)
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ जब से अनाउंस हुई थी, तब से किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में थी. अब जब दिवाली के खास मौके पर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसने 10 दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिर पर बंपर कमाई कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. हालांकि, फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट से ज्यादा इसके भारी-भरकम बजट ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है. सोशल मीडिया से लेकर हर जगह यही चर्चा है कि इसके दोनों पार्ट्स को मिलाकर करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इसी के साथ ‘रामायण’ दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है और इंडस्ट्री में इसकी कामयाबी की जोरदार बहस चल रही है.
हालांकि, अब ये बहस सिर्फ पैसों के आंकड़ों तक ही नहीं टिकी है, बल्कि फिल्म जगत का एक बड़ा तबका इसे भारतीय सिनेमा के लिए सबसे बड़ा ‘गेम चेंजर’ मान रहा है, जो ग्लोबल लेवल पर हमारी फिल्मों का कद ऊंचा करेगा. वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना है कि इतनी भारी-भरकम रकम का दावा हकीकत से ज्यादा फिल्म को लेकर माहौल बनाने और प्रमोशन करने का एक तरीका भी हो सकता है. इसी बीच दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना और बेबाक फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा जैसी हस्तियों के बयानों ने इस आग में घी डालने का काम किया है. ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल घूम रहा है कि आखिर ‘रामायण’ के इस 4000 करोड़ वाले बजट की असली सच्चाई क्या है?
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On the recently released 'Ramayana' movie, actor Mukesh Khanna said, "A very prominent actor from our film industry remarked that a film like this hasn’t been made in the last 100 years. I suppose it must be that good. But here’s the issue: it doesn’t matter to me whether you’ve earned a thousand crores. What matters is whether you’ve concealed even a shred of the truth, or if you’ve introduced even a shred of falsehood. This isn’t just any ordinary story; it is the story of the Ramayana. We have two foundational scriptures, the Ramayana and the Mahabharata, and if you choose to engage with them, a great responsibility rests upon your shoulders; you cannot simply tamper with them... The Ramayana is hardly a boring story that requires a Rs 4,000-crore budget just to make it accessible to today’s audience. If the Rs 4,000-crore expenditure ends up overshadowing the story itself, then I would call it a waste of money. As I stated earlier, in the pursuit of grandeur, the essence, the emotions, has been sacrificed." (12.11)
— ANI (@ANI) November 12, 2026
फिल्म के बजट को लेकर ये पूरा बवाल उन मीडिया रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद शुरू हुआ, जिनमें ये दावा किया गया कि ‘रामायण’ के दोनों पार्ट्स पर कुल मिलाकर लगभग 4000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. देखते ही देखते ये रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गईं और हर तरफ इसी नंबर की चर्चा होने लगी.
हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि अब तक फिल्म के मेकर्स या किसी भी बड़े स्टूडियो की तरफ से पब्लिकली ऐसा कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है, जिसमें 4000 करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगाई गई हो. यही वजह है कि इस पूरी बहस का सबसे बड़ा हिस्सा ‘रिपोर्ट्स बनाम ऑफिशियल स्टेटमेंट’ पर आकर अटक गया है.
फिल्म की शूटिंग और कास्टिंग से जुड़ी खबरें तो लगातार बाहर आ रही हैं, लेकिन असली लागत का आंकड़ा अभी भी एक डीप मिस्ट्री बना हुआ है, जब तक निर्माता खुद सामने आकर सिचुएशन साफ नहीं करते, तब तक इस 4000 करोड़ के दावे को इंडस्ट्री की अटकलों का हिस्सा ही माना जा रहा है.
‘रामायण’ के इस भारी-भरकम बजट के दावों को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के अंदर से ही अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी फिल्म के बजट को लेकर खुलकर बात की थी और कई सवाल खड़े किए थे. उन्होंने ANI से बातचीत में कहा था कि ‘रामायण’ जैसी महान और पवित्र गाथा को लोगों तक पहुंचाने के लिए इतने बड़े बजट की कोई जरूरत नहीं है. उनका मानना है कि अगर 4000 करोड़ खर्च करने के बाद भी असली कहानी कमजोर पड़ जाए, तो इतना पैसा लगाने का क्या फायदा.
दूसरी तरफ, फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी इंडस्ट्री में लगातार बढ़ते बजट और उसके पीछे के बिजनेस मॉडल पर अपनी बेबाक राय रखी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लांब-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के बजट पर बात की और एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि फिल्म के दोनों हिस्सों का बजट 2000-2000 करोड़ रुपए यानी कुल 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से गलत आंकड़ा है. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि ‘रामायण’ के पहले पार्ट को बनाने में 800 करोड़ रुपए से भी कम का खर्च आया है.
Even for the best of my films she din’t do this , but my mother has been buying tickets of @malhotra_namit ‘s #Ramayana for the servants , watch men etc in the building complex she lives , and inspite of this kind of euphoria leading it to breaking all box office records and fast emerging as the BIGGEST HIT EVER in INDIAN CINEMATIC HISTORY, stil lot of noise is being made by many jealous that the collections are still not enough because it’s 2000 cr a piece making it 4000 for 2 I got to know that the actual cost of part 1 is a little less than 800 and that includes mutually beneficial deals , global tax benefits , subsidy elements etc etc which all will eventually bring the cost to lesser than that .. And not only me but any reasonably experienced film maker by seeing the film can see the cost can’t be more than that .. Also many are stupid to assume that both parts will cost same ..That’s like thinking the cost before interval and post interval will be same in a film ..I know of films where 50% of the cost was just climax Also much of the cost will include costs of creating the world of Ramayana which becomes future assets for gaming and various other aspects including assets for part 2 , which are all a part of Namit’s visionary future outings .. And this part I frankly think , can’t even be understood by most Bollywood makers , traders and other self proclaimed experts So going by how it’s bull running now , it is obvious that Namit Malhotra is going to cover the entire cost of part 1 or maybe both parts in part 1 itself and then there’s the non theatrical of part 1 and all revenue inflows of part 2 So in other words Namit Malhotra can build his own Pushpak vimaan and start dumping money into innumerable extraordinary ventures which all the biggest production companies from north to south couldn’t do till now and then he can surpass even the biggest of the biggest Hollywood biggies I don’t know what happened to Valmiki Ji or Tulsidas ji after they did their work , but it’s an irrefutable fact that , from now onwards Namit Malhotra will be the biggest mega film maker in history since 1913’s May 3rd release Raja Harishchandra , till whichever the biggest film came before November 5 th 2026 ..If anyone has a doubt just do the math And the fact that the most fantastic action set pieces will be in part 2 starting from the Hanuman acts , Vaanar Sena , Ram Sethu , Lanka dhahanam , Sita in Lanka , Kumbha Karan’s death , Ravan vadh and many many more just to name a few , and going by the extraordinary proven Vision of Namit Malhotra’s combination of strategy , business acumen , creative understanding and visionary outlook, If KGF 2 did around 5 times more than KGF 1 , I am convinced that Ramayana 2 will do 10 times more than Ramayana part 1 ..If you disagree , we will talk in 2028
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) November 15, 2026
अगर वाकई दोनों पार्ट्स को मिलाकर ‘रामायण’ का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचता है, तो ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की अब तक का सबसे महंगा फिल्म प्रोजेक्ट बन जाएगा. अब तक भारत में ‘आरआरआर’, ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों को सबसे बड़े बजट की फिल्में माना जाता रहा है, लेकिन कथित 4000 करोड़ का आंकड़ा इन सभी को मीलों पीछे छोड़ देता है और फिल्म की कमाई में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है.
इतना ही नहीं, इस बजट की सीधी तुलना अब हॉलीवुड की बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मों से की जाने लगी है. फिल्म की रिलीज से काफी पहले ही इसका ये बड़ा स्केल ऑडियंस के बीच चर्चा का बड़ा सेंटर बन चुका है. हालांकि, सिनेमा के जानकार ये भी मानते हैं कि बड़े रिकॉर्ड सिर्फ पैसा बहाने से नहीं बनते, बल्कि दर्शक किसी भी फिल्म को उसकी दमदार कहानी, बेहतरीन टेक्निक, कलाकारों के अभिनय और शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के दम पर ही लंबे समय तक याद रखते हैं.
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दो बड़े पार्ट्स में रिलीज करने की तैयारी चल रही है, जिसका पहला पार्ट रिलीज हो चुकी है और इसी के चलते इसका बिजनेस मॉडल बाकी दूसरी फिल्मों से बिल्कुल अलग माना जा रहा है. बड़े सितारों की फीस, वर्ल्ड क्लास वीएफएक्स, इंटरनेशनल टेक्निकल टीमों की मदद और बेहद लंबे समय तक चलने वाले शूटिंग शेड्यूल इस प्रोजेक्ट के बजट को आसमान पर ले जाने वाले बड़ी वजह मानी जा रही हैं.
इसके अलावा, इस फिल्म की कमाई का गणित इसी टिकट सेल पर निर्भर नहीं है. थिएट्रिकल कलेक्शन के साथ-साथ ओटीटी राइट्स, सैटेलाइट डील, म्यूजिक राइट्स और ओवरसीज मार्केट से होने वाली मोटी कमाई को इसके बिजनेस प्लान का अहम हिस्सा माना जा रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज के दौर में अगर कोई फिल्म ऑडियंस के दिलों से जुड़ जाती है, तो इतने बड़े इन्वेस्टिगेशन को भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के जरिए आसानी से रिकवर किया जा सकता है, जो ये करती नजर आ रही है.

अगर देखा जाए तो रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लोगों में जो जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, उसके पीछे साल 2023 में आई ‘आदिपुरुष’ का भी बड़ा हाथ रहा है. उस फिल्म के बेकार वीएफएक्स और अजीब डायलॉग्स ने ऑडियंस का दिल बुरी तरह तोड़ा था, लेकिन अब रिलीज के बाद नितेश तिवारी की इस फिल्म ने सारी शिकायतें दूर कर दी हैं और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है.
लोगों को सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेकर्स ने सिर्फ पैसा बहाकर तमाशा नहीं बनाया, बल्कि पूरी ईमानदारी और सही रिसर्च के साथ भगवान राम की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा है. फिल्म के शानदार विजुअल्स और मर्यादा भरे अंदाज ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है, जिसका सीधा असर टिकट काउंटर पर दिख रही बंपर भीड़ में साफ नजर आ रहा है. 10 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइजड 1100 करोड़ की कमाई कर ली है.
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर बड़े प्रोजेक्ट्स के बजट को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना रहता है. कई बार फिल्म बनाने के असली खर्च के साथ मार्केटिंग, बड़े स्टार्स की फीस, वीएफएक्स और डिस्ट्रीब्यूशन की लागत मिलाकर एक बहुत बड़ा आंकड़ा दिखा दिया जाता है. वहीं, कई बार सिर्फ शूटिंग के खर्च को ही असली बजट बताया जाता है. ‘रामायण’ रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है.
लेकिन अब भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसके कथित 4000 करोड़ रुपये के बजट में आखिर क्या-क्या शामिल है. क्या इसमें दोनों पार्ट्स की मेकिंग, प्रमोशन, विदेशी तकनीक और सभी कलाकारों की फीस जुड़ी हुई है. इस बात का पक्का जवाब अभी किसी के पास नहीं है. जब तक मेकर्स खुद सामने आकर सही हिसाब नहीं बताते, तब तक यह कहना मुश्किल है कि ये 4000 करोड़ का आंकड़ा सच है या बस माहौल बनाने का तरीका.