App

गोवा में दिखेगा Ramayana-Dhurandhar का जलवा: 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचाने को तैयार रणबीर-रणवीर की फिल्में

सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. गोवा में होने वाले 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की ‘रामायण’ के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का जलवा भी दिखने वाला है. फेस्टिवल में देश-विदेश की 150 से ज्यादा फिल्में दिखाई जाएंगी.

गोवा में दिखेगा Ramayana-Dhurandhar का जलवा: 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचाने को तैयार रणबीर-रणवीर की फिल्में
Image Credit: गोवा के फिल्म फेस्टिवल में दिखेंगी रणबीर-रणवीर की फिल्म

फिल्मों के शौकीनों के लिए गोवा से एक बड़ी मजेदार खबर आई है. 20 से 28 नवंबर तक चलने वाले 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2026) में इस बार बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का गजब का संगम देखने को मिलेगा. सबसे खास बात ये है कि रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इस फेस्टिवल के ब्रिक्स सेगमेंट की पहली फिल्म बनेगी. इस बार पूरे आयोजन की थीम ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ रखी गई है. इसके पीछे का सीधा सा मकसद ये दिखाना है कि अच्छी कहानियां और सिनेमा भाषा या देश की सरहदों में नहीं बंधते, बल्कि दुनिया भर के लोगों के दिलों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं.

इस साल होने वाले 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में दुनिया भर के फिल्म मेकर्स और सिनेमा लवर्स की भारी भीड़ जुटने वाली है. इस खास मौके के लिए ऑर्गेनाइजर्स के पास 137 देशों से 1,900 से भी ज्यादा फिल्मों की एंट्रीज आई थीं, जिनमें से सबसे बेहतरीन फिल्मों को सिलेक्ट किया गया है. फेस्टिवल के दौरान 86 देशों की 150 से ज्यादा विदेशी फिल्में दिखाई जाएंगी. इसके साथ ही‘भारतीय सिनेमा सेक्शन के तहत टोटल 76 फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी गई है, जो देश की 18 अलग-अलग भाषाओं में बनी हैं. सिनेमा के इस बड़े मंच पर लोगों को भारत की अलग-अलग संस्कृतियों और नई कहानियों को करीब से देखने का बेहतरीन मौका मिलेगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

IFFI 2026 में दिखेगा ‘रामायण’ का जलवा

इस साल के फिल्म फेस्टिवल में ब्रिक्स देशों की फिल्मों पर सबसे ज्यादा फोकस रखा गया है और इसके सभी 11 मेंबर्स देशों का सिनेमा यहां देखने को मिलेगा. इस खास सेगमेंट की शुरुआत डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ से होने जा रही है. भगवान राम की कहानी और उनके 14 साल के वनवास को दिखाने वाली ये फिल्म रिलीज होने के बाद पहली बार किसी फेस्टिवल में दिखाई जाएगी. दूसरी तरफ, फेस्टिवल की ओपनिंग पावेल पावलिकोव्स्की की फिल्म ‘फादरलैंड’ से होगी, जिसने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बेस्ट डायरेक्टर का खिताब जीता था. इसके अलावा, पूरे फेस्टिवल का समापन सिंगापुर के मशहूर फिल्ममेकर एंथनी चेन की फिल्म ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ की स्क्रीनिंग के साथ किया जाएगा.

इंडियन पैनोरमा में ‘धुरंधर की धूम

IFFI 2026 के सबसे खास सेक्शन ‘इंडियन पैनोरमा’ की शुरुआत इस बार काफी धमाकेदार होने वाली है. इस सेक्शन की ओपनिंग रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ से की जाएगी. इसके अलावा, लद्दाखी भाषा में बनी एक नॉन-फीचर फिल्म ‘बिकमिंग’ को भी ओपनिंग फिल्म के तौर पर दिखाया जाएगा. इन दोनों अलग-अलग तरह की फिल्मों को चुनने से साफ पता चलता है कि ये फेस्टिवल हमारे देश की हर तरह की कहानियों को बराबर जगह देता है. एक तरफ बड़े बजट और सितारों से भरी ‘धुरंधर’ लोगों का भरपूर एंटरटेनमेंट करेगी, तो वहीं दूसरी तरफ ‘बिकमिंग’ जैसी रीजनल सिनेमा लद्दाख की असली संस्कृति और वहां के जीवन को पर्दे पर उतारेगी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इस साल जुड़े दो नए खास सेगमेंट

सिनेप्रेमियों के बीच इस सेक्शन को लेकर काफी एक्साइटमेंट है और वे बेसब्री से इसकी शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं. कहानी कहने के अलग-अलग तरीकों को बढ़ावा देने के लिए इस बार IFFI में दो नए सेगमेंट भी जोड़े गए हैं. पहला सेगमेंट ‘एनिमेशन’ है, जिसमें पांच ऐसी शानदार एनिमेटेड फिल्में दिखाई जाएंगी जो क्रिएटिविटी और नई तकनीक की मिसाल हैं. दूसरा नया सेगमेंट ‘फिल्म्स अबाउट फिल्म्स’ रखा गया है, जिसमें पांच खास फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनका मकसद फिल्म बनाने की कला और इसके पीछे की मेहनत को दर्शकों के सामने लाना है. इन नए एक्सपेरिमेंट्स से फिल्म फेस्टिवल और भी ज्यादा रोचक होने वाला है और युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिलेगा.

स्पेन बना कंट्री ऑफ ऑनर

इस बार के फिल्म फेस्टिवल में स्पेन को ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ का खास सम्मान मिला है. इस मौके पर फेस्टिवल में स्पेन की 4 शानदार फिल्में दिखाई जाएंगी. इनमें जैमे लोरेंटे की ‘द बैड सन’ और ‘त्रिनिदाद’, पेड्रो अल्मोडोवर की ‘बिटर क्रिसमस’ के साथ जैमे माचिया की ‘पर्सेगुइएंडो ए माइकल’ का नाम शामिल है. दूसरी तरफ बेस्ट डेब्यू फीचर फिल्म कैटेगरी में भी 7 फिल्मों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. इस लिस्ट में भारत की तरफ से ‘द स्लेज’ और ‘बर्ड्स ऑन आइस’ अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं. इनके मुकाबले में बेल्जियम की ‘पेरिस’, जर्मनी की ‘फेडिंग मैन’, मिस्र की ‘द ब्लैक सी’, फ्रांस और इटली की ‘द गोल्डन एज’ के अलावा चीन की ‘अटलांटिक’ भी मैदान में उतरी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More