Ramayana: लारा दत्ता बनीं कैकेयी, शीबा चड्ढा का मंथरा अवतार भी आया सामने; रिलीज हुए दो नए पोस्टर
Kaikeyi and Mantra in Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायणम्' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. आखिरकार, अब मेकर्स ने फिल्म में रानी कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता और मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है. आइए, फटाफट पोस्टर पर भी नजर डाल लेते हैं.
Ranbir Kapoor Most Awaited Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायणम्' का तो बच्चे से लेकर बड़े तक इंतजार कर रहे हैं. फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा ने हाल ही में फिल्म के दो नए पोस्टर रिलीज किए है, जिन्हें देखने के बाद आपकी फिल्म देखने की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ जाएगी. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म में रानी कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता और मंथरा का किरदार निभा रहीं शीबा चड्ढा का पोस्टर रिलीज किया है. इन दोनों पोस्टरों को देखने के बाद आपकी नजरें उनके लुक पर ही टिक जाएंगी.
जी हां, 'रामायणम्' के मेकर नमित मल्होत्रा ने फिल्म से रानी कैकेयी के रूप में लारा दत्ता और मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा के कैरेक्टर पोस्टर्स से पर्दा उठा दिया है. ये पोस्टर महाकाव्य के दो अहम किरदारों को सामने लाते हुए उन घटनाओं की तरफ इशारा करते हैं, जो भगवान राम का भाग्य हमेशा के लिए बदल देंगी.
नमित मल्होत्रा ने शेयर किए दो नए पोस्टर
दरअसल, 'रामायणम्' के मेकर नमित मल्होत्रा ने इन पोस्टरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'एक रानी, एक मां. दो ऐसी इच्छाएं, जो एक पिता के प्यार को धोखा देंगी और राम की किस्मत हमेशा के लिए बदल देंगी. एक चालाक सोच, जिसकी फुसफुसाहट एक मां के प्यार को राज्य के सबसे बुरे दौर में बदल देगी. रानी कैकेयी के रोल में लारा दत्ता. मंथरा के रोल में शीबा चड्ढा.'
यह भी पढ़ें- 'राम' से अब बने 'राजा दशरथ', अरुण गोविल का 'रामायण' से पहला लुक आउट; टकाटक देखते रह गए फैंस
फिल्म के दो अहम किरदार
रानी कैकेयी और मंथरा फिल्म के अहम किरदारों में से एक हैं, जिनमें दर्शक इस महाकाव्य के दो बहुत ही खास किरदारों से रूबरू हो पा रहे हैं. पोस्टर्स ने कहानी के टर्निंग पॉइंट की ओर इशारा किया है. रानी कैकेयी की दो इच्छाएं राजा दशरथ और उनके बेटे भगवान राम के लिए सब कुछ बदल देती हैं, वहीं रानी के इस कदम के पीछे मंथरा की बातें होती हैं, जो ऐसी घटनाओं का सिलसिला शुरू करती हैं, जिससे पूरे राज्य का भविष्य बदल जाता है.
राजा दशरथ का भी आ चुका पहला लुक सामने
बता दें कि ये दोनों नए पोस्टर अरुण गोविल के राजा दशरथ के रूप में जारी किए गए पोस्टर के बाद सामने आए हैं. अरुण गोविल, जिन्होंने कई पीढ़ियों के दिलों में भगवान राम के रूप में टीवी पर अपनी पहचान बनाई, अब 'रामायणम्' की दुनिया के जरिए अयोध्या के राजा दशरथ के रूप में लौट रहे हैं.
रानी कैकेयी और मंथरा के लुक पर टिकी फैंस की निगाहें
पोस्टर में लारा दत्ता के कैकेयी अवतार को शाही अंदाज में पेश किया गया है, जिसमें शानदार पारंपरिक पोशाक और गहनों में वह अयोध्या की रानी के तौर पर नजर आ रही हैं. वहीं, शीबा चड्ढा का मंथरा के किरदार में लुक बेहद अलग है. इस लुक पर हर किसी की नजरें टिक गई है. पोस्टर में वह अपने हाथों में कुछ चीजें पकड़े हुए नजर आ रही हैं, जिन्हें फैंस बड़े ध्यान से देख रहे हैं.