SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'रामायण' में तलवार चलाती क्यों दिखीं साई पल्लवी? नितेश तिवारी ने बताई सीता को योद्धा दिखाने की वजह

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है. फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर ली है. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी जोरदार कमाई कर रही है. लेकिन फिल्म में एक सीन ऐसा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होने लगी है. आइए नजर डालते हैं-

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 15, 2026, 10:56 IST | Updated: Nov 15, 2026, 11:08 IST
Join

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर आए दिन नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म अब तक काफी तगड़ी कमाई कर चुकी है और कई फिल्मों के पसीने छुड़ा चुकी है. 'रामायण' में सीता के रूप में साई पल्लवी के किरदार ने लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है. जहां कई दर्शकों को उनका अभिनय पसंद आया है, वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि फिल्म में सीता को लड़ते हुए और एक्शन सीन करते हुए क्यों दिखाया गया है. अब इस सीन पर निर्देशक नितेश तिवारी ने बात की है और बताया है कि वह इस किरदार का यह पहलू क्यों दिखाना चाहते थे.

नितेश तिवारी ने खोला सीता के योद्धा अवतार का राज

हाल ही में नितेश तिवारी ने 'द फेडरल' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी 'रामायण' में सीता का रूप, रामायण के ही अलग-अलग संस्करणों पर आधारित है. उन्होंने ऐसी दो कहानियों का जिक्र किया है, जिनमें संस्कृत की 'अद्भुत रामायण' और 15वीं सदी की ओड़िया 'बिलंका रामायण' शामिल हैं.

हजार सिरों वाले रावण का वध करती हैं सीता?

इन कहानियों में सीता को किस तरह दिखाया गया है, इस पर 'दंगल' के निर्देशक ने कहा, 'ये कथाएं सीता की एक बिल्कुल अलग छवि पेश करती हैं. वे केवल सहनशीलता की प्रतिमूर्ति नहीं, बल्कि एक सक्रिय योद्धा और ब्रह्मांडीय शक्ति का अवतार हैं.' उन्होंने इन कथाओं के एक अहम हिस्से का भी जिक्र किया, जिसमें सीता एक शक्तिशाली राक्षस से लड़ने के लिए रौद्र रूप धारण कर लेती हैं. उन्होंने आगे कहा, 'इन कथाओं में जब राम असहाय हो जाते हैं, तब सीता महाकाली का रौद्र रूप धारण करती हैं और सहस्र रावण यानी हजार सिरों वाले राक्षस राजा का वध कर देती हैं.'

यह भी पढ़ें- Ramayana की डिजिटल डील पर बड़ा अपडेट! आखिर क्यों मेकर्स ने OTT राइट्स रखे हैं होल्ड पर?

वहीं, नितेश तिवारी ने आगे यह भी बताया कि सीता को एक योद्धा के रूप में दिखाना कोई आधुनिक विचार नहीं है. उन्होंने बताया कि उनके चरित्र का यह पहलू लंबे समय से भारत की विभिन्न रामायण कथाओं का हिस्सा रहा है.

सीता के युद्ध करने पर दीपिका चिखलिया ने उठाए सवाल

बता दें कि रामानंद सागर के लोकप्रिय टीवी शो 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने भी फिल्म में सीता के फोटो पर अपने विचार शेयर किए. 'द फ्री प्रेस जर्नल' के साथ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि रामायण के जिन संस्करणों के बारे में उन्हें पता है, उनमें कहीं भी सीता के युद्ध करने का कोई जिक्र नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इस महाकाव्य के सैकड़ों संस्करण मौजूद हैं.

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे सच में नहीं पता. वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास रामायण, जो मुख्य रूप से हमारे शो 'रामायण' का आधार थीं, मुझे याद नहीं कि उनमें कहीं भी ऐसे सीन थे. लेकिन हमारे देश में 300 से भी ज्यादा रामायणें हैं. हर कहानी, हर रामायण दूसरी से थोड़ी अलग है. इसलिए हो सकता है कि उन्होंने किसी ऐसी रामायण से कुछ लिया हो, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है.'

यह भी पढ़ें- 'उतरन' फेम नंदिश संधू ने रचाई दूसरी शादी, कभी रश्मि देसाई के साथ जुड़ा था नाम; अब कौन हैं उनकी दुल्हन?

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई

साई पल्लवी के किरदार को लेकर हो रही चर्चाओं के अलावा 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने भारत में सिर्फ नौ दिनों में 612.70 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है. इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,111 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे यह 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES