App

Ramayana की डिजिटल डील पर बड़ा अपडेट! आखिर क्यों मेकर्स ने OTT राइट्स रखे हैं होल्ड पर?

रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' ने दुनिया भर में 1111 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर इतिहास रच दिया है. इस बीच दिल राजू ने साफ किया है कि फिल्म की अभी तक कोई OTT डील नहीं हुई है, इसलिए इसे फिलहाल केवल सिनेमाघरों में ही देखा जा सकेगा.

Ramayana की डिजिटल डील पर बड़ा अपडेट! आखिर क्यों मेकर्स ने OTT राइट्स रखे हैं होल्ड पर?

फिल्म इंडस्टी में इन दिनों अगर किसी एक नाम की सबसे ज्यादा गूंज सुनाई दे रही है, तो वो रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' है. रिलीज के चंद दिनों के भीतर ही इस महाकाव्य ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. आमतौर पर बड़ी फिल्में रिलीज से पहले ही अपनी कमाई सुरक्षित करने के लिए डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स बेच देती हैं, लेकिन 'रामायण' की टीम ने इस पुराने ट्रेंड को बदलते हुए एक बेहद अलग और हिम्मती रास्ता चुना है.

फिल्म की छप्परफाड़ कमाई के बीच फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 'रामायण' घर बैठे ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी. इस सस्पेंस से पर्दा उठाते हुए मशहूर निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर दिल राजू ने साफ कर दिया है कि फिल्म का अभी तक कोई भी ओटीटी पार्टनर तय नहीं हुआ है.

'रामायण' को थिएटर में ही देखना होगा सही

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म का तेलुगु डिस्ट्रीब्यूशन संभालने वाले दिल राजू ने हैदराबाद में एक प्रेस मीट के दौरान बताया कि न तो 'रामायण' के डिजिटल राइट्स बिके हैं और न ही किसी स्ट्रीमिंग डेट पर मुहर लगी है. प्रेस मीट में जब दिल राजू से डिजिटल राइट्स बेचे बिना फिल्म रिलीज करने के जोखिम पर सवाल किया गया, तो उन्होंने मेकर्स की सोच को बेहद साफ शब्दों में सामने रखा.

ranbir kapoor

दिल राजू ने बताया, 'रामायण एक ऐसी फिल्म का उदाहरण है जिसकी कोई OTT डील नहीं है. फिल्म को किसी OTT प्लेटफॉर्म या सैटेलाइट चैनल को नहीं बेचा गया है. इसलिए, ये अभी OTT या टेलीविजन पर अवेलेबल नहीं होगी. ऑडियंस को रामायण थिएटर में देखनी होगी. वो इसे बाद में ऑनलाइन देख सकते हैं, जब भी प्रोड्यूसर इसे उपलब्ध कराने का फैसला करेंगे. ये सब प्रोड्यूसर और फिल्म के टाइप पर निर्भर करता है.'

2000 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ रहे कदम

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस भव्य फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है.फिल्म के निर्माताओं को पूरा भरोसा है कि ये फिल्म दुनिया भर में 1800 करोड़ से 2000 करोड़ रुपये के बीच का ऐतिहासिक कारोबार करेगी. फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और आने वाले समय में जब इसे चीन और दूसरे इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज किया जाएगा, तो इसकी कुल कमाई में और भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा.

हर भाषा में बरस रहा है लोगों का प्यार

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो, फिल्म ने 14 नवंबर, 2026 को भी जबरदस्त कमाई करते हुए 31.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने नाम किया. इसमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का रहा, जिसने अकेले 25.96 करोड़ रुपये कमाए. इसके अलावा कन्नड़ वर्जन ने 2.54 करोड़ रुपये, तमिल ने 1.71 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन ने 87 लाख रुपये का कारोबार किया. इन शानदार आंकड़ों के दम पर फिल्म ने ऑडियंस के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ दी है.

ramayana

रामायण का भारी-भरकम बजट, अब तक की कुल कमाई

इंडियन सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में शुमार 'रामायण' को करीब 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार किया गया है, जिसे दो भागों की एक भव्य फ्रेंचाइजी के रूप में रचा गया है. रिलीज के बाद से ही इसने अपनी लागत से कहीं ज्यादा कमाई कर ली है. फ्रेश आंकड़ों के मुताबिक, इंडिया में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 769.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि दुनिया भर में इसने अब तक 1111 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल कर ली है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More