)
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग अब कंपनी में नहीं हैं. उनके जाने के बाद अब ऑफिस के अंदर की असलियत बाहर आ रही है. बाहर से लेदर जैकेट पहनने वाले और एकदम सीधे दिखने वाले हुआंग का बर्ताव अंदर से काफी खतरनाक था.
मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि वो ऑफिस में बहुत ज्यादा गुस्सा करते थे. उनके इस कड़े और अपमानजनक मिजाज से कंपनी के लोग हमेशा डरे सहमे रहते थे.
हुआंग की मीटिंग्स बहुत लंबी और तनाव भरी होती थीं. वो अपने अफसरों पर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करते थे. एक बार उन्होंने एक सीनियर सेल्स अधिकारी से कह दिया था कि तुम्हें बिजनेस के बारे में कुछ नहीं पता है, तुम नौकरी छोड़ दो.
एक और मीटिंग में उन्होंने एक नए अधिकारी को सिर्फ इसलिए बाहर निकाल दिया क्योंकि वो मुस्कुरा रहा था. इतना ही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक मीटिंग में गुस्से में आकर एक बड़े अधिकारी पर पानी की बोतल तक फेंक दी थी.
उनका गुस्सा कई बार सारी हदें पार कर जाता था. एक बार बंद कमरे की मीटिंग में तीस से ज्यादा बड़े अफसर बैठे थे. उस दौरान उन्होंने अपने सीनियर अधिकारी जय पुरी पर जमकर भड़ास निकाली थी.
उन्होंने पुरी से कहा कि मैं उम्मीद करता हूं तुम्हें तगड़ा फ्लू हो जाए. इसके बाद उन्होंने यहां तक कह दिया कि तुम मर जाओ ताकि हम सबकी मुसीबत खत्म हो जाए. इस बात को सुनकर पूरा कमरा बिल्कुल सन्न रह गया था.
दुनिया के सामने उनकी छवि एक जमीन से जुड़े आम इंसान की थी. लोग उनके शुरुआती संघर्ष की कहानियां बड़े चाव से सुनते थे. लेकिन अंदर की बात कुछ और ही थी.
जरा सा भी विरोध होने पर वह तुरंत भड़क जाते थे. वो लोगों की छोटी-छोटी गलतियों पर उन्हें सबके सामने बेवकूफ बोलकर डांटते थे. दूसरे बड़े सीईओ भी उनकी इस अकड़ से परेशान रहते थे.
हुआंग के इस बुरे दौर की शुरुआत तब हुई जब उनके पर्सनल राज बाहर आए. उन्होंने खुद माना कि उनका एक चीनी जासूस महिला के साथ चक्कर था. इसके अलावा कंपनी की एक और महिला अधिकारी के साथ भी उनके संबंध भी थे.
उन्होंने इस बात को कंपनी के बाकी बड़े अफसरों से एक साल से ज्यादा समय तक छुपाकर रखा था. जब ये राज खुला तो उन्हें मजबूरन अपना पद छोड़ना पड़ा.
उनके जाने के बाद कंपनी के अंदर लोगों की राय बंटी हुई है. एक तरफ पांच हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने पिटीशन साइन करके उन्हें वापस लाने की मांग की है.
वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसे बड़ी राहत मान रहे हैं. उनका कहना है कि अब ऑफिस का डर और तनाव वाला माहौल खत्म हो जाएगा. हर कोई ये सोचकर हैरान है कि इतने बड़े पद पर बैठा इंसान ऐसा बर्ताव कैसे कर सकता था.
अब आगे कौन संभाल रहा है एनवीडिया?
इस बड़े घटनाक्रम के बाद कंपनी की कमान कोलेट क्रेस को सौंपी गई है. वो अभी अंतरिम सीईओ के तौर पर काम संभाल रही हैं. वैसे जेन्सेन हुआंग के पास अभी भी कंपनी का साढ़े तीन प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा है.
वो आज भी एनवीडिया के सबसे बड़े शेयर वालो में से एक हैं. अब देखना ये है कि नए लोगों के हाथ में जाने के बाद एनवीडिया इस संकट से कैसे बाहर निकलती है.