रेलर और टीजर ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ाया है. फिल्म मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का भव्य वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में आयोजित किया जाएगा.

मेकर्स ने क्यों चुना ये म्यूजियम

यह म्यूजियम दुनियाभर में कला, तकनीन के लिए जाना जाता है. पिछले कुछ सालों में यहां पर कई इंटरनेशनल कार्यक्रम हुए हैं. इसके अलावा ऑस्कर से जुड़ समारोह का भी यहां पर आयोजन किया गया है. इस म्यूजियम में वर्ल्ड प्रीमियर होना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. लॉस एंजिलिस में न केवल फिल्म का जादू बल्कि दिवाली की रौनक भी देखने को मिलेगी. विदेशी रेड कार्पेट पर भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी.

3 डी स्क्रीनिंग की जाएगी

फिल्म को खास बनाने के लिए इसकी स्क्रीनिंग 3डी में होगी. ताकि फिल्म के सीन को लोग शानदार अंदाज में देख सकें. 3 डी तकनीक से दर्शक फिल्म के सीन को ज्यादा करीब से देख पाएंगे. 3 डी सीन देखने से फिल्म का हर सीन, हर इमोशनल एकदम रियल महसूस होता है. लॉस एंजिलिस में प्रीमियर में शामिल होने वाले मेहमान फिल्म को 3 डी में देख पाएंगे.

कब शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग

फिल्म की कहानी और सीन को भव्य अंदाज में दिखाने के लिए 3डी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. फिल्म को भारत और दुनियाभर में 3 डी तकनीक में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू होगी.

ऑस्कर जीत चुकी है टीम के साथ किया है काम

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण में प्राइम फोकस स्टूडियोज ने आठ बार ऑस्कर जी चुकी कंपनी डीएनईजी के साथ मिलकर काम किया है. इस कंपनी के साथ यश की मान्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने भी काम किया है. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा. फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा. फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयामल भाषा में रिलीज किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES